Accident
जौलीग्रांट में हाथी के हमले में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत , पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव…..

देहरादून : बुधवार को देहरादून के जौलीग्रांट क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई, जब जंगल में घास और लकड़ी लेने गए एक पति-पत्नी को हाथी ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना अपर जौलीग्रांट के वार्ड पांच के जंगल में हुई, जब राकेश पंवार (70) और उनकी पत्नी सुशील पंवार (65) थानो वन रेंज के जोली प्रथम बीट रामनगर कक्ष संख्या दो में घास और लकड़ी लेने गए थे।
ग्रामीणों के अनुसार, अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पाकर तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह दोनों के शवों को जंगल से बाहर लाया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और दोनों के शवों को एंबुलेंस में रखकर हिमालयन अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि शवों का पोस्टमार्टम कल किया जाएगा।
यह घटना जंगलों में काम करने वाले ग्रामीणों के लिए एक चेतावनी बनकर सामने आई है, क्योंकि उत्तराखंड के कई हिस्सों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए स्थानीय लोगों ने हाथी के हमले से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया है।
#Jollygrant #Dehradun #ElephantAttack #HimalayanHospital #WildlifeConflict #RakeshPandey #SusheelPandey #SadIncident #SDRF #AnimalAttacks
Accident
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

PITHORAGARH: खाई में गिरने से युवक की मौत, SDRF बरामद किया शव
मुख्य बिंदु
PITHORAGARH: उत्तराखंड के सीमान्त जिले पिथौरागढ़ से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जहाँ पर चेसर क्षेत्र में एक युवक की खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई है.
ये भी पढ़ें- पौड़ी में भालू ने महिला पर किया हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरा युवक
मिली जानकारी के मुताबिक, पिथौरागढ़ जिले के चेसर क्षेत्र में एक युवक गहरी खाई में जा गिरा. घटना की सूचना गुरूवार 5 फरवरी 2026 को डी0सी0आर0 पिथौरागढ़ से SDRF को दी गई. जिसके बाद SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. मौके पर जा कर टीम ने देखा कि युवक 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो चुकी थी.

ये भी पढ़ें- जंगली जानवर से बचने के लिए खम्बे पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज करंट लगने से हुई मौत
SDRF ने बाहर निकाला शव
SDRF टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक को खाई से बाहर निकाला, जिसके बाद शव जिला पुलिस को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पिथौरागढ़ पुलिस के द्वारा की जा रही है. मृतक की शिनाख्त –
- नाम – दिग्विजय चंद
- पिता का नाम – अशोक चंद
- उम्र – 32 वर्ष
- निवासी – ग्राम खड़कोट, पिथौरागढ़
के रूप में की गई है. हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
Uttarakhand
गोपेश्वर में बस की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला, हादसे में दर्दनाक मौत
Chamoli: गोपेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार महिला की मौत
मुख्य बिन्दु
चमोली (Chamoli): उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहां पर स्कूटी से घर जा रही एक महिला बस की चपेट में आ गई. इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई.
गोपेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, चमोली जिले के गोपेश्वर के ग्वीलों बैंड के पास स्कूटी सवार महिला बस की चपेट में आ गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुँचाया लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
महिला की पहचान
- मंजू देवी (35 वर्ष) पत्नी भरत सिंह नेगी, निवासी- ईरानी हाल कोठियालसैंण, चमोली
पुलिस की हिरासत में बस चालक
इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. वहीँ, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से बस चालक को हिरासत में ले लिया है. बस चालक से पूछताछ की जा रही है. साथ ही घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
Accident
उत्तराखंड: घने कोहरे के बीच अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर, हादसे में जीजा-साले की मौत

Roorkee: घने कोहरे के कारण छिन गई दो परिवारों की खुशियाँ
रुड़की (Roorkee): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर समाने आई है. घने कोहरे की वजह से हुए इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं.
मुख्य बिंदु
रुड़की में भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत
दरअसल, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर पिकेट के पास नहर पटरी मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया .
हादसे में जीजा-साले की मौत
अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान 40 वर्षीय लाल सिंह निवासी बिजोपुरा, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड के पद पर तैनात थे, और उनके 35 वर्षीय साले अमरीश निवासी स्मृति, थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है.
हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम
हादसे के बाद से ही दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है, वहीं टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है और फरार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.
Cricket22 hours agoRCB vs DC Dream11 Prediction – WPL फाइनल के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, प्लेइंग 11 और कप्तान विकल्प…
big news22 hours agoहरिद्वार में SSP प्रमेंद्र डोभाल ने किया बड़ा फेरबदल, 11 इंस्पेक्टर और 4 दारोगाओं के किए तबादले
Haridwar18 hours agoहरिद्वार में विसर्जित की गईं दिवंगत अजित पंवार की अस्थियां, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
big news19 hours agoआपके बच्चे के फोन में भी है ये गेम तो हो जाएं सावधान !, एक टास्क ने ले ली तीन सगी बहनों की जान
Ramnagar21 hours agoगर्जिया देवी मंदिर अस्थायी रूप से बंद, 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक, ये है वजह
Breakingnews15 hours agoनैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव
Dehradun15 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026: वैदिक स्वस्तिवाचन मंत्रों एवं शंखनाद के बीच हुआ शुभारंभ
big news20 hours agoउत्तराखंड में मदरसा बोर्ड हुआ समाप्त, क्या कहता है अल्पसंख्यक समाज, पढ़ें खास रिपोर्ट






































