Nainital
हाईकोर्ट ने उत्तरकाशी हादसे पर सरकार से मांगा जवाब, 48 घंटो का दिया समय।

नैनीताल – उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा में टनल के अंदर फंसे मजदूरों को शीघ्र बाहर निकालने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश मनोज कुमारी तिवारी व न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार से 48 घंटे के भीतर जवाब पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 22 नवंबर की तिथि नियत की है।
हाईकोर्ट ने मिनिस्ट्री ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट, सचिव लोक निर्माण विभाग, केंद्र सरकार, नेशनल हाइवे विकास प्राधिकरण को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा है। मामले के अनुसार समाधान एनजीओ कृष्णा विहार देहरादून ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा में पिछले 12 नवंबर से 41 मजदूर टनल के अंदर फंसे हुए हुए हैं। लेकिन सरकार उनको अभी तक बाहर निकालने में अफजल साबित हो हुई है। सरकार व कार्यदायी संस्था टनल में फंसे लोगों की जान पर खिलवाड़ कर रही है। हर दिन उनको निकालने के लिए नए-नए जुगाड़ खोजे जा रहे है। जिन लोगों की वजह से इन मजदूरों की जान खतरे में पड़ी है। उन पर आपराधिक मुदकमा दर्ज किया जाए।
पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी से कराई जाए। जनहित याचिका में यह भी कहा गया है कि टनल के अंदर कार्य प्रारंभ होने से पहले मजदूरों को जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाए। जैसे रेस्क्यू पाइप, जनरेटर, मशीन अन्य सामान। टनल के निर्माण के वक्त इस क्षेत्र की भूगर्भीय जांच ढंग से नहीं की गई। जिसकी वजह से इन मजदूरों की जान खतरे में पड़ी।
Nainital
NAINITAL NEWS: नैनीताल में 9 आरोपी जिला बदर, गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई

NAINITAL NEWS: नैनीताल और रुद्रपुर से कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। डीएम ललित मोहन रयाल ने आपराधिक गतिविधियों में शामिल 9 लोगों को “गुंडा” घोषित करते हुए 6 महीने के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने लालकुआं, भवाली और कालाढूंगी के 5 लोगों को राहत देते हुए उनके खिलाफ जारी नोटिस को निरस्त कर दिया।
मुख्य बिंदु
डीएम ने 9 आरोपियों को किया जिला बदर
दरअसल, इन आरोपियों की गतिविधियों से इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल बन रहा था। इसलिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए यह कदम उठाया। इसके अलावा, अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कार्रवाइयों से अपराध पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें_ Haldwani Double Murder: गल्ला मंडी में पत्थर से कुचलकर युवक-युवती की निर्मम हत्या
आईजी ने की कुमाऊं में कानून-व्यवस्था की समीक्षा
इसी कड़ी में, कुमाऊं परिक्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आईजी रिद्धिमा अग्रवाल ने रुद्रपुर पुलिस कार्यालय में मासिक समीक्षा बैठक की। इस दौरान सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों और चल रहे अभियानों की विस्तार से समीक्षा की गई।
पुराने मामलों के निस्तारण पर जोर
बैठक के दौरान आईजी ने विशेष रूप से वर्ष 2015 से पहले के लंबित NDPS मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुराने मामलों को लंबित रखना न्याय प्रक्रिया को कमजोर करता है। इसके अलावा, लंबित विवेचनाओं और जब्त वाहनों के निस्तारण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
ये भी पढ़ें_ देहरादून में ‘OPERATION NIGHT WATCH’ का एक्शन, 2 दिन में 71 ड्रिंक एंड ड्राइविंग में गिरफ्तार
Nainital
NAINITAL BUS ACCIDENT: भवाली रोड पर बस हादसा, एक की मौत कई घायल

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से एक की मौत
NAINITAL BUS ACCIDENT: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत सक्रिय हो गई.
मुख्य बिंदु
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची SDRF
आपदा कंट्रोल रूम से सुबह 7:27 बजे नैनीताल के भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में एक बस हादसे की सूचना मिली. सूचना मिलने पर SDRF टीम उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई. टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया.
ये भी पढ़ें_ Nanital Accident: जागेश्वर जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 2 की मौत, 2 घायल
रेस्क्यू ऑपरेशन में 7 घायलों को बचाया गया
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पाया गया कि बस सड़क पर पलटी हुई थी और उसमें लगभग 15–16 यात्री सवार थे. SDRF टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और 7 घायलों को सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया.

एक यात्री की मौत, जांच जारी
हालांकि, इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा, टीम ने अन्य यात्रियों की स्थिति का भी जायजा लिया और पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया. फिलहाल प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है.
ये भी पढ़ें_ Dehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना
Nainital
NAINITAL NEWS: रामनगर में 70 वर्षीय चौकीदार से मारपीट का आरोप, पुलिस पर उठे सवाल
NAINITAL NEWS: रामनगर के खताड़ी क्षेत्र में एक 70 वर्षीय चौकीदार के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. दरअसल, पीड़ित परिवार ने एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के मुताबिक, वाल्मीकि समाज के रुपेश कुमार ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे को तहरीर देकर बताया कि उनके दादा ओमप्रकाश, जो जीआईसी खताड़ी में चौकीदार हैं.
मुख्य बिंदु
पुलिसकर्मी पर चौकीदार से मारपीट के आरोप
दरअसल, शनिवार 22 मार्च की रात करीब 10:30 बजे रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे. इस दौरान, जब वो पुलिस चौकी के सामने से गुजरते हुए अभिवादन कर रहे थे, तब वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी. आरोप है कि वह पुलिसकर्मी नशे में था और उसने बिना किसी ठोस कारण के बुजुर्ग के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया.
ये भी पढ़ें_ देहरादून में निजी कॉलेज के छात्रों में खूनी संघर्ष ! मारपीट में एक छात्र की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार
बीच-बचाव कर रहे परिजनों से भी दुर्व्यवहार
इसके बाद, परिजनों के मुताबिक, स्थिति अचानक बिगड़ गई और कथित तौर पर पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग को जमीन पर गिराकर उनके साथ मारपीट की. इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे उनके परिजन के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया. इसके पश्चात, घायल अवस्था में ओमप्रकाश को घर ले जाया गया और फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां जांच में उनके कंधे में फ्रैक्चर सहित कई चोटों की पुष्टि हुई. डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी स्थिति को देखते हुए सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है.
ये भी पढ़ें_ देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया मासूम को हवस का शिकार
मारपीट में पीड़ित की टूट गई हड्डी
पीड़ित ओमप्रकाश ने भी आरोप लगाया कि उन्हें चौकी परिसर में बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनकी हड्डी टूट गई. दूसरी ओर, परिवार का कहना है कि वे ही घर के मुख्य सहारा हैं, ऐसे में उनकी हालत को लेकर चिंता बढ़ गई है. लेकिन, इस पूरे मामले पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने कहा कि शिकायत उनके संज्ञान में आ चुकी है और निष्पक्ष जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग तेज हो गई है.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
Breakingnews21 hours agoबड़ी खबर : देहरादून के कुंआवाला में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त
Uttarakhand21 hours agoDEHRADUN TRAFFIC PLAN: कल देहरादून में ये रूट रहेंगे डाइवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान
uttarakhand weather24 hours agoउत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, जानें कल कैसा रहेगा मौसम ?
Uttarakhand21 hours agoHARIDWAR POLICE TRANSFER: हरिद्वार पुलिस में बम्पर तबादले, 11 अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र, देखें लिस्ट
Breakingnews22 hours agoUttarakhand Politics: महेंद्र भट्ट के ‘बेकार माल’ बयान से सियासत गरम, कांग्रेस का पलटवार
Breakingnews2 hours agoवाहन को पास न देने को लेकर देहरादून में चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स की गोली लगने से मौत
big news3 hours agoपुलिस थाने में PRD जवान की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, SSP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
Cricket23 hours agoWI-W vs AUS-W Dream11 Team 2nd ODI 2026 (हिंदी में पूरी जानकारी)






































