Dehradun
भवन के लिए निशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी भूमि,देश में नवाचार के क्षेत्र में मॉडल बने उपनल- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

उपनल के भवन हेतु निशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी भूमि
देश में नवाचार के क्षेत्र में मॉडल बने उपनल- मुख्यमंत्री
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि० (उपनल) के द्वारा 25000 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने तथा पिछले 20 वर्षों में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिये उपनल ने एक संस्था के रूप में स्वयं को अपग्रेड करने का सराहनीय कार्य किया है। उपनल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिशन मोड में काम करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करने के लिये उन्होने शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री ने उपनल को देश में नवाचार के क्षेत्र में मॉडल के रूप में पहचान बनने की सलाह दी। उन्होंने घोषणा की कि उपलन के मुख्यालय भवन के लिये देहरादून में निशुल्क भूमि उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने इस भवन को पर्वतीय शैली में आधुनिक सुविधा युक्त बनाये जाने को कहा।

सोमवार को डी.एस.ओ.आई. गढ़ी कैंट देहरादून में उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि० के 20 वें स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी एक सैनिक के बेटे हैं। एक सैनिक परिवार में पले-बढ़े हैं। पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार की समस्याओं और चुनौतियों को उन्होंने नजदीक से देखा और समझा है। इसलिए जब हमारी सरकार आयी तो हमने पूर्व सैनिकों को दिया जाने वाला प्रोत्साहन भत्ता तीन महीने के स्थान पर हर महीने दिये जाने का निर्णय लिया, हमारे इस फैसले से 25000 पूर्व सैनिकों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 10 साल से कम अनुभव वाले पूर्व सैनिकों को लगभग 5000 रूपए और 10 साल से अधिक अनुभव वाले पूर्व सैनिकों को लगभग 6000 हजार रूपए प्रति महीने की प्रोत्साहन राशि दे रही है। इसके साथ ही हमने सेना में परमवीर चक्र से लेकर मेन्सन इन डिस्पैच से अलंकृत सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त तथा वार्षिकी राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहीदों की स्मृति में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। सैनिकों का सम्मान हमारे लिये सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न युद्धों व आंतरिक सुरक्षा में शहीद हुये सैनिकों की वीर नारियों एवं आश्रितों को उत्तराखण्ड शहीद कोष से एकमुश्त दस लाख का अनुग्रह अनुदान अनुमन्य किया गया है। सरकार द्वारा युद्ध विधवा एवं युद्ध अपंग सैनिकों को दो लाख की आवासीय सहायता भी प्रदान की जाती है । इसी प्रकार स्टाम्प ड्यूटी में छूट सुविधा प्रदान करने वालों में उत्तराखण्ड चुनिंदा राज्यों में से एक है, जहाँ सेवारत व पूर्व सैनिकों को 25 लाख मूल्य के स्थायी संपत्ति की खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी में 25 प्रतिशत की छूट अनुमन्य की गयी है। इस के साथ ही सैनिक विधवाओं की पुत्री एवं पूर्व सैनिकों की अनाथ पुत्रियों के विवाह हेतु एक लाख रूपये तक का अनुदान दिया जा रहा है। सैनिक विधवाओं के पुनर्विवाह हेतु एक लाख रूपये का अनुदान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व सैनिकों तथा सैनिक विधवाओं के बच्चों को कक्षा 01 से स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। हमारी सरकार पूर्व सैनिकों के लिए पेट्रोल पंप और मेटेल चेन खोलने के प्रस्ताव पर भी काम कर रही है। इन सेंटरों को चलाने का पूरा काम पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के द्वारा किया जाएगा। जिसमें एक सेंटर पर रोजगार के कम से कम 50 अवसर सृजित होने की उम्मीद है। हमारी सरकार शुरु से ही सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के उत्थान हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों और पूर्व सैनिकों के उत्थान हेतु लगातार प्रयासरत हैं। देश में वन रैंक – वन पेंशन की शुरुआत मोदी ने ही की। जिससे पूर्व सैनिकों को ना सिर्फ आर्थिक मजबूती मिली बल्कि उनके आत्मसम्मान की भी रक्षा हुई। इसके लिये उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आने वाले समय में भी सेवारत सैनिकों के साथ ही पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के हितों के लिए निरन्तर प्रयास जारी रखेगी।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता लेकर आयी। हमने प्रदेश में देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया, इसमें पेपरलीक जैसी घटनाओं पर लगाम लग चुकी है और सभी परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में पहाड़ तक ट्रेन पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है। दुर्गम पहाड़ों के बीच से ऋषिकेश से आगे कर्णप्रयाग तक ट्रेन का संचालन होना किसी सपने का साकार होने जैसा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन पर तेज गति से कार्य चल रहा है। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर भी सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है और जल्दी ही इसमें भी काम शुरू हो जायेगा। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री जी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उत्तराखंड के छह स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। देहरादून से आनन्द विहार के बीच इसी वर्ष वन्दे भारत ट्रेन का संचालन होना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। अब शीघ्र ही हमें देहरादून से लखनऊ-अयोध्या और वाराणसी के मध्य भी वंदे भारत ट्रेन के संचालन की सौगात मिलने वाली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आयोजित वैश्विक निवेश सम्मेलन में 3.50 लाख करोड़ के एम.ओ.यू. हुए हैं जिनमें से अब तक 71 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउण्डिग की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सपने साकार हो रहे हैं। इससे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, सचिव श्री दीपेन्द्र चौधरी, चेयरमैन उपनल मे.जनरल (से.नि.) समीर सब्रवाल, एमड़ी ब्रिगेडियर (से.नि.) जे.एनएस. बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं संस्थापक उपनल ले.ज. (से.नि.) टी.पी.एस रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैन्य अधिकारी एवं सैनिक उपस्थित थे।
Dehradun
सीएम धामी की अगुवाई में 17वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, 14 अप्रैल को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर

PM Modi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंगलवार को अपने 27 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में यह उनका 17वां दौरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के साथ ही, टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे।
Table of Contents
सीएम धामी की अगुवाई में 17वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर उत्तराखंड वासियों में भारी उत्साह है। प्रदेश सरकार लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है। मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद, नरेंद्र मोदी 11 सितंबर 2015 को उत्तराखंड के पहले दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे थे। तब उन्होंने दयानंद सरस्वती आश्रम पहुंचकर अपने गुरुं दयानंद गिरी से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। भगवान केदारनाथ सहित उत्तराखंड के प्रमुख धामों के प्रति भी पीएम मोदी की गहरी आस्था है।
प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पांच बार केदारनाथ की यात्रा पर आ चुके हैं, साथ ही बद्रीनाथ ओर मुखबा का भी दौरा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के तीर्थाटन- पर्यटन के ब्रांड अम्बेसडर साबित हुए हैं। प्राकृतिक आपदाओं के चलते केदारनाथ धाम की यात्रा प्रभावित हुई तो पीएम मोदी ने केदार धाम पहुंचकर सुरक्षित चारधाम यात्रा का संदेश देश दुनिया को दिया। प्रधानमंत्री के दौरों के बाद केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या अप्रत्याशित ढंग से बढ़ी है।
PM मोदी का उत्तराखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता रहा है। उत्तराखंड उनके हृदय में बसता है। उनके दौरे को लेकर देवभूमि वासियों में भारी उत्साह है। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तराखंड में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। ₹दो लाख करोड़ से अधिक की विकास योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में क्रांति आई है।

चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ एवं हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजना, देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड जैसी बड़ी परियोजनाओं को उन्होंने स्वीकृति दी है। आज पीएमजीएसवाई के तहत दूरदराज ग्रामीण इलाकों में सड़कों के निर्माण के साथ ही हवाई और रेल सेवाओं का विस्तार हुआ है। रोप-वे परियोजनाओं पर तेजी से काम आगे बढ़ा है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड
कब-कब उत्तराखण्ड आए प्रधानमंत्री मोदी
11 सितंबर 2015 – ऋषिकेश स्थित दयानंद सरस्वती आश्रम के स्वामी दयानंद गिरी की कुशलक्षेम लेने पहुंचे।
27 दिसंबर, 2016 – को देहरादून में चारधाम सड़क परियोजना की नींव रखी
18 मार्च 2017– देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग।
03 मई 2017– प्रधानमंत्री बनने के बाद केदारनाथ की पहली यात्रा। कपाटोद्घाटन के मौके पर की पूजा-अर्चना।
20 अक्टूबर 2017–दूसरी बार पहुंचे केदारनाथ दर्शन को।
21 जून 2018–अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एफआरआई देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग।
07 अक्टूबर 2018—अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देहरादून में डेस्टिनेशन इन्वेस्टर समिट को किया संबोधित।
07 नवंबर 2018—केदारनाथ में दर्शन कर पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उसके उपरांत उत्तरकाशी जिले में हर्षिल के पास स्थित अग्रिम सैन्य चौकी पर पहुंच कर आईटीबीपी और सेना के जवानों के साथ मनाई दीवाली।
14 फरवरी 2019–कार्बेट पार्क में स्थित ढिकाला पहुंचे। कार्बेट पार्क को रेस्क्यू सेंटर और वाइल्ड लाइफ टाइगर सफारी की सौगात दी।
18 मई 2019–केदारनाथ दर्शन और पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर ध्यान गुफा में 16 घंटे 45 मिनट तक की साधना। दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन 19 मई को बद्रीनाथ धाम में किए दर्शन।
2021 के बाद 16 बार उत्तराखंड आ चुके है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले 16 बार उत्तराखंड आ चुके हैं। इस दौरान प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक, धार्मिक पहचान से जुड़ी प्रतिकृतियों, प्रतीक चिन्हों के साथ ही, उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद भेंट किए।
7 अक्टूबर 2021 – ऋषिकेश ( स्थानीय हस्तशिप आधारित शॉल – पुस्तक)
5 नवंबर 2021 – केदारनाथ धाम (केदारनाथ मंदिर प्रतिकृति)
4 दिसंबर 2021 – देहरादून (शॉल, चंदन, इत्र और हर्बल प्रोडक्ट)
30 दिसंबर 2021 – हल्द्वानी (शॉल और हिमालय की तस्वीर)
10 फरवरी 2022 – श्रीनगर (चुनावी जनसभा)
11 फरवरी 2022 – अल्मोड़ा (चुनावी जनसभा )
23 मार्च 2022 – देहरादून (नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण)
21 अक्टूबर 2022 केदारनाथ- बद्रीनाथ- माणा (बदरीनाथ प्रसाद बॉक्स)
12 अक्टूबर 2023 पिथौरागढ़- जागेश्वर (शिव प्रतिमा, आदि कैलाश चित्र)
8 दिसंबर 2023 – देहरादून (हाउस ऑफ़ हिमालय ब्रांड के उत्पाद)
2 अप्रैल 2024 – रुद्रपुर (शंख)
11 अप्रैल 2024 – ऋषिकेश ( उत्तराखंड का वाद्य यंत्र हुड़का)
28 जनवरी 2025 – देहरादून ( पुस्तक और अंगवस्त्र )
6 मार्च 2025 मुखवा -(उत्तरकाशी) (माँ गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा मंदिर की प्रतिकृति)
11 सितंबर 2025 – देहरादून (आपदा प्रभावितों से भेंट)
09 नवम्बर 2025 – देहरादून (पहाड़ी शॉल, बाबा केदार के शीतकालीन निवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर की प्रतिकृति राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आधारित स्मृति चिन्ह)
Dehradun
देहरादून में DAV पीजी कॉलेज में चाकूबाज़ी की घटना निकली अफवाह, धक्का लगने से घायल हुआ था छात्र
Dehradun News : सोशल मीडिया पर DAV पीजी कॉलेज में चाकूबाज़ी की घटना अफवाह निकली है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छात्र धक्का लगकर गिरने से घायल हुआ था।
Table of Contents
DAV पीजी कॉलेज में चाकूबाज़ी की घटना निकली अफवाह
DAV पीजी कॉलेज में मनाए जा रहे DAV सप्ताह के समापन कार्यक्रम में हरियाणवी लोक गायक अजय हुड्डा और मासूम शर्मा के कार्यक्रम के दौरान 8 से 9 हज़ार की संख्या में छात्रों के साथ ही अन्य लोगों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया था।
धक्का लगने से घायल हुआ था छात्र
कार्यक्रम के दौरान एक युवक गौरव कुमार पुत्र प्रभाकर उम्र 17 वर्ष निवासी गजरौला मेरठ हाल विद्यार्थी 12 वी कक्षा, डीएवी इंटर कॉलेज, कॉलेज प्रांगण में लगी रेलिंग के ऊपर चढ़कर कार्यक्रम देख रहा था, जो भीड़ में हुई धक्का मुक्की के दौरान धक्का लगने से रेलिंग के ऊपर गिरकर चोटिल हो गया, जिसमें उसके हाथ पर रेलिंग लगने से खरोंचे आयी, जिसे विद्यालय की डिस्पेंसरी में ही प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया था।
रेलिंग पर गिरकर चोटिल हुआ था छात्र
घटना के संबंध में लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कॉलेज परिसर में चाकू बाजी होने की अफवाह फैलाई जा रही थी। जिस पर पुलिस द्वारा पीड़ित छात्र से घटना के संबंध में जानकारी की गई तो उसके द्वारा भी रेलिंग पर गिरकर चोटिल होने की जानकारी दी गई।
Dehradun
CM के कार्यक्रम के तुरंत बाद डीएवी कॉलेज में चले चाकू, एक छात्र हुआ घायल, देखें वीडियो

Dehradun News : देहरादून में डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह में हंगामा हो गया। डांस के दौरान छात्रों में विवाद हो गया। इसदौरान चाकू चलने के कारण एक छात्र घायल हो गया।
Table of Contents
CM के कार्यक्रम के तुरंत बाद डीएवी कॉलेज में चले चाकू
देहरादून में स्थित डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह के दौरान अचानक हंगामे की स्थिति बन गई। कार्यक्रम में डांस के दौरान कुछ छात्रों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई और छात्रों में चाकू चल गए इसमें एक छात्र घायल हो गया। हैरानी की बात ये है कि इससे पूर्व सीएम धामी समारोह का शुभारंभ करने पहुंचे थे।
छात्रसंघ समारोह का शुभारंभ करने पहुंचे थे सीएम धामी
बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ समारोह में शमिल हुए, लेकिन उनके कार्यक्रम से निकलने के बाद यहां छात्रों में झड़प हो गई। इस हाथापाई में एक छात्र को चाकू लग गया। उसे कॉलेज की डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया।

इस से पहले डीएवी (पीजी) कॉलेज में आयोजित छात्र संघ समारोह में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ओर अजय हुड्डा ने लाइव प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा हमेशा हमें अपने कॉलेज के दिन याद दिलाते हैं। आप सिर्फ युवा छात्र नहीं हैं। आप देश का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी।
big news7 hours agoहरक सिंह रावत के बयान से गरमाया सियासी माहौल, भाजपा और सनातन विचारधारा से जुड़े लोगों पर बोला हमला
Haridwar4 hours agoवैशाखी स्नान पर हरिद्वार में हाई अलर्ट, 10 जोन-33 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
Nainital10 hours agoनैनीताल के घटगड़ में शराब की दुकान खोलने के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं, जमकर की नारेबाजी
Nainital9 hours agoहल्द्वानी में “रन फॉर अवेयरनेस” रैली का शुभारंभ, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
big news8 hours agoरविवार तड़के टिहरी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत
Dehradun2 hours agoसीएम धामी की अगुवाई में 17वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, 14 अप्रैल को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर
big news3 hours agoहरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी, मंदिर के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव









































