Dehradun
केदारनाथ सीट पर कुलदीप सिंह रावत के तेवरों से भाजपा में हलचल, बगावत की आहट !

देहरादून – केदारनाथ विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में दो बार हार चुके कुलदीप सिंह रावत इस बार भाजपा में शामिल होने के बाद भी सुर्खियों में हैं। आगामी उपचुनाव में टिकट न मिलने की अटकलों के बीच उनके तेवर भाजपा के रणनीतिकारों की नींद उड़ाए हुए हैं।
सोशल मीडिया पर कुलदीप के इंटरव्यू और बयान संकेत दे रहे हैं कि वह पार्टी नेतृत्व से असंतुष्ट हैं और बड़ा कदम उठाने की तैयारी में हैं। हालांकि वह खुलकर कुछ नहीं कह रहे, लेकिन उनकी इस टिप्पणी ने सबको चौंका दिया है, मैं अपने समर्थकों के हिसाब से फैसला लूंगा। भाजपा के शीर्ष नेताओं की ओर से उन्हें मनाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेताओं ने कुलदीप से बातचीत की है और उन्हें राज्यमंत्री या मंत्री पद का प्रस्ताव भी दिया है, ताकि उनके असंतोष को शांत किया जा सके। भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजे गए संभावित उम्मीदवारों की सूची में कुलदीप का नाम शामिल जरूर है, लेकिन बदरीनाथ सीट पर बाहरी उम्मीदवार के चयन से हुए अनुभव के बाद, पार्टी केदारनाथ में कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। ऐसे में कुलदीप के टिकट की संभावना धुंधली नजर आ रही है।
कुलदीप के समर्थकों में इसे लेकर चिंता गहराती जा रही है। वहीं, कुलदीप टिकट को लेकर खुद आश्वस्त दिखते हैं, लेकिन उनकी सोशल मीडिया गतिविधियां कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। वह अपने समर्थकों के मनमुताबिक फैसला लेने का दावा कर रहे हैं। एक वायरल इंटरव्यू में कुलदीप कहते नजर आए, “मेरा कार्यकर्ता जो कहेगा, वही करूंगा। निर्णय कार्यकर्ता लेंगे।
यह बयान भाजपा के भीतर खलबली मचा चुका है। पार्टी अब असमंजस में है कि अगर कुलदीप को टिकट नहीं मिला, तो क्या उनकी बगावत पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है? यह एक बड़ा सवाल है।
#KuldeepSinghRawat, #IndependentCandidate, #BJP, #ElectionTicket, #Dissatisfaction, #kedarnath, #dehradun, #uttarakhand
Dehradun
बैरागीवाला में तीसरे दिन हुआ भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Dehradun News : देहरादून के बैरागीवाला हत्याकांड में जान गंवाने वाले भाजपा नेता विनोद कश्यप का पोस्टमार्टम के बाद आज तीसरे दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Table of Contents
तीसरे दिन हुआ भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार
हत्या के तीसरे दिन भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार हुआ। विनोद कश्यप की अंतिम यात्रा में हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र में शोक, आक्रोश और भावनाओं का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। लोगों ने नम आंखों से अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
भाजपा नेता विनोद कश्यप के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे ही अंतिम यात्रा शुरू हुई। हजारों लोगों की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

अंतिम यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह भावुक रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं समर्थकों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश भी देखने को मिला।
बैरागीवाला में हुए खूनी संघर्ष में हुई थी मौत
बैरागीवाला में हुए खूनी संघर्ष के बाद विनोद कश्यप की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से ही लोग विनोद के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। अंतिम संस्कार के दौरान भी लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को दोहराया।
Breakingnews
देहरादून में हुई वकील की हत्या मामले का हुआ खुलासा, छोटे भाई ने ही गोली मारकर उतारा था मौत के घाट

Dehradun News : देहरादून में रविवार रात पटेल नगर के बुड्ढी गांव में हुई वकील की हत्या मामले का पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जिस वारदात को घर में घुसकर की गई हत्या बताया जा रहा था, उसकी सच्चाई सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या उसके अपने छोटे भाई ने की थी।
Table of Contents
देहरादून में हुई वकील की हत्या मामले का हुआ खुलासा
बुड्डी गांव में रविवार रात सोहेल हारून की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जानकारी में परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के घर में घुसकर वारदात करने की बात कही थी। लेकिन पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
सीसीटीवी फुटेज में घटना के दौरान किसी बाहरी व्यक्ति के घर में आने-जाने के सबूत नहीं मिले। वहीं घर की तलाशी के दौरान बाथरूम से एक देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस का शक मृतक के छोटे भाई शाहिद पर गया।

छोटे भाई ने ही गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
पूछताछ में शाहिद ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक गलत आदतों और फिजूलखर्ची को लेकर बड़े भाई द्वारा बार-बार टोके जाने से वो नाराज था।
कुछ दिन पहले पिता के खाते से पैसे निकालने को लेकर दोनों के बीच विवाद और मारपीट भी हुई थी। इसी रंजिश में शाहिद ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात हमलावरों की कहानी गढ़ दी।
Dehradun
अंकिता हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, जमानत अर्जी भी हुई खारिज

Ankita murder case : प्रकरण से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सुनवाई के दौरान उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपों को और गंभीर मानते हुए संबंधित धाराओं में संशोधन किया है।
Table of Contents
अंकिता हत्याकांड मामले में पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
पुलिस का आरोप है कि सुरेश राठौर पर कथित तौर पर दबाव बनाकर लाभ प्राप्त करने की मंशा से कार्रवाई करने के आरोप लगे हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले से जुड़े ऑडियो और वीडियो सार्वजनिक किए गए, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने अदालत में प्रस्तुत पक्ष में कहा कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और घटनाक्रम को देखते हुए विस्तृत जांच की आवश्यकता है।
हरिद्वार और देहरादून में दर्ज हैं कई मुकदमे
इस प्रकरण में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून के विभिन्न थानों में अलग-अलग शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे ऑडियो और वीडियो प्रसारित किए गए, जिनमें कुछ राजनीतिक नेताओं के संबंध में आपत्तिजनक सामग्री साझा की गई थी।

जमानत अर्जी भी हुई खारिज
शिकायतकर्ताओं का दावा है कि इन सामग्रियों के सार्वजनिक होने से उनकी प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा। इसी आधार पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए विभिन्न थानों में शिकायतें दर्ज कराई गईं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों, रिकॉर्डिंग्स तथा अन्य तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर तय होगी।
Dehradun22 hours agoहनीमून ट्रिप पर मसूरी आया था नवविवाहित जोड़ा, होमस्टे में पत्नी की रहस्यमयी मौत, जाचं में जुटी पुलिस
Cricket24 hours agoNZ-W vs SL-W Dream11 Team Match 7 T20 WC 2026: न्यू जीलैंड बनाम श्रीलंका फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Cricket22 hours agoENG-W vs IRE-W Dream11 Team Match 8 T20 WC 2026:फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट टीम..
Breakingnews20 hours agoदेहरादून में हुई वकील की हत्या मामले का हुआ खुलासा, छोटे भाई ने ही गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
Dehradun21 hours agoअंकिता हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, जमानत अर्जी भी हुई खारिज
Champawat18 hours agoChampawat News : चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
Dehradun15 minutes agoबैरागीवाला में तीसरे दिन हुआ भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब





































