GST
त्योहारी सीजन से पहले उत्तराखंड में लागू होंगी नई GST दरें, आम जनता को मिलेगी बड़ी राहत l

उत्तराखंड वित्त विभाग ने प्रमुख उपभोक्ता वस्तुओं और सेवाओं पर नई GST दरें जारी कर दी हैं

देहरादून: उत्तराखंड वित्त विभाग ने प्रमुख उपभोक्ता वस्तुओं और सेवाओं पर नई GST दरें जारी कर दी हैं, जो 22 सितंबर से पूरे राज्य में लागू होंगी। ज्यादातर वस्तुओं और सेवाओं पर कर दरों में कमी की गई है, जिससे उपभोक्ताओं को त्योहारी सीजन से पहले बड़ी राहत मिलेगी।
वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि GST परिषद की 56वीं बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप केंद्र और राज्य सरकार ने नई अधिसूचनाएं जारी की हैं। इस बदलाव के तहत 12% कर स्लैब को समाप्त कर दिया गया है और सामान्य उपभोग की कई वस्तुओं व सेवाओं को सस्ता किया गया है।
नई दरों के अनुसार, हेयर ऑयल, टॉयलेट सोप, टूथपेस्ट, टूथब्रश, साइकिल, बिस्कुट, कन्फेक्शनरी आइटम्स जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं पर कर 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है। बटर, चीज़, नमकीन, ड्राई फ्रूट्स, दवाइयां, किचनवेयर, संगमरमर और कृषि मशीनरी पर भी GST 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है।
सौंदर्य और फिटनेस सेवाओं जैसे जिम, सैलून और योग केंद्र पर कर 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है। होटल के ₹7,500 तक किराए वाले कमरों पर GST 12% से घटकर 5% हो गया है। कई चिकित्सा उपकरणों और 33 जीवन रक्षक दवाओं को पूरी तरह करमुक्त कर दिया गया है।
दूसरी ओर, बड़ी कारों और एसयूवी पर GST दर 28% से बढ़ाकर 40% की गई है। हालांकि, इन पर मुआवजा सेस हटाने के कारण कीमतों में कमी आने की संभावना जताई गई है।
नई दरों के चलते अब स्टेशनरी आइटम्स (पेंसिल, शार्पनर, नोटबुक) करमुक्त हो गए हैं। सभी निजी जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों को भी जीएसटी से छूट दी गई है। वहीं, सीमेंट, 32 इंच टीवी, डिशवॉशिंग मशीन, छोटी कार और 350 सीसी तक की मोटरसाइकिलों पर कर 28% से घटकर 18% कर दिया गया है।
सरकार का दावा है कि इन सुधारों से उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति बढ़ेगी, व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा और अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर होगा। सबसे बड़ा लाभ निम्न और मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को मिलेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश में GST दरों में भारी कमी कर दी है। इसी क्रम में राज्य में भी 22 सितंबर से नई जीएसटी दरों को लागू किया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलने के साथ ही अर्थव्यवस्था में भी तेजी आएगी।

Cricket18 hours agoसीएसके बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम 11 टीम मैच 7 आईपीएल 2026 | CSK vs PBKS Dream11 Prediction
Cricket12 hours agoDC vs MI Dream11 Team Match 8 IPL 2026 : जानिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन..
Cricket18 hours agoMUL vs LAH Dream11 Prediction Match 11: PSL 2026 फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Breakingnews13 hours agoउत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट
Haridwar12 hours agoयहां संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिली ग्रामीण की लाश, पत्नी पर लगे हत्या के आरोप
big news18 hours agoआज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों कड़ी सजा देने की है मांग
Pauri17 hours agoघर के आंगन से चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बरामद हुआ शव
Cricket17 hours agoNZ-W vs SA-W Dream11 Team 3rd ODI 2026







































