Haridwar
हरिद्वार में दिल दहला देने वाली वारदात: लापता मासूम बच्ची की गला घोंटकर हत्या, टनल में मिला शव…

हरिद्वार: हरिद्वार के रोड़ी बेल वाला क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक चार साल की मासूम बच्ची, जो दो दिन पहले लापता हुई थी, शुक्रवार सुबह मृत अवस्था में मनसा देवी मंदिर टनल में मिली। प्रथम दृष्टया मामला गला घोंटकर हत्या का प्रतीत हो रहा है, वहीं मासूम से दरिंदगी की आशंका भी जताई जा रही है।
गुरुवार को बच्ची के पिता, जो झुग्गी बस्ती में रहते हैं, ने पुलिस चौकी में जाकर अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह, जब वह खुद तलाश करते हुए मनसा देवी टनल तक पहुंचे, तो उन्हें एक कोने में बेटी का शव मिला। शव को देखकर वह बदहवास हो गए और बच्ची के शव को लेकर सीधे पुलिस के पास पहुंचे।
हरिद्वार सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मासूम से कोई और अमानवीय हरकत की गई या नहीं। एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को निर्देश दिए हैं कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए और दोषी को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए।
#HaridwarCrime #ChildMurder #MissingGirl #TunnelIncident #PoliceInvestigation
Uttarakhand
हरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, CCTV खंगाल रही पुलिस

Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह सर्वानंद घाट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी सामने आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
Table of Contents
हरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी
पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में उसके गर्दन और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। इन्हीं निशानों के आधार पर पुलिस हत्या की आशंका समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
सर्वानंद घाट के पास मिला शव
पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह सर्वानंद घाट के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की।

मृतक के शरीर पर कई जगह मिले चोट के निशान
प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर किसी वाहन के टायर के निशान मिलने की बात भी कही है। इसके चलते पुलिस घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके कपड़ों और जूतों को देखकर पुलिस को उसके किसी अच्छे परिवार से होने की संभावना नजर आ रही है।
फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।
Haridwar
हरिद्वार और रुड़की में GST का बड़ा एक्शन, कई प्रतिष्ठानों पर छापा, 38 लाख जमा

Haridwar News : जीएसटी में अनियमितता की आशंका के चलते हरिद्वार जिले में राज्य कर विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने रूड़की और हरिद्वार में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है।
Table of Contents
हरिद्वार और रुड़की में GST का बड़ा एक्शन
राज्य कर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार और रुड़की में पांच प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों में मौजूद स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के साथ खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों और विभागीय रिकॉर्ड की भी जांच की। जांच के दौरान रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में अंतर पाए जाने पर टीम ने जरूरी दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिए।
जीएसटी की टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर मारा छापा
जानकारी के अनुसार, राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा, सचल दल और ऑडिट इकाई के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। टीम ने बृहस्पतिवार शाम रानीपुर मोड़ स्थित बीकानेर, शिवालिक नगर स्थित बीकानेर और सेठी बेकर्स के अलावा रुड़की के मिल्क बार और बीकानेर प्रतिष्ठान में पहुंचकर जांच की।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध सामान का मिलान रिकॉर्ड में दर्ज स्टॉक से किया। इसके साथ ही खरीद और बिक्री के बिलों की जांच की गई। अधिकारियों ने आईटीसी से संबंधित आंकड़ों और अन्य जीएसटी रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया।
डिजिटल रिकॉर्ड कब्जे में लेकर टीम ने जांच की शुरू
विभाग के मुताबिक, जांच में कई स्तर पर रिकॉर्ड से जुड़ी विसंगतियां सामने आईं। इसके बाद टीम ने जीएसटी से संबंधित आवश्यक कागजात और डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।
उपायुक्त कुलदीप के अनुसार, प्रारंभिक जांच और आकलन के आधार पर पांचों प्रतिष्ठानों से कुल 38.90 लाख रुपये की टैक्स देनदारी सामने आई। कार्रवाई के दौरान ही संबंधित कारोबारियों ने निर्धारित पूरी राशि विभाग के पास जमा करा दी।
Haridwar
प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक-युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान दोनों की मौत

Haridwar News : हरिद्वार से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
Table of Contents
प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक-युवती ने खाया जहर
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक और युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
इलाज के दौरान दोनों की मौत
दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान युवक और युवती ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। शुरुआती जांच में पुलिस को घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का कारण होने की जानकारी मिली है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
uttarakhand weather11 hours agoउत्तराखंड में आज इन जिलों के लिए IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का वेदर अपडेट
Nainital11 hours agoवीकेंड पर कैंची धाम जा रहे हैं? पहले जान लें पुलिस का नया ट्रैफिक प्लान, वरना हो जाएंगे परेशान
Uttarakhand9 hours agoBJP संगठन में बड़ा अपडेट, इन नेताओं को मिली सह-संयोजक की जिम्मेदारी, देंखे लिस्ट
Dehradun9 hours agoदिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया युवक नहाते वक्त बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
Pithoragarh5 hours agoबेटे को आया हार्ट अटैक, मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, नदी में कूदकर दे दी जान












































