Dehradun
उत्तराखंड में आज से भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। मौसम विभाग ने आज सोमवार, 15 सितंबर को राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो कि सामान्य बारिश से कहीं ज्यादा गंभीर स्थिति का संकेत है। इसके अलावा कुछ जिलों में येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है।
किन जिलों में ऑरेंज अलर्ट?
गढ़वाल मंडल के तीन जिले…
देहरादून
चमोली
पौड़ी गढ़वाल
कुमाऊं मंडल के पांच जिले…
बागेश्वर
पिथौरागढ़
चंपावत
नैनीताल
उधम सिंह नगर
इन जिलों में आज तेज बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
खतरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने आगाह किया है कि भारी बारिश के चलते भूस्खलन, चट्टानों के गिरने, और सड़कों के अवरुद्ध होने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। खासकर लिंक रोड और नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो सकता है।
इसके अलावा बिजली और पानी जैसी सामुदायिक सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।
बर्फ पिघलने से बाढ़ का खतरा
एक और बड़ी चिंता की बात ये है कि तेज बारिश से ग्लेशियरों की बर्फ तेजी से पिघल सकती है, जिससे नदियों और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। इससे बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। नदी किनारे बसे लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।
आगे क्या रहेगा मौसम का हाल?
मौसम विभाग ने 20 सितंबर तक का अलर्ट जारी किया है:
16 सितंबर: देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश; अन्य जिलों में मध्यम बारिश संभव।
17 सितंबर: देहरादून और बागेश्वर में अधिक बारिश के आसार; बाकी जिलों में बिखरी हुई बारिश।
18-20 सितंबर: पूरे राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान।
खास बात – मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 20 सितंबर के बाद मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकता है, जिससे बारिश की तीव्रता कम हो सकती है।
Dehradun
देहरादून पुलिस में बम्पर तबादले, 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, देखें लिस्ट

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 थानाध्यक्ष समेत 30 अधिकारियों के तबादले
DEHRADUN POLICE TRANSFER: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है. एसएसपी देहरादून ने 3 थानाध्यक्ष समेत 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है. कई अधिकारियों को पुलिस लाइन से बदलकर थाने/चौकियों में तैनात किया गया है.
मुख्य बिंदु
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल
राजधानी में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने गुरूवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. दून पुलिस में 3 थानाध्यक्ष समेत 30 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. ये फैसला शहर की कानून व्यवस्था को देखते हुए लिया गया है, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
ये भी पढ़ें _ HARIDWAR POLICE TRANSFER: हरिद्वार पुलिस में बम्पर तबादले, 11 अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र, देखें लिस्ट
नए अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी
कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए फैसला बेहद अहम माना जा रहा है. इस संबंध में कल देर रात ट्रांसफर सूची भी जारी की गई है. साथ ही एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने अधिकारियों को जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश जारी किए हैं.
ये भी पढ़ें _ देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, दो इंस्पेक्टर्स समेत 11 दरोगाओं का तबादला
DEHRADUN POLICE TRANSFER – यहाँ देखें ट्रांसफर लिस्ट

Dehradun
चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने पर मंथन, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

Char Dham Yatra 2026 : बुधवार को लोक भवन में हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय द्वारा ‘चार धाम यात्रा के दौरान चिकित्सा समस्याएं और सड़क दुर्घटना सुरक्षा उपाय’ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में विषय विशेषज्ञों द्वारा ऊंचाई पर होने वाली बीमारी (हाई एल्टीट्यूड सिकनेस) से बचाव एवं पूर्व तैयारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
Table of Contents
चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने पर मंथन
सेमिनार में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि चार धाम यात्रा से जुड़े लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और जीवन की रक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगोष्ठी आस्था और सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए मानव जीवन की रक्षा का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने इस आयोजन के लिए विश्वविद्यालय को बधाई दी।
राज्यपाल ने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
राज्यपाल ने कहा कि “आस्था के साथ सावधानी” चार धाम यात्रा का मूलमंत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को चाहिए कि वे यात्रा से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं, विशेष रूप से बुजुर्ग व्यक्ति चिकित्सकीय सलाह लेकर ही यात्रा करने के लिए आएं इसके लिए जागरूक और प्रेरित किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के पर्वतीय मार्ग जितने सुंदर हैं, उतने ही संवेदनशील भी जो दुर्घटनाओं के जोखिम को बढ़ाते हैं, इस हेतु भी लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है।

राज्यपाल ने “गोल्डन आवर” के महत्व को किया रेखांकित
राज्यपाल ने सड़क दुर्घटनाओं में “गोल्डन आवर” के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से अनेक जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने आपातकालीन चिकित्सा तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने और ट्रॉमा केयर पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने का आह्वान किया।
सेमिनार में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ पद्मश्री प्रो. (डॉ.) एस. सी. मनचंदा ने यात्रियों के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं। ऊंचाई पर धीरे-धीरे चढ़ाई करें और प्रारंभ में 1-2 दिन मध्यम ऊंचाई पर रुककर शरीर को अनुकूल होने का समय दें। डॉ. मनचंदा ने मानसिक शांति के लिए योग एवं ध्यान को भी बेहद उपयोगी बताया।
big news
देहरादून में खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, नेपाली फार्म के पास विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

Dehradun Bribe Case : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून के डोईवाला विकासखंड में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून में खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Dehradun में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस की टीम ने डोईवाला विकासखंड में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने आरोपी को नेपाली फार्म के पास रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है।

आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि के नाम पर मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार हुए खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक निजी स्कूल को आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि के नाम पर मांगी एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इन्हीं रूपयो को लेते हुए विजिलेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

शिकायत मिलने पर की गई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को रिश्वत मांगे जाने की पूरी जानकारी दी थी। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया था। मिली जानकरी के अनुसार आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी नेपाली फार्म में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचा था। इसी दौरान विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर आरोपी को रायवाला कोतवाली ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
big news20 hours agoदेहरादून में खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, नेपाली फार्म के पास विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ दबोचा
big news22 hours agoउत्तराखंड में आज से पानी हुआ मंहगा, पानी के बिलों में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें कितना आएगा बिल
Dehradun28 minutes agoदेहरादून पुलिस में बम्पर तबादले, 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, देखें लिस्ट
Breakingnews21 hours agoदेहरादून में युवक ने पत्नी और 3 महीने की बच्ची को कमरे में किया बंद, फिर फांसी लगाकर दे दी जान…
Dehradun17 hours agoचारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने पर मंथन, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
Dehradun20 hours agoसीएम धामी ने ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से भेंट कर व्यक्त की शोक संवेदनाएं
big news10 minutes agoखटीमा में मवेशी चराने गई बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, झाड़ियों से बरामद किया गया शव
Breakingnews17 hours agoबड़ी खबर: सिक्किम में उत्तराखंड का लाल शहीद, विकास कुमार की शहादत की खबर से शोक की लहर







































