Dehradun
20 सितम्बर राशिफल: इन पांच राशि वालों को हो सकता है अचानक धन लाभ,जानिए अपना राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या आज बढे़गी, जो आपको टेंशन देगी। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य भी नौकरी के लिए घर से दूर मिलने आ सकता है। आपकी कमाई बढ़ने से आपको खुशी होगी, लेकिन इसके साथ-साथ आपको सेविंग पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, जिसके लिए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप अपने खर्चों पर भी कंट्रोल करने की कोशिश करें, इसलिए बेफिजूल के खर्चे पर लगाम लगाएं। आपके पिताजी से यदि आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी चल रही थी, तो बातचीत के जरिए दूर करना होगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने घर की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे और घर के रिनोवेशन के लिए आप मरम्मत आदि की योजना बना सकते हैं। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा, जो आपको खुशी देगा, लेकिन उसके साथ-साथ आपकी कुछ मुश्किलें भी बढ़ेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप यदि कहीं मार्केट जाएं, तो वहां आप अपने सामान का पूरा ध्यान दें, क्योंकि उसके खोने की पूरी संभावना है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपको कुछ नए लोगों से मिलजोल बढ़ाना अच्छा रहेगा। आप अपने व्यवहार में कोई बदलाव न करें, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने लेकर जा सकते हैं। पिताजी से आपसे किसी बात को लेकर खटपट रहेगी, जिसे आपको बातचीत के जरिए दूर करना होगा। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि कुछ समस्याएं चली आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके नए-नए कामों को करने की गति तेज होगी। आप आज किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आपको उस पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। आज आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने से पहले आपको अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत की आवश्यकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी आप आसानी से पूरा कर सकेंगे, लेकिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत करेंगे। आपका जीवनसाथी यदि आपसे नाराज चल रही है, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपकी कोई पुरानी समस्या इस समय उभर सकती है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा, सभी सदस्य एक नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा और उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप आज दूसरों को बिना मांगे सलाह देने से बचें और किसी काम में आप आंख बंद करके कोई निवेश न करें। आपको अपने बिजनेस को लेकर कुछ नए संपर्क को बढ़ाएंगे, जिनसे आपको लाभ तो अवश्य मिलेगा, लेकिन आपकी टेंशन भी उतनी ही बढ़ सकती है। आपको किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार ना लें, क्योंकि आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। आपको अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाना होगा, नहीं तो बाद में आपको कोई समस्या महसूस हो सकती है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी संतान के खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा और आप जो भी काम करें, बहुत ही सोच समझकर करें, लेकिन आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को किसी काम को लेकर उलझनें बनी रहेंगी। आपको अपने पिताजी की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप घर परिवार में चल रही उलझन को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी, क्योंकि वह आपको सही रास्ता दिखा सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके शत्रु आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। आपके भाई बहनों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होगी। आपके मन में उथल-पुथल रहने के कारण आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी परिजन के कहने में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है। यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आप पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे, जिसके लिए आपको बड़े सदस्यों की बातों को अहमियत देनी होगी। संतान को किसी नए स्कूल में एडमिशन दिलाने की कोशिश में आप लगे रहेंगे, जिसमें आपको कामयाबी हासिल होगी। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, लेकिन आपको अपने खर्चों के साथ-साथ निवेश के लिए भी प्लानिंग करने की आवश्यकता है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। किसी बात को लेकर आप टेंशन में रहेंगे। रहने की संभावना है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन आप उसमें कोई जल्दबाजी न दिखाएं। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के किसी पुराने साथी के वापस आने से खटपट बनी रहेगी।
Dehradun
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय घेराव के दौरान बैरिकेड्स पर चढ़े नेता

Dehradun News : हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की जनसभा के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस मामले के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया।
Table of Contents
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से रैली निकाली और सचिवालय की ओर कूच किया। सुभाष रोड पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग के पास पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी।
सचिवालय घेराव के दौरान बैरिकेड्स पर चढ़े नेता
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने हल्द्वानी में हुए कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पार्टी का आरोप है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बिगड़ी तबीयत
प्रदर्शन के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की अचानक तबीयत खराब हो गई। स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हल्द्वानी में 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण का मामला सामने आया था। इसके बाद से ही कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को लेकर विरोध दर्ज करा रही है।
Dehradun
मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास भारी भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बंद

Mussoorie News : लगातार हो रही बारिश ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार तड़के करीब पांच बजे पानी वाले बैंड के पास भारी भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर बह गया। इसके बाद देहरादून और मसूरी के बीच मुख्य सड़क मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया।
Table of Contents
मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन होने के कारण आवाजाही प्रभावित हो गई है। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ मसूरी आने-जाने वाले पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों ओर वाहनों के फंसने और लंबी कतारें लगने की स्थिति बनी हुई है।
रात में खोला गया था मार्ग, कुछ घंटे बाद फिर बंद
इससे पहले सोमवार देर रात गलोगीधार क्षेत्र में भी भारी भूस्खलन हुआ था। सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा और विशाल बोल्डर गिरने के कारण यातायात बाधित हो गया था। लोक निर्माण विभाग की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद मलबा हटाकर देर रात मार्ग को दोबारा खोल दिया था।
हालांकि, लोगों को राहत मिलने के कुछ ही घंटे बाद पानी वाले बैंड के पास हुए नए भूस्खलन ने स्थिति फिर बिगाड़ दी। सड़क का हिस्सा बह जाने के कारण यहां वाहनों के गुजरने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है।

सड़क खोलने में जुटी लोनिवि की टीम
मार्ग को जल्द यातायात के लिए बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग की टीम मशीनों और जेसीबी की मदद से मौके पर काम कर रही है। क्षतिग्रस्त हिस्से के पास पहाड़ काटकर अस्थायी या वैकल्पिक रास्ता तैयार करने की कोशिश भी की जा रही है। लेकिन लगातार बारिश और पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण राहत कार्यों में चुनौती बनी हुई है।
मसूरी का मुख्य सड़क संपर्क प्रभावित
मसूरी-देहरादून मार्ग दोनों शहरों को जोड़ने वाला प्रमुख सड़क संपर्क है। सड़क का हिस्सा बहने के बाद मसूरी आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन और संबंधित विभाग यात्रियों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने और यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी लेने की अपील कर रहे हैं।
Dehradun
देहरादून में बरसाती नाले में बही कार, हादसे में युवक और युवती की मौत, एक घायल

Dehradun News : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बरसाती बहाव की चपेट में आने से एक कार पानी में बह गई। कार में सवार तीन लोगों में से एक युवती को घायल अवस्था में बचा लिया गया, जबकि एक युवक और दूसरी युवती की मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में बरसाती नाले में बही कार
देहरादून में बरसाती नाले में बहने से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के लोअर कंडोली-पौंधा रोड पर कंडोली पुल के पास हुई। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि तेज बारिश के कारण बने उफनते बहाव में एक कार बह गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
हादसे में युवक और युवती की मौत
डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में पहुंची एसडीआरएफ टीम ने अंधेरे और तेज पानी के बहाव के बावजूद रात में ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया। कार में जयपुर निवासी अक्षय (20) और दो युवतियां सवार बताई गईं।

रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर एक युवती को घायल हालत में खोज निकाला। सहज पुत्री गुलशन बवेजा को जवानों ने सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी रहा। काफी मशक्कत के बाद टीम ने कार में सवार युवक अक्षय और दूसरी युवती के शव बरामद कर लिए। दोनों शवों को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
uttarakhand weather16 hours agoउत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, आज 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां स्कूल बंद
Dehradun15 hours agoदेहरादून में बरसाती नाले में बही कार, हादसे में युवक और युवती की मौत, एक घायल
Uttarakhand13 hours agoब्रेकिंग न्यूज : अल्मोड़ा में भारी बारिश का कहर, मलबा मकान में घुसने 3 लोगों की मौत
Dehradun14 hours agoमसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास भारी भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बंद
Dehradun11 hours agoहल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय घेराव के दौरान बैरिकेड्स पर चढ़े नेता







































