Connect with us

Udham Singh Nagar

अन्तराष्ट्रीय योग दिवस: “करें योग, रहें निरोग।“ ’’स्वयं एव समाज के लिए योग’’ थीम पर हुआ योग कार्यक्रम का आयोजन।

Published

on

रुद्रपुर –  21 जून 2024/सू.वि.- जनपद में 10वां अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनपद स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन सिटी क्लब रूद्रपुर में किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यार्थियों सहित आम नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

विधायक रूद्रपुर शिव अरोरा, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, जिला अधिकारी उदयराज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने सिटी क्लब में आयोजित योग कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। सभी ने 10वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि योग कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है साथ ही प्रतिदिन की दिनचर्या में योग को शामिल कर स्वस्थ रहने हेतु प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जनपद मुख्यालय के साथ ही अन्य स्थानों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सरकार द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में योग प्रशिक्षकों की नियुक्तियां की गई हैं, योग प्रशिक्षकों द्वारा शिविर लगाकर तथा स्कूल, कालेजों में जाकर भी योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ व निरोग रहने के लिए अपनी जीवनशैली में योग को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर लचीला व मजबूत बनता है और रोग प्रतिरोधन क्षमता बढ़ने के साथ ही शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि योग तनाव को दूर रखने व रक्त-सचांर को सही रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए सभी को अपनी दिनचर्या में योग को अवश्य शामिल करना चाहिए।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 वर्ष पूर्व जो योग दिवस की घोषणा की आज पूरे विश्व के लगभग 190 देशों ने योग को अपनाया है व आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है । उन्होंने कहा कि योग एक माध्यम है भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता का व भारतीय गौरव को पूरे विश्व में पुनर्स्थापित करने का । उन्होंने योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को उत्साह के साथ प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग के माध्यम से शरीर को अनेक लाभ मिलते है। कहा कि दैनिक जीवन में योग को महत्व देने से जीवन अनुशासित रहने के साथ-साथ मन शांत रहता है।

नोडल अधिकारी एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया कि इस बार अन्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ’’स्वयं एव समाज के लिए योग’’ थीम पर मनाया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रम में लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया।

सिटी क्लब में आयुर्वेद विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योग आसन ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटि चालन, जानु चालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दण्डासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशसकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन, शवासन तथा प्राणायाम कपालभांति, नाड़ीशोधन, शीतली, भ्रामरी आदि कराए गए।

इस दौरान ‘जल संरक्षण अभियान‘ के तहत विधायक रूद्रपुर शिव अरोरा, जिला अधिकारी उदयराज सिंह, वीसी अभिषेक रूहेला व मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार के द्वारा सिटी क्लब परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

योग कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण अभिषेक रूहेला, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, सीएमओ डॉ0 मनोज शर्मा, एसपी मनोज कत्याल, चन्द्रशेखर घोड़के, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज शुक्ल, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत, युवा कल्याण अधिकारी बी एस रावत, अधिशासी अभियंता लो.नि.वि. ओ पी सिंह सहित स्कूली बच्चे व गणमान्य, अधिकारी व जनता शामिल थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

नानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

Published

on

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया तथा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नानकमत्ता साहिब की पावन धरती, जहां गुरुओं का आशीर्वाद सदैव बना रहता है, वहां महाराणा प्रताप जैसे महान राष्ट्रनायक का स्मरण करना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल मेवाड़ के शासक नहीं थे, बल्कि भारत की आन, बान और स्वाभिमान के अमर प्रतीक थे। उनका जीवन त्याग, संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी गाथा है, जो आज भी हर भारतीय को ऊर्जा और गौरव से भर देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें यह संदेश देता है कि राष्ट्र, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने थारू समाज की परंपराओं, लोकगीतों, लोकनृत्यों और प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली को उत्तराखंड की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, स्वाभिमान और समग्र विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, वन धन योजना, जनजातीय विकास मिशन और अन्य योजनाओं के माध्यम से जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी जनजातीय समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अटल आवास योजना के अंतर्गत आय सीमा को व्यावहारिक बनाया गया है तथा आवास निर्माण सहायता बढ़ाई गई है। उधम सिंह नगर में इस योजना के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से भी बड़ी संख्या में जनजातीय परिवार लाभान्वित हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजाति कल्याण विभाग के माध्यम से आश्रम पद्धति विद्यालयों, छात्रावासों और आईटीआई संस्थानों के विकास के लिए करोड़ों रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। खटीमा में बालिका छात्रावास के लिए 4 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि बाजपुर में 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विद्यालय एवं छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। गदरपुर में 100 बेड का छात्रावास भी बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आजीविका मिशन और वन धन केंद्रों के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। महिलाओं को 1 करोड़ रुपये से अधिक की चक्रीय निधि और 8 करोड़ रुपये से अधिक की निवेश सहायता प्रदान की गई है। इसके साथ ही जनजातीय शोध संस्थान के लिए 1 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड भी स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और पहचान के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने समाज को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा, सम्मान और विकास के लिए सरकार हर स्तर पर कार्य करती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से पूर्व नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

Continue Reading

Udham Singh Nagar

काशीपुर में पकड़ी गई करोड़ों की GST चोरी, छापेमारी में बड़ा खुलासा, मौके पर जमा कराई गई 70 लाख की पेनल्टी

Published

on

Kashipur News

Kashipur News : काशीपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त अचानक जीएसटी विभाग की टीम ने काशीपुर के प्रतिष्ठित कुक्कू टायर्स हाउस पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। जिसमें राज्य कर की रुद्रपुर और काशीपुर की चार टीमो ने डिप्टी कमिश्नर विनय आहूजा के नेतृत्व में छापेमारी की कार्रवाई की गई।

काशीपुर में पकड़ी गई करोड़ों की GST चोरी

गुरूवार सुबह 11:00 बजे से प्रतिष्ठान के कारोबार से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहनता से जांच की गई इसमें बताया गया कि विगत 3 वर्षों से सेल का रिकॉर्ड खंगाला गया जिसमें पता लगा कि 10 करोड़ की बिक्री पर जीएसटी की चोरी की गई है इसमें अभी 70 लाख की पेनल्टी जमा कराई जा रही है और अभी ये कार्रवाई जारी रहेगी सारे दस्तावेज जप्त कर लिए गए हैं।

जीएसटी विभाग की छापेमारी में बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि काशीपुर के मुरादाबाद रोड ढेला पुल के समीप प्रतिष्ठित जतिन कुमार अरोरा पुत्र अजय कुमार अरोरा के प्रतिष्ठान कुक्कू टायर्स पर जीएसटी विभाग की टीम अचानक पहुंची। जहां पर रुद्रपुर तथा काशीपुर कि राज्य कर टीम जॉइंट कमिश्नर के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जिसमें आज सुबह 11:00 बजे से लेकर देर शाम तक कार्रवाई लगातार जारी रही जिसमें विभाग की टीमों द्वारा सभी दस्तावेजों को जप्त कर लिया गया है और गहनता से जांच की जा रही है।

मौके पर जमा कराई गई 70 लाख की पेनल्टी

विभाग के द्वारा कारोबार से जुड़े बिलिंग टैक्स भुगतान और करो कारोबार से जुड़े कई अहम दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में पता लगा कि विगत 3 वर्षों से अभी तक 10 करोड़ का सेल टर्नओवर में टैक्स नहीं भरा गया है। अभी तक जो जांच में आया है उसमें 70 लख रुपए की पेनल्टी के रूप में जमा कराए जा रही है।

छापेमारी में पकड़ी गई 10 करोड़ की हेराफेरी

जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर श्याम सुंदर टीरुवा ने बताया कि आज 4 टीमें काशीपुर जांच करने पहुँची थी। काफी समय से शिकायत मिल रही थी की इनके द्वारा जो बिक्री की जा रही है उसका टैक्स जमा नहीं किया जा रहा है। उसके लिए जांच की जा रही थी और सभी 4 टीमों ने जिसका नेतृत्व डिप्टी कमिश्नर विनय औझा कर रहे थे कुछ दस्तावेज भी जप्त किए गए हैं। लगभग 10 करोड़ रुपए की हेराफेरी प्रकाश में आई है।

Continue Reading

Breakingnews

नानकमत्ता में देर रात भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर कार ने शिक्षक की कार को मारी टक्कर, दो की मौत

Published

on

nanakmatta news

Nanakmatta Accident : उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां नई कार खरीद कर लौट रहे शिक्षक की कारण को एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में शिक्षक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

नानकमत्ता में देर रात भीषण सड़क हादसा

नानकमत्ता में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चंपावत निवासी एक शिक्षक सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फॉर्च्यूनर कार ने शिक्षक की कार को मारी टक्कर

नानकमत्ता में मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चंपावत निवासी एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, माडली निवासी संजय पांडे (41) पुत्र भुवन पांडे राजकीय इंटर कॉलेज बालातड़ी में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

Nanakmatta Accident

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत

बताया जा रहा है कि वह अपने साथी शिक्षक चंद्र प्रकाश जोशी के साथ नई कार खरीदने के लिए हल्द्वानी गए थे। देर रात वापस लौटते समय नानकमत्ता क्षेत्र के पास उनकी कार की सामने से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर से जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजय पांडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद चंद्रप्रकाश जोशी हादसे में सुरक्षित बच गए। वहीं फॉर्च्यूनर में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फॉर्च्यूनर में मौजूद एक व्यक्ति की भी हादसे में जान चली गई।

Continue Reading
Advertisement
haridwar news
Uttarakhand37 minutes ago

गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर की पौड़ी पर तड़के से श्रद्धालुओं की भारी भीड़

RCB vs GT Dream11 Team Qualifier 1 IPL 2026
Cricket3 hours ago

RCB vs GT Dream11 Team Qualifier 1 IPL 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन और चोट अपडेट्स..

chamoli news
Chamoli17 hours ago

दोस्तों के साथ पिंडर नदी में नहाने गई किशोरी डूबी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

Uttarkashi News
Uttarkashi17 hours ago

उत्तराखंड दौरे पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, उत्तरकाशी पहुंच यमुनोत्री धाम में की पूजा-अर्चना

ramnagar news
Ramnagar18 hours ago

रामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा, लोगों में भारी आक्रोश

haridwar news
Haridwar19 hours ago

हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण

DEHRADUN NEWS
Dehradun22 hours ago

कॉकरोच जनता पार्टी पर कुमार विश्वास का बड़ा बयान, “अगर कॉकरोच है तो हिट भी है इलाज हो जाएगा”

Chamoli News
big news22 hours ago

Badrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड, मचा हड़कंप, देखें पूरी खबर

SL-A Women vs NZ-A Women Dream 11 Team Prediction: श्रीलंका ए महिला बनाम न्यूजीलैंड ए महिला तीसरे अनऑफिशियल टी20 मैच की बेस्ट फैंटेसी क्रिकेट टीम
Cricket23 hours ago

SL-A Women vs NZ-A Women Dream 11 Team Prediction: श्रीलंका ए महिला बनाम न्यूजीलैंड ए महिला तीसरी अनऑफिशियल टी20 मैच की फैंटेसी क्रिकेट टीम

uttarakhand weather update
uttarakhand weather23 hours ago

उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत

Uttarakhand IAS Transfers
Breakingnews1 day ago

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात हुए IAS और PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट

डीडीआरसी और नारी निकेतन को मिली निःशुल्क ईवी वाहन सेवा, डीएम ने दिखाई हरी झंडी
Uttarakhand2 days ago

देहरादून जिला प्रशासन की बड़ी पहल: दिव्यांगों, वृद्धों और बेसहारा महिलाओं के लिए शुरू हुई निःशुल्क ईवी वाहन सेवा..

KKR vs DC Dream11 Team IPL 2026 Match 70
Cricket2 days ago

KKR vs DC Dream11 Team IPL 2026 Match 70: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट , हरिद्वार में हुई बाघों की मौत के बाद बढ़ी चौकसी...
Ramnagar2 days ago

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट , हरिद्वार में हुई बाघों की मौत के बाद बढ़ी चौकसी…

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026
Uttarakhand2 days ago

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026: मुख्यमंत्री धामी ने काउंटडाउन रन को दिखाई हरी झंडी, शुभंकर ‘क्यालु’ का किया अनावरण

SL-A Women vs NZ-A Women Dream 11 Team Prediction: श्रीलंका ए महिला बनाम न्यूजीलैंड ए महिला तीसरे अनऑफिशियल टी20 मैच की बेस्ट फैंटेसी क्रिकेट टीम
Cricket23 hours ago

SL-A Women vs NZ-A Women Dream 11 Team Prediction: श्रीलंका ए महिला बनाम न्यूजीलैंड ए महिला तीसरी अनऑफिशियल टी20 मैच की फैंटेसी क्रिकेट टीम

uttarakhand weather update
uttarakhand weather23 hours ago

उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत

haridwar news
Haridwar19 hours ago

हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण

Chamoli News
big news22 hours ago

Badrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड, मचा हड़कंप, देखें पूरी खबर

DEHRADUN NEWS
Dehradun22 hours ago

कॉकरोच जनता पार्टी पर कुमार विश्वास का बड़ा बयान, “अगर कॉकरोच है तो हिट भी है इलाज हो जाएगा”

Uttarkashi News
Uttarkashi17 hours ago

उत्तराखंड दौरे पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, उत्तरकाशी पहुंच यमुनोत्री धाम में की पूजा-अर्चना

ramnagar news
Ramnagar18 hours ago

रामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा, लोगों में भारी आक्रोश

chamoli news
Chamoli17 hours ago

दोस्तों के साथ पिंडर नदी में नहाने गई किशोरी डूबी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

RCB vs GT Dream11 Team Qualifier 1 IPL 2026
Cricket3 hours ago

RCB vs GT Dream11 Team Qualifier 1 IPL 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन और चोट अपडेट्स..

haridwar news
Uttarakhand37 minutes ago

गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर की पौड़ी पर तड़के से श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Breakingnews12 months ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews12 months ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews12 months ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews12 months ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews12 months ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews12 months ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews12 months ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews12 months ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews12 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital12 months ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun12 months ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews12 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime12 months ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun12 months ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli12 months ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime12 months ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag12 months ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun12 months ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun12 months ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun12 months ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun12 months ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun12 months ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag12 months ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital12 months ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime12 months ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Trending