Udham Singh Nagar
सीएम धामी ने खटीमा को दी 33 करोड़ 36 लाख की सौगात, 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Khatima News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 33 करोड़ 36 लाख 49 हजार की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें जिला विकास प्राधिकरण द्वारा 11 करोड़ 27 लाख 50 हजार की धनराशि से नवनिर्मित हाईटेक महाराणा प्रताप बस स्टेशन भी शामिल है।
Table of Contents
सीएम धामी ने खटीमा को दी 33 करोड़ 36 लाख की सौगात
CM Dhami ने घोषणा की कि नानकमत्ता में बाला जी मंदिर के सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नानकमत्ता विधानसभा के अंतर्गत ब्राह्मदेव मंदिर लोहिया पुल खटीमा में सौंदर्यीकरण व पुनःनिर्माण कार्य किया जाएगा। नानकमत्ता विधानसभा के अंतर्गत देवभूमि धर्मशाला में कक्ष, हॉल एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। नानकमत्ता विधानसभा के अंतर्गत सोनूखरी – किशनपुर – बरकीडांडी – कैथुला – टुकड़ी मार्ग का हॉटमिक्स सड़क का कार्य किया जाएगा।
CM Dhami ने किया 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने हाईटेक महाराणा प्रताप बस स्टेशन, नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 व 8 में 48.45 लाख की धनराशि से निर्मित पेयजल नलकूप, ओवर हेड टेंक, पाईप लाईन कार्यों, विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता के अंतर्गत 490.21 लाख की धनराशि से राजस्व निरीक्षक व उपनिरीक्षक के आवासीय भवनों व 359.91 लाख की लागत से उपनिरीक्षकों के कार्यालय भवनों, खटीमा में ग्राम मझोला में झील से लेकर पॉलिगंज की ओर 225.62 लाख की लागत से नाला निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

खटीमा क्षेत्र में 499.65 लाख की लागत से 300 नग हेंडपम्प स्थापना कार्य, 29.65 लाख की लागत से खटीमा के नवनिर्मित बस अड्डे में महाराणा प्रताप द्वार निर्माण, 24.50 लाख की लागत से खटीमा में हाईटेक शौचालय निर्माण एवं 95 लाख की लागत से थारू इंटर कॉलेज खटीमा का पुनःनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
सीएम ने किया हाईटेक बस स्टैंड का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति और घुघुतिया पर्व के पावन अवसर पर 11 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित हाईटेक बस स्टैंड का शुभारंभ हो रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा उन्होंने स्वयं कई बार बस स्टैंड की स्थापना के लिए प्रयास किए थे और इसकी घोषणा भी की थी। जिसका कार्य आज धरातल में उतर गया है। मुख्यमंत्री ने कहा नवनिर्मित बस स्टैंड क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुगम और सुव्यवस्थित बनाएगा साथ ही स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोज़गार के नए अवसर सृजित कर क्षेत्र के विकास को भी गति प्रदान करेगा।

खटीमा की माटी और लोगों से मिलती है ऊर्जा और प्रेरणा – सीएम
CM Dhami ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शहरों से लेकर सुदूर पर्वतीय गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत बन रहा है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा खटीमा उनका घर है और सभी खटीमावासी उनके परिवार के सदस्य हैं। CM Dhami ने कहा उन्होंने खटीमा से ही जनसेवा की यात्रा आरंभ की थी। क्षेत्र की प्रत्येक गली और गांव उनके दिल के बेहद करीब है। खटीमा की माटी और यहां के लोगों से उन्हें ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है, उसी के बल पर वो प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर पा रहे हैं।
Udham Singh Nagar
Rudrapur: किच्छा में कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप
कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक पर हमला का आरोप
रुद्रपुर (Rudrapur) : उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में कार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक युवक को ऑफिस से बाहर बुलाकर 15 से 20 लोगों ने लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देने के साथ ही कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात भी सामने आई है।
मुख्य बिंदु
पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद
किच्छा नगर के वार्ड नंबर 11, एसएस नगर निवासी अरुण शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वो किच्छा स्थित एक कार्यालय में कार्यरत हैं। 26 फरवरी की दोपहर वह अपने मालिक की कार को आवास विकास गेट के पास पार्क करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद एक युवक फरद ने कार पार्किंग को लेकर आपत्ति जताई।
ये भी पढ़ें _ हल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित के मुताबिक, फरद ने बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी और अभद्र व्यवहार किया। अरुण शर्मा ने विवाद से बचने के लिए कार पार्क कर दी और वापस अपने कार्यालय लौट आए।
ऑफिस के बाहर बुलाकर मारपीट का आरोप
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुछ समय बाद फरद ने अपने भाई फैसल और अन्य साथियों — जिनमें सारिन तुर्क, शकील तुर्क, मोनू, रहीस मौलाना, बिलाल समेत 15 से 20 लोग शामिल थे सभी को मौके पर बुला लिया।
बताया गया कि सभी लोग ऑफिस के बाहर इकट्ठा होकर गाली-गलौज करने लगे और अरुण शर्मा को बाहर आने के लिए उकसाया। जैसे ही वो बाहर आए, आरोपियों ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से मारपीट की।
ये भी पढ़ें _ उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, डामटा के पास नदी में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
बीच-बचाव करने वालों से भी हाथापाई
घटना के दौरान ऑफिस के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी हाथापाई की। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
मेडिकल में चोटों की पुष्टि
घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में मेडिकल परीक्षण कराया। चिकित्सकीय जांच में सिर और शरीर पर चोटों की पुष्टि हुई है।
पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जो पुलिस जांच में अहम साक्ष्य साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें _ Rudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका
पुलिस ने शुरू की जांच
किच्छा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
Uttarakhand
Rudrapur Gangrape Case: देवर की हैवानियत से रिश्ते शर्मसार, दोस्तों से किया भाभी का सौदा
रुद्रपुर गैंगरेप काण्ड का पुलिस ने किया खुलासा, देवर समेत तीन गिरफ्तार
Rudrapur Gangrape Case: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सनसनीखेज गैंगरेप कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस खुलासे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. पुलिस के मुताबिक पीडिता का देवर ही इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड निकला. जिसके बाद पुलिस ने देवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है. जबकि एक आरोपी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मुख्य बिंदु
रुद्रपुर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का पुलिस ने किया खुलासा
उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में 22 फरवरी की रात सरस मेले से लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई थी. जिसके बाद महिला ने 24 फरवरी को पुलिस को शिकायत दी. पुलिस ने मामले को गमभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. जिसके बाद अब पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया है.
ये भी पढ़ें_ KOTDWAR: रिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिग बेटी ने सौतेले पिता पर लगाए दुष्कर्म के आरोप
देवर ने किया भाभी का सौदा
पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरी घटना की प्लानिंग पहले से हो चुकी थी. जिसका मास्टरमाइंड पीडिता का देवर है, उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, पहले से बनाई योजना के चलते अभय सक्सेना उर्फ चाइना, करण और पीड़िता को जबरन बाइक पर बैठाकर ठंडी सड़क की ओर ले गया. जिसके बाद पहले अभय सक्सेना ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद राजा रस्तोगी ने वारदात को अंजाम दिया. इस पूरी घटना के दौरान करण और विशाल मौके पर मौजूद रहे, दोनों ने किसी भी प्रकार का विरोध नहीं किया.
मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के पास छापेमारी की गई, जहां से तीन आरोपियों को बाइक समेत पकड़ लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में पीड़िता का देवर करण, राजा रस्तोगी और विशाल शामिल हैं.
ये भी पढ़ें_ Roorkee: महिला को नशीला पदार्थ पिला कर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जहरीला पदार्थ खाने से एक आरोपी का चल रहा इलाज
चौथा आरोपी अभय सक्सेना उर्फ चाइना पुलिस कार्रवाई से बचने के प्रयास में जहरीला पदार्थ खा बैठा. उसकी हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की टीम पुलिस निगरानी में उसका इलाज कर रही है. पुलिस का कहना है कि उपचार पूरा होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा.
Rudrapur Gangrape Case,पुलिस करेगी मजबूत चार्जशीट दाखिल
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने बताया कि पीड़िता को कानूनी सहायता के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले से जुड़े सभी जरुरी साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट दाखिल की जाएगी, ताकि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके.
ये भी पढ़ें_ पिता के नाम पर कलंक, बेटी के साथ कई बार कर चुका था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
Uttarakhand
RUDRAPUR NEWS:रुद्रपुर में सरस मेले से लौट रही महिला से गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी धमकी

सरस मेले से घर लौट रही महिला बनी दरिंदगी का शिकार, देवर के दोस्तों ने किया गैंगरेप
RUDRAPUR NEWS: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। सरस मेले से घर लौट रही एक महिला को कथित तौर पर तीन युवकों ने हथियार के बल पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्य बिंदु
सरस मेले से लौट रही महिला को अगवा कर गैंगरेप का ममला
जानकारी के मुताबिक, घटना 22 फरवरी की देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता अपने देवर के साथ मेले से वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक मैदान के पास दो मोटरसाइकिलों पर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी देवर के परिचित थे, इसलिए शुरुआत में किसी अनहोनी की आशंका नहीं हुई, लेकिन कुछ ही देर में आरोपियों ने हथियार निकालकर दोनों को धमकाना शुरू कर दिया।
पढ़ें ये भी _ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
गैंगरेप कर विडियो बनाकर वायरल करने की धमकी
इसके बाद आरोपी महिला को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए। पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और देवर के सामने ही बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर एक आरोपी ने चाकू से हमला कर उसकी उंगली घायल कर दी। घटना के दौरान महिला लगातार रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी।
पढ़ें ये भी _ पति के सामने पत्नी का गैंग रेप, कहानी पढ़ते ही आपका भी फट जाएगा कलेजा…
पीडिता का मेडिकल कराने के बाद, आरोपियों की तलाश जारी
वारदात के दौरान आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया और पुलिस में शिकायत करने पर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
Rudraprayag18 hours agoरुद्रप्रयाग में महिलाओं ने बनाए इको-फ्रेंडली अबीर गुलाल, फूलों और सब्जियों से तैयार किया जा रहा रंग
Haridwar20 hours agoरोशनाबाद जेल में रंगों की होली की धूम, कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग
Festival20 hours agoहोलिका दहन पर पड़ रहा भद्रा का साया, होली जलाने को मिलेगा 3 घंटे 11 मिनट का समय, जानें शुभ मुहूर्त
Dehradun18 hours agoखुशियों के त्यौहार होली की उत्तराखंड में धूम, सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में खेली होली
big news19 hours agoदेहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला, गुस्साए लोगों ने शव को रोड पर रख किया प्रदर्शन
International14 hours agoUS F15 Crash: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, ईरान के हमलों से बढ़ा तनाव
Delhi17 hours agoDelhi Bomb Threat: 4 स्कूल और Axis Bank को मिली धमकी, मचा हड़कंप
Uttarakhand12 hours agoUttarakhand Board Exams: 10वीं–12वीं गणित पेपर में त्रुटि का आरोप, बोनस अंक देने की मांग





































