Rudraprayag
रुद्रप्रयाग में ‘फूल देई’ के साथ लोकतंत्र का संदेश, बच्चों ने शुरू किया ‘फूल देई, वोट देई’ अभियान…

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड की लोक परंपरा फूल देई इस बार रुद्रप्रयाग में खास अंदाज में मनाई जा रही है। परंपरा निभाते हुए जहां बच्चे घर-घर देहरी पर फूल बिखेर रहे हैं, वहीं लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर भी एक अनूठा संदेश दे रहे हैं। जनपद के तीनों विकासखंडों में इन दिनों स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत ‘फूल देई, वोट देई’ अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। बच्चे फूलों के साथ मतदाता जागरूकता का संदेश भी दे रहे हैं—”जैसे देहरी पर फूल डाले, वैसे वोट डालना न भूलें।”
SVEEP के जिला समन्वयक वी.के. यादव ने बताया कि यह अभियान पूरे मार्च माह तक चलेगा। बच्चों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और गांव-गांव जाकर वे लोगों से मतदान में भागीदारी की अपील कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि इस अनोखे प्रयास का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोक पर्व और लोकतंत्र दोनों की महत्ता को जोड़ते हुए लोगों को यह संदेश देना है कि जैसे ‘फूल देई’ में हर किसी की सहभागिता जरूरी है, वैसे ही लोकतंत्र के पर्व में वोट डालना भी सबकी जिम्मेदारी है।ग्रामीणों में भी इस अभियान को लेकर उत्साह है। लोग बच्चों की इस अनूठी पहल की सराहना कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार ‘फूल देई’ सिर्फ खुशहाली की दुआ लेकर नहीं आई, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश भी साथ लाई है।
#FoolDeiTradition #VoterAwareness #SVEEPCampaign #DemocracyMessage #RudraprayagElection
Rudraprayag
रुद्रप्रयाग में बरातियों से भरा इको वाहन खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत, रेस्क्यू जारी

Rudraprayag Accident: रुद्रप्रयाग जिले के विकासखंड जखोली में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। कुरछोला से जखोली की ओर जा रहा बरात का इको वाहन घ्वेड़ धार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक विक्रम सिंह और बसंती देवी पत्नी कृति सिंह पंवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, बरात का वाहन मूल्या कुरछोला और अर्जुन बेंड के बीच घ्वेड़ धार से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
सूचना पर जखोली चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जखोली अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें दो की स्थिति गंभीर और दो को हल्की चोटें आई हैं।
वहीं, वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए भी रेस्क्यू अभियान जारी है। फिलहाल हादसे में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। बचाव अभियान पूरा होने के बाद दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
Rudraprayag
द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, ऊखीमठ रवाना हुई उत्सव डोली

Rudraprayag News : उत्तराखंड के पंचकेदारों में शामिल द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम के कपाट सोमवार, 16 नवंबर को सुबह 8 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
Table of Contents
द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान धाम में श्रद्धालुओं, स्थानीय हक-हकूकधारियों और मंदिर से जुड़े लोगों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। भगवान मध्यमहेश्वर के जयकारों के बीच कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की धाम यात्रा का समापन हो गया।
शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ के लिए रवाना हुई डोली
कपाट बंद होने के बाद भगवान मध्यमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हो गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 नवंबर को डोली मध्यमहेश्वर धाम से प्रस्थान कर गौण्डार गांव पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा।
इसके बाद 17 नवंबर को डोली गौण्डार से रवाना होकर रांसी स्थित राकेश्वरी मंदिर पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद 18 नवंबर को डोली गिरिया गांव के लिए प्रस्थान करेगी। गिरिया में रात्रि विश्राम के बाद 19 नवंबर को भगवान मध्यमहेश्वर की उत्सव डोली ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

यहां पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ डोली का स्वागत किया जाएगा और विशेष पूजा-अर्चना संपन्न होगी। इसके साथ ही शीतकाल के लिए भगवान मध्यमहेश्वर की पूजा-अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर में शुरू हो जाएगी।
अब ऊखीमठ में होंगे भगवान मध्यमहेश्वर के दर्शन
शीतकाल के दौरान श्रद्धालु ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान मध्यमहेश्वर के दर्शन कर सकेंगे। इससे भक्तों को बर्फबारी और कठिन मौसम के बीच हिमालय की ऊंचाई पर स्थित धाम तक पहुंचने की जरूरत नहीं होगी।
हिमालय की पर्वत शृंखलाओं के बीच स्थित मध्यमहेश्वर धाम पंचकेदारों में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु कठिन पैदल यात्रा कर यहां पहुंचते हैं। अब कपाट बंद होने के बाद भगवान मध्यमहेश्वर की शीतकालीन पूजा परंपरा के अनुसार ऊखीमठ में संपन्न होगी।
Rudraprayag
केदारनाथ धाम में बर्फबारी, सफेद चादर से ढकी बाबा की नगरी, दिखा मनमोहक नजारा

Rudraprayag News : केदारनाथ धाम में बृहस्पतिवार सुबह हुई बर्फबारी के बाद बाबा केदार की नगरी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई। बर्फ से ढके धाम का मनमोहक नजारा देखकर श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। भक्त इस खूबसूरत दृश्य को अपने कैमरों में कैद करते दिखे, तो कई श्रद्धालुओं ने सेल्फी लेकर इन पलों को यादगार बनाया। हालांकि, बर्फबारी के चलते धाम में ठंड भी बढ़ गई है।
Table of Contents
केदारनाथ धाम में बर्फबारी, सफेद चादर से ढकी बाबा की नगरी
रुद्रप्रयाग जिले के निचले क्षेत्रों में भी मौसम का असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय के साथ ही ऊखीमठ, गुप्तकाशी, जखोली और बसुकेदार क्षेत्र में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
कपाट बंद होने से पहले दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु
केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाने हैं। कपाट बंद होने की तारीख नजदीक आने के साथ ही बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। बर्फबारी और बढ़ती ठंड के बावजूद भक्तों के उत्साह में कमी नहीं आई है। श्रद्धालु मौसम की चुनौतियों के बीच बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं।

केदारनाथ में 18.53 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
इस यात्रा सीजन में अब तक 18 लाख 53 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। बुधवार को 8,376 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। इसके साथ ही इस साल धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या बढ़कर 18,53,032 हो गई है।
कपाट बंद होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला लगातार जारी है। बर्फबारी के बाद धाम का नजारा और भी आकर्षक हो गया है, जिससे यहां पहुंच रहे भक्तों को प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत अनुभव मिल रहा है।
uttarakhand weather8 hours agoउत्तराखंड में बढ़ेगी ठिठुरन, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
Pauri7 hours agoपौड़ी में फिर गुलदार की दहशत, जंगल गई महिला नहीं लौटी घर, तलाश में जुटी टीमें
Almora4 hours agoमोबाइल पर गेम खेल रहा था 5वीं का बच्चा, एक फोन कॉल ने मां के खाते से उड़ाए 2 लाख
big news8 hours agoउत्तराखंड में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती
Dehradun3 hours agoउत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों का बढ़ेगा मानदेय !, 6 से 25 हजार करने पर सीएम ने दिया आश्वासन
big news2 hours agoरिखणीखाल में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, सात लोगों की मौके पर ही मौत











































