Dehradun
मुख्यमंत्री धामी का ऐतिहासिक कदम: लाखों लोगों को मिला लाभ, बहुउद्देशीय शिविरों ने सेवा का नया आयाम दिखाया !

देहरादून: प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन और विकास” कार्यक्रम के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों का सफल समापन हुआ। इन शिविरों ने जनता और सरकार के बीच की दूरी को कम करते हुए योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया। प्रदेश के हर जिले, हर विधानसभा और हर ब्लॉक स्तर पर आयोजित इन शिविरों में भारी संख्या में नागरिक पहुंचे, जिससे यह साबित हो गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के विकास कार्यों पर जनता का पूर्ण विश्वास है।

जनभागीदारी से मिली ऐतिहासिक सफलता
22 मार्च से 25 मार्च तक सभी जिला मुख्यालयों में और 24 मार्च से 30 मार्च तक विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर इन बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी और उत्तरकाशी सहित प्रदेश के सभी 13 जनपदों में इन शिविरों को जबरदस्त जनसमर्थन मिला। हजारों नागरिकों ने इसमें भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। इस व्यापक भागीदारी ने साबित कर दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं।

स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार में बड़ा परिवर्तन
इन शिविरों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाइयां, टीकाकरण और आयुष्मान भारत योजना के तहत सैकड़ों जरूरतमंदों को राहत मिली। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृत्ति, पाठ्य पुस्तकें और डिजिटल शिक्षा उपकरण वितरित किए गए, जिससे हजारों छात्र लाभान्वित हुए।
स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना और स्टार्टअप योजनाओं के तहत युवाओं और महिला स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी, अनुदान और आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया गया, जिससे उनकी उत्पादकता बढ़ सके।

वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के लिए विशेष पेंशन शिविरों का आयोजन किया गया, जहां हजारों लाभार्थियों को तत्काल सहायता प्रदान की गई। यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी जरूरतमंद सरकारी सहायता से वंचित न रहे।
जनता ने जताया आभार, सरकार के प्रयासों को सराहा
शिविरों के सफल आयोजन के बाद प्रदेश के कोने-कोने से जनता ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब योजनाओं का लाभ पाना और अधिक आसान हो गया है। कई लाभार्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार की नीतियां सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं बल्कि धरातल पर क्रियान्वित हो रही हैं। इससे उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है और समस्याओं का समाधान तेजी से हुआ है।
जनहित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “हमारी सरकार ने हमेशा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और यह बहुउद्देशीय शिविर इसी का प्रमाण हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प को साकार करते हुए हमने हर नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी विकास से जोड़ना ही हमारा संकल्प है।”
भविष्य में भी जारी रहेगा जनसेवा का संकल्प
सरकार की इस ऐतिहासिक पहल ने जनविश्वास और सुशासन को और मजबूत किया है। इस आयोजन की सफलता को देखते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की योजना बनाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उत्तराखंड सरकार सेवा, सुशासन और विकास के मार्ग पर अटल संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
big news
हिमाचल के उद्योगपति ने बद्री-केदार में सुविधाओं के लिए दान किए 1 करोड़, डॉक्टर महिंद्र शर्मा पहले भी कर चुके हैं दान

Dehradun News : हिमाचल के उद्योगपति और दानवीर डॉक्टर महिंद्र शर्मा ने आज हिन्दुओं के आराध्य स्थल पावन पावन बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में देश विदेशों से आने बाले श्रद्धालुओं को अधिकतम सुविधाएं प्रदान करने ले लिए बद्रीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति को एक करोड़ एक लाख रुपए दान किए ।
Table of Contents
हिमाचल के उद्योगपति में बद्री-केदार में सुविधाओं के लिए दान किए 1 करोड़
हिमाचल के उद्योगपति दानवीर डॉक्टर महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में सुविधाओं के लिए 1 करोड़ रूपए दान दिए हैं। उन्होंने इस राशि का चेक विधिवत रूप से केदार नाथ मन्दिर परिसर में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को सौंपा है।
श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दिया दान
डॉक्टर महिंद्र शर्मा ने ये धनराशि पावन बद्रीनाथ और केदारनाथ के मंदिरों में श्रद्धालुओं को अति आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए दान दी। ताकि सीमित सीजन में पूरे भारत वर्ष और विदेशों से आने वाले करोड़ों हिन्दुओं को ढ़हरने,भोजन और यात्रा के दौरान हरसम्भव सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
इसके साथ ही वर्तमान सुविधाओं का विस्तार किया जा सके। ताकि अधिकतम लोग सरकारी सुविधाओं का उपयोग कर सकें और उनकी निजी संस्थानों द्वारा प्रदान की जा रही महंगी सुविधाओं पर निर्भरता को कम किया जा सके।

बद्रीनाथ धाम में गर्भगृह में लगवाई थी चांदी
महिंद्र शर्मा जो की बद्रीनाथ केदार नाथ मंदिर समिति के सदस्य भी हैं ने इससे पहले वर्ष 2018 में लगभग तीन करोड़ रुपए की लागत से केदार नाथ मन्दिर के गर्भगृह में चांदी का आवरण लगा कर पूरे परिसर को सुसज्जित कर चुके हैं। इसके साथ ही केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान की गिनती में पारदर्शिता लाने के इनके द्वारा ही साल 2023 में एक ग्लास हाउस दान किया गया है।
इस ग्लास हाउस के निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया है। ताकि केदारनाथ धाम में सर्दियों में शून्य से पचास डिग्री नीचे तक के तापमान पर भी क्रैक न हो और सर्दियों और गर्मियों में तापमान में भिन्नता को आसानी से सहन कर सके।
मंदिर समिति ने दानदाता का किया धन्यवाद
बद्रीनाथ केदार नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भारी धनराशि दान देने के लिए महिंद्र शर्मा का समिति और श्रद्धालुओं की ओर से आभार जताया और धन्यवाद दिया और कहा की यह बाकि उद्योगपतियों को दान और धार्मिक कार्यों के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने कहा कि मंदिर समिति दान राशि का श्रद्धालुओं की सुविधाएं विकसित करने के लिए उपयोग करेगी।बता दें कि डॉक्टर महिन्द्र शर्मा एएनएस कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबन्ध निदेशक हैं। उनकी कंपनी रियल एस्टेट , इंफ्रास्ट्रक्चर और हॉस्पिटैलिटी में अग्रणी मानी जाती है।
big news
अचानक छा जाएगा अंधेरा, बजने लगेंगे सायरन, आज रात होगा देहरादून में ब्लैक आउट

Dehradun News : राजधानी देहरादून में आज रात चारों ओर गहरा घना अंधेरा छा जाएगा। चारों ओर सायरन भी सुनाई देंगे। ऐसे में आप घबराएं नहीं क्योंकि ये किसी खतरे का संकेत नहीं बल्कि मॉक ड्रिल की जा रही है।
Table of Contents
अचानक छा जाएगा अंधेरा, बजने लगेंगे सायरन
देहरादून में शुक्रवार रात प्रशासन की ओर से एक विशेष मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसके तहत ब्लैकआउट कर व्यवस्था की तैयारियों को परखा जाएगा। रात 10 बजे से लगभग 30 मिनट के लिए शहर के कई क्षेत्रों में अंधेरा रखा जाएगा और इस दौरान आपातकालीन सायरन भी बजाए जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को अधिकारियों ने बैठक कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
आज रात होगा देहरादून में ब्लैक आउट
मिली जानकारी के मुताबिक ये मॉकड्रिल भारत सरकार के निर्देशों के तहत आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र की तत्परता, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और आपात स्थिति में प्रतिक्रिया देने की क्षमता का मूल्यांकन करना है, ताकि किसी भी आपदा के समय प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सके।

मॉकड्रिल शुरू होने से पहले बजाए जाएंगे सायरन
बता दें कि इस अभ्यास के तहत रात 10 बजे शहर के आईएसबीटी, रायपुर, घंटाघर और आराघर जैसे प्रमुख इलाकों में ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। इस दौरान स्ट्रीट लाइट, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों की रोशनी अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। मॉकड्रिल शुरू होने से पहले संबंधित क्षेत्रों में सायरन बजाकर लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी, जिससे वे सतर्क रह सकें।
big news
देहरादून में मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा, सुबह से जांच-पड़ताल कर रही टीम

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा पड़ा है।
Table of Contents
देहरादून में मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा
देहरादून के मोहिनी रोड क्षेत्र में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक आवास पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ये मकान हेमंत शर्मा का है। जिसके खिलाफ ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना में धोखाधड़ी का मामला पहले से दर्ज है।

बिटकॉइन में निवेश के नाम पर की थी ठगी
बताया जा रहा है कि छापेमारी ठगी के मामले को लेकर की गई है। हेमंत शर्मा ने बहुत से लोगों को बिटकॉइन में निवेश करने के नाम पर ठगा था। जिसके बाद अब ये कार्रवाई देखने को मिली है। बता दें कि हेमंत शर्मा की संपत्ति को ईडी पहले भी अटैच कर चुकी है।
big news23 hours agoभीषण गर्मी के कारण नैनीताल में बदला विद्यालयों का समय, जानें अब कितने बजे होगी स्कूलों छुट्टी ?
big news21 hours agoUK Board Result 2026 : कल जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे कर सकते हैं चेक ?
big news5 hours agoUK Board Result 2026 LIVE : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक
big news22 hours agoहरिद्वार के श्यामपुर में बोरवेल के गड्ढे में गिरा मजदूर, रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी
big news20 hours agoनैनीताल में शादी समारोह से लौट रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव
Nainital20 hours agoबड़ी खबर : आग बुझाने के दौरान खाई में गिरा दैनिक वनकर्मी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम
big news4 hours agouk board result 2026 : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, रामनगर के अक्षत ने किया प्रदेश में टॉप
Cricket3 hours agoCSK vs GT Dream11 Prediction Match 37 IPL 2026: चेपॉक में चेन्नई और गुजरात की भिड़ंत, ये रही आज की बेस्ट फैंटेसी टीम!












































