Pithoragarh
पिथौरागढ़ में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला से तीन लाख की ठगी, बिहार से दो साइबर ठग गिरफ्तार

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ से महिला से तीन लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने महिला से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की। इसके बाद उस से तीन लाख रूपए ठग लिए।
Table of Contents
Pithoragarh में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला से तीन लाख की ठगी
पिथौरागढ़ में महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ठगी करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक नवम्बर 2025 को एक महिला द्वारा कोतवाली झूलाघाट में तहरीर दी गई कि इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति द्वारा स्वयं को यू.के. का डॉक्टर बताया गया तथा महंगे उपहार भेजने का लालच देकर कस्टम में पार्सल फँसने का बहाना बनाते हुए उससे तीन लाख की धोखाधड़ी की है।
पार्सल कस्टम में फंसने के बहाने बनाया शिकार
बता दें कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ठग ने महिला को खुद को यू.के. का डॉक्टर बताया था। दोनों की बातचीत आगे बढ़ी और दोस्ती हुई। इसके बाद ठग ने महिला से महंगे उपहार भेजने का लालच देकर कस्टम में पार्सल फसने का बहाना बनाया और उस से तीन लाख की ठगी को अंजाम दिया।

पुलिस ने बिहार से दो साइबर ठग किए गिरफ्तार
Pithoragarh की कोतवाली झूलाघाट पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सेल के अपर उप निरीक्षक हेम चन्द्र और कांस्टेबल, कमल तुलेरा की सहायता से औरंगाबाद व गया (बिहार) जाकर अभियुक्तों की लोकेशन और पहचान की पुष्टि की गई। अभियुक्तों को धारा 35(3) बीएनएसएस के अंतर्गत नोटिस तामील कराकर कानून के शिकंजे में लिया गया।
पुलिस ने की डिजिटल लेन-देन में सावधानी बरतने की अपील
जिसके बाद दिलकेश्वर पासवान पुत्र लक्ष्मी पासवान, निवासी – औरंगाबाद, बिहार और रघुनंदन पासवान पुत्र वसुदेव पासवान, निवासी – गया, बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील है कि ऑनलाइन खरीद-फरोख्त और डिजिटल लेन-देन करते समय विशेष सतर्कता बरतें। इसके साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
big news
मातम में बदली खुशियां, शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौके पर ही मौत

Pithoragarh Accident : सीमांत जिले पिथौरागढ़ में घाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिर गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
पिथौरागढ़ में शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी
पिथौरागढ़ में रविवार की शाम घाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जेटी निवासी योगेश कुमार(38) पुत्र स्व. जीवन राम अपनी पत्नी निधि राज(26) के साथ एसयूवी यूके 06 ऐ.जेड-8788 से पहले गंगोलीहाट गए। यहां से शादी में शामिल होने के लिए दोनों लोहाघाट गए थे। शादी से वापस लौटते वक्ते उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि लोहाघाट से वापस पिथौरागढ़ वापस लौटते वक्त रविवार शाम घाट-पिथौरागढ़ के बीच चुपकोट बैंड के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़े – मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम: मातम में बदली खुशियां, शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौके पर ही मौतसाल 2021 में हुई थी दोनों की शादी
घाट चौकी इंचार्ज जितेंद्र सोराड़ी व राजस्व पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में भारी दिक्कतों का सामना टीम को करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि मृतक योगेश और निधिराज की शादी साल 2021 में हुई थी। योगेश निर्माण विभाग पिथौरागढ़ में तैनात था जबकि महिला का कुछ दिन पहले ही नगर पालिका छावनी परिषद रानीखेत से कुछ दिन पूर्व ही हल्द्वानी ट्रांसफर हुआ था।
Pithoragarh
मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में पहाड़ी से गिरने के कारण एक भेड़ पालक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
Table of Contents
मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत
पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में दर्दनाक हादसे में एक भेड़ पालक की मौत हो गई। यहां भेड़ बकरियां चराने गए एक भेड़पालक की कालामुनि और बेटुली धार के बीच गहरी खाई में गिरने के कारण मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
भेड़-बकरियां चराने के दौरान पहाड़ी से फिसला पैर
मिली जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय रमेश राम अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए जंगल गया था। कालामुनि और बेटुली धार के बीच अचानक उसका पैर फिसला और वो गहरी खाई में जा गिरा। ऊंचाई से चट्टानों पर गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घर नहीं लौटने पर परिजनों ने शुरू की थी तलाश
बताया जा रहा है कि काफी समय बीतने के बाद भी रमेश घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान खाई में गिरने की जानकारी मिली। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
ये भी पढ़ें – पौड़ी में बड़ा सड़क हादसा, तोता घाटी में ट्रक पर बोल्डर गिरने से चालक की दर्दनाक मौत: मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहरामसूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खाई से निकाला। इस हादसे के बाद से इलाके में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इकलौते बेटे की मौत की खबर के बाद से माता-पिता सदमे में हैं।
Pithoragarh
पिथौरागढ़ में शिविर में स्थापित कंट्रोल रूम का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आज विकास भवन में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों को प्राप्त जन शिकायतों की समीक्षा करते हुए उनके निस्तारण की प्रगति का जायजा लिया।
Table of Contents
शिविर में स्थापित कंट्रोल रूम का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी ने आज शिविर में स्थापित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे समय-समय पर शिकायतकर्ताओं को कॉल कर ये सुनिश्चित करें कि उनकी समस्याओं का समाधान संतोषजनक रूप से हुआ है या नहीं।
इसके साथ ही संबंधित विभागों से नियमित रूप से संपर्क कर लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
जन शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश
जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को ये भी निर्देशित किया कि जिन शिकायतों का निस्तारण हो चुका है। उनका अद्यतन विवरण रजिस्टर में समयबद्ध रूप से दर्ज किया जाए। ताकि शिकायतों की निगरानी और अनुश्रवण प्रभावी ढंग से किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जन समस्याओं के समाधान में तेजी लाने पर बल दिया।
कार्यालय में उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने विकास भवन स्थित अन्य विभागीय कार्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को समयपालन सुनिश्चित करने और निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराने के सख्त निर्देश दिए।
Cricket15 hours agoIND vs ZIM Dream11 Prediction Today Match : टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8…
big news14 hours agoनंदा गौरा योजना का पैसा हुआ जारी, मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी की 145.93 करोड़, जिलेवार देखें लिस्ट
Dehradun13 hours agoदेहरादून 27 फरवरी से बसंतोत्सव के लिए रूट प्लान जारी, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान
Dehradun11 hours agoमसूरी झड़ीपानी रेलवे भूमि विवाद गहराया, रेलवे के नोटिस के बाद लोगों का विरोध
big news15 hours agoनैनीताल में बाघ का आतंक, फतेहपुर रेंज में घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला
Breakingnews15 hours agoउत्तराखंड सरकारी कार्यालयों के लिए SOP जारी, जाने से पहले पढ़ लें नए नियम…
Cricket11 hours agoAUS-W vs IND-W 2nd ODI Dream11 Prediction: संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स…
big news10 hours agoशिक्षा विभाग बड़ा फेरबदल, अपर शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी






































