Crime
आशिक के लिए सुहाग का कत्ल, पति की हत्या के बाद पत्नी का अजीब व्यवहार, बहनें बिलखती रहीं।

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के खुटार में पति की हत्या के बाद आरोपी महिला ने रात में ही नहाकर शरीर पर लगा खून साफ किया। खून से सने कपड़ों और रजाई, बिस्तर को बक्से में बंद कर दिया। आरोपी महिला से युवक का निकाह लगभग 20 वर्ष पहले हुआ था। पिता की मौत के बाद व्यक्ति के भाई दूसरे गांवों में जाकर रहने लगे। कुछ महीने पूर्व महिला के संबंध गांव के ही एक युवक से हो गए। दोनों को गांव के लोगों ने कई बार तालाब और खेत आदि में देखा भी था। जानकारी होने पर महिला के पति ने उसे फटकारा और सही से रहने की नसीहत दी।
पत्नी ने एक माह पूर्व बड़े बेटे की शादी प्रेमी की बहन से करा दी। इससे प्रेमी के घर आने पर रोकटोक खत्म हो गई। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि शुक्रवार रात महिला अलग चारपाई पर पुत्र के साथ सोई थी। पास में ही दूसरी चारपाई पर उसका पति लेटा था। रात ढाई बजे महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। निर्माणाधीन होने के कारण घर की दीवारें बेहद छोटी हैं और कोई भी दीवार फांदकर अंदर आ सकता है।
मुख्य दरवाजे के नाम पर प्लाई लगी है, जो आराम से हटाकर घर में दाखिल हुआ जा सकता है। रात तीन बजे आहट होने पर पति की आंख खुली तो उसने पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। पहले महिला ने ईंट से पति के सिर पर प्रहार कर दिया। पति आगे बढ़ा तो प्रेमी ने भी प्रहार कर उसे चारपाई पर ही गिराकर मार डाला।
मौत की जानकारी पाकर भीड़ जुटी तो लोग यह देखकर हैरत में पड़ गए कि मरने वाले की पत्नी की आंखों में एक भी आंसू नहीं था। वह आराम से बैठी थी, जबकि बहनें और रिश्तेदार बिलख रहे थे। इसके बाद लोग खुलकर महिला पर हत्या करने का आरोप लगाने लगे। पिता की मौत की जानकारी मिलने पर दो दिन पहले ही मजदूरी के लिए दिल्ली गए दोनों पुत्र घर के लिए चल चुके हैं।
बेटे के बताने से पहले ही मौके पर पहुंची पुलिस को शक हो चुका था कि व्यक्ति की हत्या हुई है, लेकिन तब पुलिस को पत्नी पर शक नहीं था। इसका कारण था कि शव के चेहरे पर लगा खून सूख चुका था, इससे साफ था कि मौत कई घंटे पहले हुई है, जबकि महिला हादसे के कारण सुबह मौत होना बता रही थी। जिन ईंटों के ढेर के गिरने से मौत की बात कही जा रही थी, वह बमुश्किल तीन फुट ऊंची थीं। ऐसे में ईंट गिरने से सिर और चेहरे पर चोट लगना संभव नहीं था। बाद में पत्नी के पति की मौत पर कोई अफसोस न करते देख पुलिस को शक हुआ और उसे हिरासत में लिया गया तो पुत्र ने सारी कहानी बयां कर दी।
शाहजहांपुर के खुटार में आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने पर पत्नी ने अपने रिश्तेदार प्रेमी के साथ मिलकर ईंटों से सिर और चेहरा कुचलकर पति को मार डाला। बाद में हत्या को हादसा दर्शाने के लिए शव को घर के बाहर डाल दिया और शोर मचा दिया कि ईंटों का ढेर गिरने से उसकी मौत हो गई है। दोनों को पकड़ लिया गया है।
खुटार थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति (40 वर्ष) मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं। दो बड़े बेटे दिल्ली में मजदूरी करते हैं। दोनों दो दिन पहले ही काम करने के लिए दिल्ली sचले गए थे। सबसे बड़े बेटे का निकाह गांव की ही एक युवती से हुआ है। पति के दिल्ली जाने के बाद उसकी पत्नी भी मायके चली गई थी।
शुक्रवार रात घर में पति, पत्नी और उनका पांच वर्षीय पुत्र ही थे। शनिवार तड़के महिला के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक का शव घर के बाहर ईंटों के ढेर के पास पड़ा था। महिला ने बताया, ईंट सिर पर गिरने से पति की मौत हो गई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान मृतक के बेटे ने अपनी बुआ को बताया कि अब्बू की हत्या भाभी के भाई और अम्मी ने ईंटें मारकर की है। पुलिस ने बच्चे से जानकारी लेने के बाद उसकी मां को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
लिस आरोपी युवक के घर पहुंची तो वह नहीं मिला। बाद में पुलिस ने उसे एक फार्म हाउस से पकड़ लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई। मृतक के भाई ने अपनी भाभी और उसके रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसका रिश्तेदार से दो माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार रात ढाई बजे उसने प्रेमी को घर बुलाया था। रात तीन बजे पास में ही चारपाई पर सो रहे पति की आंख खुल गई और उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।
विरोध किया तो दोनों ने मिलकर पति की हत्या कर दी। शव को घर के बाहर डाल दिया था। पुलिस महिला और उसके प्रेमी से अभी पूछताछ कर रही है।
सीओ पुवायां,निष्ठा उपाध्याय: दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
Haridwar
हरिद्वार में ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध बैंक निकासी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा
हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में ICICI बैंक खाते से करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस ने भगवानपुर क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा।
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, 12 लाख रुपये की प्लॉट रजिस्ट्री, फर्जी आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए खाताधारक के नाम पर डेबिट कार्ड हासिल किया और फोन बैंकिंग से नया एटीएम कार्ड जारी करवाकर नकदी निकाली। इसी रकम से ज्वेलरी खरीदने, जमीन खरीदने और अन्य खर्च किए गए।

बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था गैंग
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि गिरोह बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था और बैंकिंग प्रणाली की खामियों का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करता था।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों का पहले भी एटीएम फ्रॉड और अन्य गंभीर मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
- पौड़ी गढ़वाल में NSUI का डंका, अध्यक्ष समेत 3 बड़े पदों पर दर्ज की धमाकेदार जीत
- धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, मेडिकल इंटर्न और खिलाड़ियों कौ सौगात, पढ़ें सभी फैसले
- स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, आंकड़ा पहुंचा 400 पार, महिलाओं से ज्यादा पुरुष ज्यादा चपेट में
- रुड़की में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 नर्सिंग होम और क्लीनिक किए सील
- उत्तराखंड में आज सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कल और परसों ऐसा रहेगा मौसम
Haridwar
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार

Haridwar Crime : हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से चल रही आपसी रंजिश के बीच एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही छोटे भाई पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
Table of Contents
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली
हरिद्वार जिले के बाजुहेड़ी गांव निवासी किशोर सैनी और राजेश सैनी के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार देर रात दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर गोलीबारी तक पहुंच गई।
वारदार को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार
आरोप है कि विवाद के दौरान गुस्से में आए किशोर सैनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगने से राजेश सैनी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गोली लगने से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल
सूचना मिलते ही पिरान कलियर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोली चलने की वजह सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
- पौड़ी गढ़वाल में NSUI का डंका, अध्यक्ष समेत 3 बड़े पदों पर दर्ज की धमाकेदार जीत
- धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, मेडिकल इंटर्न और खिलाड़ियों कौ सौगात, पढ़ें सभी फैसले
- स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, आंकड़ा पहुंचा 400 पार, महिलाओं से ज्यादा पुरुष ज्यादा चपेट में
- रुड़की में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 नर्सिंग होम और क्लीनिक किए सील
- उत्तराखंड में आज सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कल और परसों ऐसा रहेगा मौसम
Breakingnews
देहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

EX Ias Son Yashvardhan Arrested in dehradun : राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर खुद को केंद्र सरकार और सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे यशवर्धन के रूप में हुई है।
Table of Contents
देहरादून में ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा
बता दें कि दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों और ऊंचे पद पर होने का दावा करते हुए उससे करीब 4.5 लाख रुपये ले लिए। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी लगातार और अधिक रकम की मांग कर रहा था। जांच के दौरान आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
अलग-अलग लोगों के सामने बदलता था अपनी पहचान
पूछताछ में ये बात सामने आई कि आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था। कभी वो खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताता, कभी रक्षा मंत्रालय से जुड़ा अफसर और कभी भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी होने का दावा करता था।
देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि वो कई होटलों में ठहरने के बाद भुगतान किए बिना चला जाता था और होटल कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों के साथ भी कथित तौर पर धोखाधड़ी करता था।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, इन वस्तुओं का इस्तेमाल वो लोगों का भरोसा जीतने और खुद को प्रभावशाली अधिकारी साबित करने के लिए करता था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे और मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी।
FAQs (EX Ias Son Yashvardhan Arrested)
1. क्या देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को गिरफ्तार किया है ?
हां देहरादून पुलिस ने यशवर्धन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है।
2. आरोपी पर क्या आरोप हैं?
आरोपी पर खुद को केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है।
3. शिकायत किसने दर्ज कराई थी?
दिल्ली निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों का झांसा देकर उससे करीब 4.5 लाख रुपये ठग लिए।
4. आरोपी लोगों को कैसे झांसे में लेता था?
पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था और खुद को कभी गृह मंत्रालय, कभी रक्षा मंत्रालय तो कभी सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों का भरोसा जीतता था।
5. पुलिस को आरोपी के पास से क्या बरामद हुआ?
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं।
- पौड़ी गढ़वाल में NSUI का डंका, अध्यक्ष समेत 3 बड़े पदों पर दर्ज की धमाकेदार जीत
- धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, मेडिकल इंटर्न और खिलाड़ियों कौ सौगात, पढ़ें सभी फैसले
- स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, आंकड़ा पहुंचा 400 पार, महिलाओं से ज्यादा पुरुष ज्यादा चपेट में
- रुड़की में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 नर्सिंग होम और क्लीनिक किए सील
- उत्तराखंड में आज सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कल और परसों ऐसा रहेगा मौसम
big news22 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, ग्रेड-पे से लेकर मानसून सत्र तक बड़े फैसलों पर नजर
uttarakhand weather21 hours agoउत्तराखंड में आज सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कल और परसों ऐसा रहेगा मौसम
Roorkee20 hours agoरुड़की में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 नर्सिंग होम और क्लीनिक किए सील
Dehradun17 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, मेडिकल इंटर्न और खिलाड़ियों कौ सौगात, पढ़ें सभी फैसले
Dehradun19 hours agoस्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, आंकड़ा पहुंचा 400 पार, महिलाओं से ज्यादा पुरुष ज्यादा चपेट में
Pauri14 hours agoपौड़ी गढ़वाल में NSUI का डंका, अध्यक्ष समेत 3 बड़े पदों पर दर्ज की धमाकेदार जीत











































