Dehradun
गैरसैंण विधानसभा सत्र में प्रदेश सरकार लाएगी अनुपूरक बजट, कैबिनेट में प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी।

देहरादून – गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश सरकार अनुपूरक बजट भी लाएगी। वित्त विभाग ने अनुपूरक बजट का प्रस्ताव तकरीबन तैयार कर लिया और आगामी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव मंजूरी के लिए लाया जाएगा।

गैरसैंण में 21 अगस्त से तीन दिवसीय विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने फरवरी में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 89,230.07 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी थी। हालांकि, मौजूदा खर्च के लिए सरकार के पास पर्याप्त बजट है, लेकिन आगामी महीनों में उसे धनराशि की आवश्यकता होगी।
अगला विधानसभा सत्र चूंकि दिसंबर तक होने की संभावना है, इसलिए अग्रिम तैयारियों के मद्देनजर वित्त विभाग ने अनुपूरक बजट लाने की तैयारी की है। अपर मुख्य सचिव (वित्त) आनंद बर्द्धन के मुताबिक, अधिकांश विभागों की डिमांड प्राप्त हो चुकी है। कुछेक और विभाग हैं, जो सोमवार तक मांग भेज देंगे। वित्त विभाग इनकी समीक्षा करने के बाद प्रस्ताव तैयार करेगा।
मानसून के बाद विभागों को बजट खर्च में तेजी दिखानी होगी। अपर मुख्य सचिव वित्त ने इस संबंध में विभागों को समय-समय पर निर्देश जारी किए हैं। बारिश का मौसम थमने के बाद विभागीय स्तर पर अवस्थापना विकास से जुड़े कार्यों पर विशेष फोकस करने को कहा गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पहली तिमाही में खर्च की रफ्तार पिछले वर्ष के आसपास ही रही है। वित्त विभाग का अगली तिमाही में इसमें काफी सुधार की अपेक्षा की गई है।
Dehradun
मसूरी में बड़ा विवाद! बेकरी हिल पार्किंग पर पालिका का कब्जा, सड़कों पर उतरा मजदूर संघ

Mussoorie News : मसूरी नगर पालिका परिषद ने पुलिस की मौजूदगी में मजदूर संघ से बेकरी हिल एमडीडीए पार्किंग का कब्जा वापस लेकर अपने नियंत्रण में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में विवाद गहराता नजर आ रहा है और मजदूर संघ ने इसे लेकर खुला विरोध दर्ज कराया है।
Table of Contents
मसूरी बेकरी हिल पार्किंग को लेकर फिर बढ़ा विवाद
नगर पालिका के कर अधीक्षक अनिरुद्ध चौधरी ने बताया कि बोर्ड के प्रस्ताव के तहत मजदूर संघ को ये पार्किंग अस्थायी रूप से 8 माह के लिए दी गई थी, जिसकी समय अवधि वित्तीय वर्ष में समाप्त हो चुकी थी। पालिका द्वारा पूर्व में ही पार्किंग खाली करने के निर्देश जारी किए गए थे।
लेकिन निर्धारित समय के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर आज पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए पार्किंग को खाली कराकर पालिका ने अपने कब्जे में ले लिया है। अब नगर पालिका स्वयं इस पार्किंग का संचालन करेगी।
मजदूल संघ ने पालिका की कार्रवाई को नियम विरुद्ध बताया
मजदूर संघ ने पालिका की इस कार्रवाई को नियम विरुद्ध बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। संघ के अध्यक्ष रणजीत चौहान और पदाधिकारियों का कहना है कि वर्ष 1996 से रिक्शा उन्मूलन योजना के तहत बेकरी हिल पार्किंग का संचालन हर साल टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से मजदूर संघ को ही दिया जाता रहा है। लेकिन इस बार पालिका प्रशासन ने परंपरा और नियमों को दरकिनार करते हुए सीधे कब्जा ले लिया, जो मजदूरों के हितों के खिलाफ है।

पालिका प्रशासन मजदूरों के रोजगार से कर रहा खिलवाड़
संघ का आरोप है कि पालिका प्रशासन मजदूरों के रोजगार से खिलवाड़ कर रहा है और बिना उचित प्रक्रिया अपनाए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे इस फैसले को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेंगे।
मजदूर संघ ने इस पूरे मामले को न्यायालय में चुनौती दी है।
संघ के अनुसार, न्यायालय ने 11 मई को सुनवाई की तिथि निर्धारित की है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि फैसला उनके पक्ष में आएगा। मजदूर संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
big news
Uttarakhand Assembly : उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू, सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा

Uttarakhand Assembly Special Session : उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू हो गई। सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिलाओं के योगदान के बारे में अपनी बात रख रहे हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू
विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सदन में अपना संबोधन शुरू किया। इसस दौरान विपक्ष का हंगामा भी देखने को मिल रहा है।

महिला आरक्षण बिल पर केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करें विपक्ष
सीएम धामी ने सदन में अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड विधानसभा को सर्वसम्मति से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाने के केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि इस मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर पक्ष और विपक्ष दोनों को मिलकर सहयोग करना जरूरी है।

सदन के बाहर भी जोरदार विरोध
जहां एक ओर सदन के अंदर विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है। तो वहीं सदन के बाहर भी विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। महिला आरक्षण को लेकर बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र से पहले विधानसभा गेट पर कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र जाटी ने गन्ने से लदी ट्रॉली पलटकर विरोध जताया। इस प्रदर्शन के दौरान किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया गया।
Dehradun
देहरादून वाले घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, विधानसभा के विशेष सत्र के चलते रूट किए गए डायवर्ट

Dehradun Traffic Plan : देहरादून में आज ये रूट रहेंगे डायवर्ट, घर से निकलने से पहले जरूर देख लें प्लान
Dehradun Traffic Plan : आज उत्तराखंड विधानसभा का विधानसभा का विशेष सत्र आहूत होने जा रहा है। जिसके चलते देहरादून में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। ऐसे में अगर आप बिना ट्रैफिक प्लान देखे घर से बाहर निकलते हैं तो आपको भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
Table of Contents
देहरादून वाले घर से निकलने से पहले देख लें ट्रफिक प्लान
देहरादून में विधानसभा के विशेष सत्र को देखते हुए पुलिस ने सत्र की शुरुआत से लेकर समापन तक लागू रहने वाला ट्रैफिक प्लान जारी किया है। सत्र के दौरान संभावित धरना-प्रदर्शन और भीड़ को ध्यान में रखते हुए शहर में यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरियर प्वाइंट तय किए गए हैं।
विधानसभा के विशेष सत्र के चलते रूट किए गए डायवर्ट
विधानसभा-सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन आदि के दृष्टिगत यातायात और कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु देहरादून के निम्न स्थलों पर बैरियर प्वाईंट निर्धारित किए गए हैं-
1. प्रगति विहार बैरियर
2. शास्त्रीनगर बैरियर
3. बाईपास बैरियर
4. डिफेंस कॉलोनी बैरियर
5. विधानसभा तिराहा बैरियर
इसके साथ ही सम्पूर्ण भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।

रिस्पना की ओर आने वाले वाहनों को रोका जाएगा
1- रिस्पना क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों को आंशिक रुप से लालतप्पड़,हर्रावाला व नयागांव पर रोका जायेगा ।
2- देहरादून से हरिद्वार / ऋषिकेश / टिहरी / चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी / फव्वारा चौक से पुलिया नम्बर 06 की ओर डायवर्ट किये जायेंगे ।
3- धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मन्दिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर भेजा जायेगा ।
4- मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजा जायेगा ।
5- मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनो को विधानसभा तिराहा,रिस्पना,पुरानी बाई चौकी होते हुए धर्मपुर – ईसी रोड की ओर भेजा जायेगा ।
जुलूस केवल हिम पैलेस होटल से करेंगे प्रस्थान
1.- जुलूस के हिम पैलेस होटल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जायेगा ।
2- यातायात दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला को ओर भेजी जायेगी ।
3- प्रत्येक सम्भावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल हिम पैलेस होटल से प्रस्थान करेगा। इनके वाहन रेसकोर्स गुरू नानक ग्राउण्ड में ही पार्क किये जायेंगे ।
Cricket16 hours agoGT vs RCB Dream11 Team Match 42 Ipl 2026 : गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, IPL 2026 मैच 42 – प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
big news14 hours agoउत्तरकाशी में दो प्राइमरी स्कूलों के प्रधानध्यापक सस्पेंड, 1 PT टीचर भी निलंबित, धनराशि गबन के हैं आरोप
big news16 hours agoसितारगंज में तेज रफ्तार का कहर, ओवरटेक के दौरान कार ने ई रिक्शे को मारी टक्कर, 2 बहनों की मौत
big news12 hours agoलालकुंआ में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल
big news18 hours agoविधानसभा के विशेष सत्र में पास हुआ निंदा प्रस्ताव, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई सदन की कार्रवाई
big news12 hours agoहरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में हंगामा, मंत्री के पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने टेबल पर रखी बुकलेट फेंकी…
Cricket11 hours agoBAN-W vs SL-W Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट खिलाड़ी
big news15 hours agoशादीशुदा बेटी के प्यार में पिता बन रहा था रोड़ा, बेटी के प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट






































