Nainital
नैनीझील में बोटिंग के लिए अब जरूरी होगा आधार कार्ड, पालिका ने लागू किया नया नियम….

नैनीताल : नैनीताल के पर्यटकों के लिए एक नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत अब वे नैनीझील में नौकायन का लुत्फ बिना आधार कार्ड के नहीं उठा पाएंगे। पालिका ने सभी बोट स्टैंड संचालकों को नोटिस जारी कर यह निर्देश दिए हैं कि वे पर्यटकों से टिकट जारी करते समय उनके आधार कार्ड की फोटो लें और नए नियमों का पालन करें।
अधिशासी अधिकारी दीपक गोस्वामी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभी बोट स्टैंड संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि वे पर्यटकों से टिकट जारी करने से पहले आधार कार्ड की जानकारी प्राप्त करें। यह कदम पर्यटकों की सुरक्षा और उनकी जानकारी को ट्रैक करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
यह फैसला उस घटना के बाद लिया गया है, जब हाल ही में मल्लीताल क्षेत्र में कुछ पर्यटक पैडल बोट में बैठकर झील के बीच नहाते हुए वायरल हो गए थे। इस घटना ने शहर में चर्चा का माहौल बना दिया था, और इसके बाद पालिका ने यह निर्णय लिया है कि अब सभी पर्यटकों के लिए बोटिंग टिकट जारी करने से पहले आधार कार्ड की जानकारी ली जाएगी।
big news
रामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में किया टॉप, बिना ट्यूशन के ये मुकाम किया हासिल, बताया सफलता का राज

UK Board Class 10 Topper Akshat : इंजीनीयर बनना चाहते हैं उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं के टॉपर अक्षत
UK Board Class 10 Topper Akshat : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में 10वीं रामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में टॉप किया है। रामनगर के एक साधारण परिवार से आने वाले अक्षत गोपाल ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
Table of Contents
रामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में किया टॉप
रामनगर के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक हासिल कर 98.2 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। उनकी इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। हर कोई अक्षत की मेहनत और लगन की तारीफ कर रहा है।
बिना ट्यूशन के ये मुकाम किया हासिल
खास बात ये है कि अक्षत ने बिना किसी ट्यूशन के ये मुकाम हासिल किया। उन्होंने रोजाना 4 से 5 घंटे की नियमित पढ़ाई को अपनी आदत बनाया और मोबाइल फोन से दूरी बनाकर केवल किताबों पर ध्यान केंद्रित किया। यही अनुशासन उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बना।

अक्षत का इंजीनियर बनने का है सपना
अक्षत गोपाल का कहना है कि मेरा सपना आगे चलकर इंजीनियर बनने का है। मैंने बस नियमित पढ़ाई की और अपने शिक्षकों की बातों को फॉलो किया। और फोन का इस्तेमाल नहीं किया उसके साथ ही ट्यूशन भी नहीं लिया घर पर ही पढ़ाई की।
अक्षत ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनके पिता गोपाल, जो एक प्राइवेट शिक्षक हैं, बेटे की इस सफलता से बेहद खुश और भावुक नजर आए। परिवार में जश्न का माहौल है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

अक्षत की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल
अक्षत की छोटी बहन, जो अभी सातवीं कक्षा में पढ़ रही हैं, भी अपने भाई से प्रेरित होकर आगे बढ़ने का सपना देख रही हैं। ये सफलता सिर्फ एक छात्र की नहीं, बल्कि पूरे परिवार के संघर्ष और मेहनत की कहानी भी है। रामनगर के इस होनहार बेटे ने ये साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है। अक्षत गोपाल आज हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
Nainital
बड़ी खबर : आग बुझाने के दौरान खाई में गिरा दैनिक वनकर्मी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम

Nainital News : नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जंगल की आग बुझाने के दौरान एक दैनिक वनकर्मी की खाई में गिरने से मौत हो गई। इस खबर के बाद से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
आग बुझाने के दौरान खाई में गिरा दैनिक वनकर्मी
सरोवर नगरी नैनीताल में बिड़ला चुंगी के पास के जंगल में लगी आग को बुझाने के दौरान दर्आदनाक हादसा हो गया। इस दौरान एक दैनिक वनकर्मी की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक जंगल में आग लगने का समाचार वन विभाग को मिला तो मौके पर वन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए चली गई। आग बुझाने के लिए दैनिक वन कर्मी आनन्द राम पहाड़ी के ऊपर चढ़ा तो उसका पैर फिसल गया वो खाई में जा गिरा।

खाई में गिरने से दैनिक वनकर्मी की मौत
खाई में गिरने के कारण वन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग और वनकर्मियों द्वारा आनंद राम को बड़ी मुश्किल से खाई से बाहर निकाला गया।
आनन-फानन में घायल वनकर्मी को बीडी पांडे राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने आनंद राम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रख दिया गया है।
big news
नैनीताल में शादी समारोह से लौट रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

Nainital News : नैनीताल से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां फतेहपुर रेंज में एक बाघ ने एक युवक को अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
नैनीताल में युवक को बाघ ने बनाया निवाला
नैनीताल के फतेहपुर रेंज में एक बाघ ने युवक को अपना शिकार बना लिया। जबकि चमोली के पोखरी क्षेत्र में गुलदार के हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया। इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।
शादी समारोह से वापस लौट रहा था युवक
नैनीताल जिले के भदूनी गांव में देर रात शादी समारोह से लौट रहे 30 वर्षीय कमल सिंह पर बाघ ने खेत के पास हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

सुबह ग्रामीणों को उनका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ये कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि पिछले कुछ महीनों में इस तरह के हमलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
दो दिनों में दो लोगों को बनाया निवाला
आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक जिले में बाघ और अन्य वन्यजीवों के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है। केवल नैनीताल में ही दो दिनों के भीतर ये दूसरी और एक महीने में तीसरी घटना है। लगातार बढ़ते हमलों ने वन विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Cricket20 hours agoMI vs SRH Dream11 Team Match 41 IPL 2026: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और ग्रैंड लीग प्रेडिक्शन..
uttarakhand weather20 hours agoउत्तराखंड में अगले तीन घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Cricket21 hours agoPSL vs ISL Dream11 Team Qualifier PSL 2026: पेशावर जाल्मी बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच महामुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम..
big news20 hours agoUttarakhand Assembly : उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू, सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा
Dehradun22 hours agoदेहरादून वाले घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, विधानसभा के विशेष सत्र के चलते रूट किए गए डायवर्ट
big news17 hours agoबीकेटीसी का गड़बड़झाला !, उपाध्यक्ष पर पत्नी को ‘फोर्थ क्लास कर्मचारी’ दिखाकर वेतन लेने के आरोप
Udham Singh Nagar19 hours agoकाशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
big news18 hours agoकेदारनाथ से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, कार के उ़ड़े परखच्चे, 1 महिला लापता






































