Dehradun
गौकशी करने वालों की अब खैर नहीं! धामी का नया कानून बना काल

देहरादून: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अपनी नीति और नीयत दोनों को स्पष्ट करते हुए एक बार फिर दिखा दिया है कि देवभूमि में गौहत्या जैसे घृणित अपराधों के लिए कोई जगह नहीं है। सनातन संस्कृति की रक्षा के संकल्प को लेकर चल रही धामी सरकार ने गौसंरक्षण के लिए बनाए सख्त कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन कर दिखाया है और अब उसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं।
अब तक 14 गौहत्यारों पर गैंगस्टर एक्ट, 1588 बने अभियुक्त
राज्य सरकार के अनुसार, अब तक गौहत्या और तस्करी में लिप्त 14 अपराधियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किया जा चुका है। ये आंकड़ा अपने आप में दर्शाता है कि सरकार केवल बयान नहीं दे रही, बल्कि जमीन पर कार्रवाई कर रही है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा गौमांस की बिक्री पर कठोरता के बाद ऐसी सूचनाएं आईं कि कई तस्कर अब उत्तराखंड के मैदानी इलाकों की ओर रुख कर सकते हैं। इसी पृष्ठभूमि में, मुख्यमंत्री धामी ने गौसंरक्षण अधिनियम की धाराओं को और कड़ा किया।

तीन सालों में दर्ज हुए ये मुकदमे:
हरिद्वार: 366 केस
उधम सिंह नगर: 108 केस
देहरादून: 41 केस
इन मामलों में कुल 1588 व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया गया है।
हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून में खुली हिस्ट्रीशीट
पुलिस के अनुसार, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून के पछुवा क्षेत्रों में गौकशी से जुड़े अपराधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इन तीन जिलों में 25 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। जिनके खिलाफ केस बढ़ते गए, उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और गिरोहबंदी कानून (Gang Act) लगाया गया।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि गौहत्या और मांस की तस्करी एक संगठित गिरोह के जरिए ही संचालित होती है। इसलिए पुलिस ने इसे सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि एक संगठित आपराधिक उद्योग मानते हुए पूरी ताकत झोंक दी है।
23 मुठभेड़ें, घुटनों में लगी गोली! पुलिस का अब तक का सबसे सख्त अभियान
धामी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में अब तक 23 मुठभेड़ें गौहत्या और मांस तस्करी के आरोपियों के साथ हो चुकी हैं।
इन मुठभेड़ों में आरोपियों के घुटनों के नीचे गोली मारी गई—यह पहली बार है जब उत्तराखंड में गौहत्या जैसे मामलों में इतनी सख्त कार्रवाई देखने को मिली है।
📍गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध अभियुक्तों की संख्या:
हरिद्वार: 9
देहरादून: 1
उधम सिंह नगर: 4
तस्करी के नए तरीके: महिलाएं, लग्ज़री वाहन और नई चालाकियां
पुलिस ने बताया कि अब तस्कर लगातार तरीके बदल रहे हैं।
हाल ही में हरिद्वार जिले में मुस्लिम महिलाओं द्वारा गौकशी और मांस तस्करी की घटना सामने आई, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया।
तस्कर अब नए मॉडल की गाड़ियाँ, वैन और हाई-स्पीड वाहन इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि पुलिस को चकमा दे सकें।
कई बार तस्करी की कोशिशें धार्मिक वेशभूषा या घरेलू उपयोग की आड़ में भी की गई हैं।
लेकिन पुलिस की चौकसी और मुखबिरी तंत्र अब काफी मजबूत हो चुका है। हर जिले में गुप्त सूचना तंत्र, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, और गश्त बढ़ाई गई है।
बरामदगी: हथियार, वाहन और कुंतलों मांस
गौकशी में लिप्त अभियुक्तों से पुलिस ने:
अवैध असलहे
धारदार हथियार
तस्करी में इस्तेमाल वाहन
कई कुंतल गौमांस
जप्त किया है।
यह एक स्पष्ट संकेत है कि यह अपराध अब संगठित अपराध की श्रेणी में आता है।
धामी का स्पष्ट संदेश: गौहत्या बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि गौसंरक्षण हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। उत्तराखंड देवभूमि है, यहां गौवंश की हत्या किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमने पुलिस को विशेष रूप से यूपी सीमा से लगे जिलों में चौकसी बढ़ाने और कानूनी कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
Dehradun
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, बच्चों का गीत सुन हुए भावुक

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में अध्ययनरत बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटकर खुशी का यह अवसर उनके साथ साझा किया।
Table of Contents
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी केक काटा
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मुख्यमंत्री धामी के लिए जन्मदिन का गीत भी प्रस्तुत किया। बच्चों का ये स्नेह देखकर मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। इसके बाद उन्होंने बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत की और उनकी पढ़ाई, रुचियों और अनुभवों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनके साथ कुछ समय बिताया। सीएम को अपने बीच देखकर बच्चे भी काफी उत्साहित दिखाई दिए।

बच्चों का गीत सुन सीएम हुए भावुक
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बच्चों के साथ समय बिताने से जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे के भीतर अपनी अलग प्रतिभा और आगे बढ़ने की क्षमता होती है। जरूरत इस बात की है कि उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए उचित अवसर, प्रोत्साहन और भरोसा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि आत्मविश्वास, मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास के जरिए जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।

सीएम ने की बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
सीएम धामी ने बच्चों को अपने निर्धारित लक्ष्यों की दिशा में पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए।
Dehradun
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में सामने आए 31 नए केस, आंकड़ा 484 पार

Dehradun News : उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में संक्रमण के 31 नए मामले सामने आए हैं। जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
Table of Contents
स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में सामने आए 31 नए केस
स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। एक ही दिन में 31 नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और संक्रमण की रोकथाम से जुड़ी गतिविधियां तेज कर दी हैं। नए मामलों के साथ राज्य में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 484 हो गई है। इनमें से 84 मरीज अभी सक्रिय हैं और अलग-अलग अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है।
देहरादून में सबसे ज्यादा नए मामले
24 घंटे में सामने आए 31 नए मामलों में 23 मरीज देहरादून जिले से हैं। राज्य में अब तक सामने आए कुल 484 मामलों में भी बड़ी संख्या देहरादून जिले से ही है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए देहरादून के सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

रैपिड रिस्पॉन्स टीमें सक्रिय
स्वाइन फ्लू के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अलग-अलग जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को सक्रिय किया गया है। इन टीमों के जरिए नए मरीजों की जानकारी जुटाने के साथ संक्रमण के संभावित स्रोत और संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।
संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए हो रहा काम
देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां भी स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर उनकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी जुटा रही हैं। इसके साथ ही मरीज के संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग का फोकस नए मामलों की समय पर पहचान करने और संक्रमण को आगे फैलने से रोकने पर है। बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी में जुटी हुई हैं।
Dehradun
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के हुए ट्रांसफर

Uttarakhand News : उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए उनके स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। लंबे समय से पुलिस विभाग में तबादलों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब सरकार ने अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों पर मुहर लगा दी है।
Table of Contents
12 अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इनमें कई अधिकारियों के महत्वपूर्ण पदों में बदलाव किया गया है। प्रशासनिक जरूरतों और रिक्त पदों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
मैदानी जिलों में भी देखने को मिला है असर
फेरबदल का असर प्रदेश के मैदानी जिलों में भी देखने को मिला है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे जिलों में एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

Pithoragarh24 hours agoबेटी के नामकरण की खुशी कुछ ही घंटों में मातम में बदली, लाइनमैन की करंट लगने से मौत
Ramnagar4 hours agoसुबह-सुबह कांग्रेस नेता पर हमला, कार रोककर की मारपीट, लोगों की भीड़ देख भागे बदमाश
Dehradun23 hours agoजन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, बच्चों का गीत सुन हुए भावुक
Haridwar4 hours agoहरिद्वार और रुड़की में GST का बड़ा एक्शन, कई प्रतिष्ठानों पर छापा, 38 लाख जमा
Uttarakhand3 hours agoहेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ में भारी बारिश, चारों ओर छाया कोहरा







































