big news
NBEMS Exam Calendar 2026: कब होंगी मेडिकल परीक्षाएं? NEET PG-MDS पर क्या कहा बोर्ड ने

NBEMS Exam Calendar 2026: मेडिकल, डेंटल और फेलोशिप परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
मुख्य बिंदु
NBEMS Exam Calendar 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने साल 2026 में आयोजित होने वाली अलग-अलग मेडिकल परीक्षाओं का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के मुताबिक, देशभर में होने वाली ये परीक्षाएं जनवरी 2026 से जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।
इस शेड्यूल में मेडिकल प्रैक्टिस का लाइसेंस देने वाली परीक्षाओं से लेकर डेंटल, फार्मेसी और फेलोशिप एग्जाम्स तक को शामिल किया गया है। ऐसे में लाखों मेडिकल उम्मीदवारों के लिए यह कैलेंडर काफी अहम माना जा रहा है।

NBEMS Exam 2026 में कौन-कौन सी परीक्षाएं शामिल?
NBEMS द्वारा जारी संभावित परीक्षा कार्यक्रम में कई प्रमुख परीक्षाओं का उल्लेख किया गया है। इनमें शामिल हैं—
- मेडिकल प्रैक्टिस से जुड़ी प्रवेश परीक्षाएं
- डेंटल और फार्मेसी से संबंधित एग्जाम
- विभिन्न फेलोशिप और पोस्टग्रेजुएट स्तर की परीक्षाएं
हालांकि,NEET PG 2026 और NEET MDS 2026 को लेकर अलग से अपडेट जारी किए जाने की बात कही गई है, जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
NBEMS परीक्षा तिथियां अस्थायी, बदल सकती हैं डेट
यहां ये बात खास तौर पर ध्यान देने योग्य है कि NBEMS ने जारी किए गए परीक्षा कैलेंडर को टेंटेटिव (अस्थायी) बताया है। यानी जरूरत पड़ने पर किसी भी परीक्षा की तारीख में बदलाव किया जा सकता है।
इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि नजदीक आने तक नियमित रूप से आधिकारिक अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।
NEET PG 2026 और NEET MDS 2026 पर क्या है ताजा अपडेट?
NBEMS ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया है कि—
- NEET MDS के संभावित कार्यक्रम की सूचना अलग से जारी की जाएगी
- NEET PG 2026 से संबंधित अधिसूचना भी अलग से जारी की जाएगी
यानि फिलहाल इन दोनों परीक्षाओं की तारीखें इस कैलेंडर में फाइनल रूप से शामिल नहीं की गई हैं।

परीक्षाओं की कन्फर्म डेट्स कहां देखें ?
बोर्ड ने ये भी स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षाओं की अंतिम और सटीक तिथियां संबंधित परीक्षा के सूचना बुलेटिन (Information Bulletin) में दी जाएंगी। ये बुलेटिन उचित समय पर NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समय-समय पर
natboard.edu.in वेबसाइट विजिट करते रहें।
किसी सवाल या सहायता के लिए क्या करें?
यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा से संबंधित कोई प्रश्न, स्पष्टीकरण या सहायता की आवश्यकता हो, तो वे केवल NBEMS के आधिकारिक कॉन्टैक्ट पोर्टल के माध्यम से संपर्क करें।
बोर्ड के अनुसार, अन्य माध्यमों से भेजे गए प्रश्नों या अभ्यावेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा और इससे उत्तर मिलने में देरी हो सकती है।
NBEMS Exam Calendar 2026 मेडिकल छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत है, लेकिन चूंकि ये पूरी तरह अस्थायी है, इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम तिथियों के लिए आधिकारिक नोटिस का इंतजार करना चाहिए और लगातार अपडेट चेक करते रहना चाहिए।
NBEMS Exam 2026 क्या है?
NBEMS द्वारा 2026 की मेडिकल परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल।
NEET PG 2026 की डेट कब आएगी?
अलग अधिसूचना में घोषित होगी।
NEET MDS 2026 पर क्या अपडेट है?
इसका शेड्यूल अलग से जारी होगा।
NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?
NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट है — natboard.edu.in
big news
प्रेम कहानी का खौफनाक अंत!, BSF जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, फिर खुद भी खाया जहर

Dehradun News : देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बीएसएफ जवान पर अपनी कथित प्रेमिका को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगा है।
Table of Contents
देहरादून में BSF जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या
देहरादून में एक बीएसएफ जवान ने प्रेमिका की हत्या के बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। फिलहाल युवक का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जवान ने खुद भी खाया जहर
पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी उस समय मिली जब आरोपी जवान की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति ने फोन कर अपनी लोकेशन साझा की है और बताया है कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है तथा खुद भी जहर खा लिया है।
प्रेमिका की मौत, जवान को अस्पताल में कराया गया भर्ती
सूचना मिलते ही पुलिस मियांवाला चौक स्थित एक होमस्टे पहुंची। वहां एक कमरे में 38 वर्षीय बीएसएफ जवान, जो मोहब्बेवाला, क्लेमेंटाउन का रहने वाला है, अचेत अवस्था में मिला। वहीं, 40 वर्षीय महिला, जो गूलरघाटी (नकरौंदा क्षेत्र) की निवासी थी, मृत अवस्था में पाई गई।
पुलिस ने घायल जवान को पहले नजदीकी अस्पताल और बाद में दून अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, उसकी हालत में सुधार होने के बाद ही उससे पूछताछ की जाएगी। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।

आरोपी और मृतका के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि छुट्टी पर घर आया बीएसएफ जवान पिछले दो दिनों से महिला के साथ उसी होमस्टे में ठहरा हुआ था।
मृतका के पति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और आरोपी जवान के बीच लंबे समय से संबंध थे, जिसकी जानकारी आरोपी के परिवार को भी थी। शिकायत में ये भी आरोप लगाया गया है कि इसी विवाद के चलते जवान ने महिला को जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी और बाद में खुद भी जहर खा लिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर के आधार पर डोईवाला कोतवाली में आरोपी बीएसएफ जवान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उस से पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां और कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
big news
कैसी चाहिए उत्तराखंड की खेल नीति ?, आम जनता 30 जुलाई तक दे सकती है सुझाव, यहां जानें कैसे ?

Uttarakhand Sports Policy : उत्तराखंड की नई खेल नीति कैसी होनी चाहिए, अब यह तय करने में आम जनता भी भागीदार बनेगी। खेल विभाग ने प्रदेशवासियों से 30 जुलाई तक सुझाव मांगे हैं।
Table of Contents
कैसी चाहिए उत्तराखंड की खेल नीति ?
उत्तराखंड की नई खेल नीति के लिए आम जनता खुद अपने सुझाव दे सकती है। खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल विशेषज्ञ, खेल संघ, अभिभावक, शिक्षक, खेल प्रेमी और आम नागरिक ऑनलाइन पोर्टल, ई-मेल या डाक के माध्यम से अपने सुझाव भेज सकते हैं।
आम जनता 30 जुलाई तक दे सकती है सुझाव
सोमवार को विधानसभा स्थित सभागार में बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि उपयोगी सुझावों को नई खेल नीति में शामिल करने पर विचार किया जाएगा, जबकि बेहतर सुझाव देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।

सुझावों को नई खेल नीति में किया जाएगा शामिल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार ऐसी खेल नीति तैयार करना चाहती है, जो प्रदेश की आवश्यकताओं के अनुरूप होने के साथ ही खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करे। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर उपयुक्त सुझावों को नई खेल नीति में शामिल किया जाएगा।
30 जुलाई 2026 तक मिलने वाले सुझावों पर होगा विचार
खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की भागीदारी से तैयार होने वाली खेल नीति उत्तराखंड में खेलों के विकास को नई दिशा देगी। इसलिए अधिक से अधिक लोगों से सुझाव भेजने की अपील की गई है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 30 जुलाई 2026 तक प्राप्त होने वाले सुझावों पर ही विचार किया जाएगा।
आप ऐसे दे सकते हैं अपने सुझाव
ऑनलाइन : www.khelouk.in/contact-us
ई-मेल : info@khelouk.in
डाक से : निदेशक, खेल विभाग,
खेल निदेशालय, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर,
थानो रोड, रायपुर,
देहरादून-248008, उत्तराखंड।
big news
बड़ी खबर : बद्रीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी मामला, फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

Dehradun News : बद्रीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को पुलिस ने रविवार देर रात देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आरोपी को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बद्रीनाथ लेकर आ रही है।
Table of Contents
चढ़ावा हेराफेरी मामले में फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य जुटाए गए थे। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। संभावित ठिकानों पर कई दिनों तक दबिश देने के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे देहरादून से हिरासत में लेने में सफलता हासिल की।
गड़बड़ी के संकेत मिलने पर किया था मुकदमा दर्ज
बता दें कि बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान और चढ़ावे के रखरखाव और जमा प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत सामने आई थी।

शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में चढ़ावे की राशि के प्रबंधन में कथित गड़बड़ी के संकेत मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी हो गया था फरार
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी, जो लगातार संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। आखिरकार रविवार देर रात पुलिस ने उसे देहरादून से गिरफ्तार कर लिया।
Cricket18 hours agoSophia Gardens Cricket Ground, Cardiff: इतिहास, रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट और महत्वपूर्ण जानकारियां
big news19 hours agoप्रेम कहानी का खौफनाक अंत!, BSF जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, फिर खुद भी खाया जहर
Cricket15 hours agoZim vs Ban Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट गाइड, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेइंग-XI
Champawat20 hours agoharela 2026 : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंजा हरेला, CM धामी ने हरित उत्तराखंड का दिया मंत्र
Breakingnews19 hours agoसिलक्यारा टनल में फिर से बड़ा हादसा, लाइनिंग गिरने से एक श्रमिक की मौके पर ही मौत
Breakingnews14 hours agoदेहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Dehradun12 hours agoकल देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद







































