Haridwar
पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान, हरिद्वार में आज रात 12 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित !

हरिद्वार: सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए व्यापक प्लान जारी किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोवाल ने यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। रविवार रात 12 बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा, जो स्नान संपन्न होने तक लागू रहेगा।
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि चंडी चौक से वाल्मीकि चौक और शिवमूर्ति चौक तक, साथ ही शिवमूर्ति चौक से हरकी पौड़ी तक और भीमगोडा बैरियर से हरकी पौड़ी तक का क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। इस दौरान, शहर में केवल हल्के वाहन और यात्रियों को ही प्रवेश मिलेगा, जबकि भारी वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी।
यातायात व्यवस्था के अनुसार बदलाव:
- देहरादून, ऋषिकेश से आने वाले यात्री:
नेपाली फार्म, रायवाला, दूधाधारी तिराहा होते हुए मोतीचूर पार्किंग में भेजे जाएंगे।
- दूसरा रूट:
नेपाली फार्म, पुलिस चौकी श्यामपुर, आईडीपीएल, ऋषिकेश बैराज, चीलामार्ग होते हुए भीमगोड़ा बैराज से वीआईपी घाट बैराज साइड होकर चंडी चौक अंडरपास से होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। पंतद्वीप और दीनदयाल पार्किंग में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
- नजीबाबाद से देहरादून जाने वाले वाहन:
हल्के वाहन और बसें 4.2, गौरीशंकर, हनुमान चौक, दक्षिण काली तिराहा, भीमगोड़ा बैराज, हाईवे चंडी चौक अंडरपास से होते हुए यू-टर्न लेकर देहरादून की ओर प्रस्थान करेंगे।
- दिल्ली से आने वाली पर्यटक बसें:
दिल्ली से आने वाली सभी पर्यटक बसें और ट्रैक्टर-ट्रॉली ऋषिकुल मैदान और हरिराम इंटर कॉलेज में पार्क की जाएंगी।
#HaridwarTrafficPlan, #HeavyVehicleBan, #SomvatiAmavasya2024, #HaridwarRoadRestrictions, #PoliceTrafficGuidelines
Dehradun
हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य के लिए 50.27 करोड़ जारी, सीएम धामी ने दी स्वीकृति

Haridwar Kumbh : हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य के लिए 50.27 करोड़ जारी कर दिए हए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत डिटेल्ड एस्टीमेट फॉर कन्सट्रक्शन ऑफ प्रपोज्ड कमान्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिग एट हरिद्वार कार्य की संस्तुत लागत 50.27 करोड़ की स्वीकृति देते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त में 20.11 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
Table of Contents
हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य के लिए 50.27 करोड़ जारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के लिए होने वाले निर्माण कार्यों के लिए 50.27 करोड़ की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा में कम्युनिटी हॉल के निर्माण के लिए पांच करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 50.00 लाख स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में ग्राम चुल्कोट हरदौल मंदिर, महाकाली मंदिर माणीटुण्डी, देवी मंदिर मदकोट, रामलीला मंच मवानी का सौंदर्यीकरण व मेला स्थल के निर्माण के लिए ₹98.64 लाख स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में ₹ 59 लाख, ग्राम पंचायत दाखिम, क्वीटी, समकोट में आंतरिक सी०सी० मार्ग के निर्माण के लिए 01 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में ₹59 लाख, क्वीरिजिमिया से साईपोला, बुई पातों में आंतरिक सीसी मार्ग के निर्माण हेतु 79.64 लाख स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 47.86 लाख, ग्राम सभा खेला स्यांकुरी, गर्गवा में छिपला केदार के लिए ट्रैक रूट, ग्राम पांगला में ब्रहमदेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं सी०सी० मार्ग के निर्माण के लिए ₹01 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 60 लाख स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
विभिन्न जिलों 13 योजनाओं के लिए 53.12 करोड़ जारी
मुख्यमंत्री द्वारा आपदा न्यूनीकरण मद में विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के दांये पार्श्व पर (तटबंध) बाढ़ सुरक्षा कार्य (शारदा नदी के दांए पार्श्व पर 28 हेक्टेयर व चिलियाघोल की बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए ₹11.59 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त में 4.64 करोड़, नगर निगम, रूद्रपुर के मुख्य कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण कार्य के लिए 15.74 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
जनपद देहरादून के डाण्डा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड में शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन के निर्माण कार्य हेतु ₹62.64 करोड़ की योजना स्वीकृत करते हुए प्रथम किश्त में ₹05 करोड़, रजत जयंती पार्क निर्माण सम्बन्धी विभिन्न नगर निकायों नगर पंचायत रामपुर, नगर पंचायत गुप्तकाशी, नगर पंचायत तपोवन, नगर पंचायत चमियाला, नगरपालिका परिषद चिन्यालीसौड एवं नगर पंचायत, गूलरभोज में पार्क निर्माण व सौन्दर्यीकरण और ओपन जिम की स्थापना के लिए 2.03 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने के साथ ही शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत अवस्थापना विकास निधि से वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभिन्न 13 योजनाओं के लिए 53.12 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
बौद्ध विकास योजना के लिए 11.11 करोड़ स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून में बौद्ध विकास योजना के अन्तर्गत अनुमोदित कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम विकासनगर देहरादून के संबंध में कुल तीन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल धनराशि 16.04 करोड़ के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 में द्वितीय चरण में ₹11.11 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
Uttarakhand
मदन कौशिक का दबदबा जारी, चौथी बार हुई कैबिनेट में एंट्री, जानें पूरा राजनैतिक सफ़र

धामी कैबिनेट विस्तार: मदन कौशिक समेत 5 विधायकों ने ली शपथ
MADAN KAUSHIK: उत्तराखंड में लम्बे समय से चल रही सियासी अटकलों पर आखिरकार विराम लग चुका है. आज सुबह देहरादून स्थित लोकभवन में राज्यपाल ने 5 विधयाकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई. इनमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक समेत 4 और नाम हैं.
मुख्य बिंदु
जानिए कौन हैं मदन कौशिक
मदन कौशिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा हैं. वो हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं और राज्य की राजनीति में मजबूत पकड़ रखते हैं. मदन कौशिक का जन्म उत्तराखंड में हुआ और उन्होंने शुरुआती दौर से ही राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी. वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और संगठन में मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई.
राजनैतिक करियर 5 बार के अजेय विधायक
मदन कौशिक ने पहली बार वर्ष 2002 में हरिद्वार से विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बनकर विधानसभा में प्रवेश किया. इसके बाद उन्होंने लगातार चुनाव जीतकर अपनी लोकप्रियता साबित की. वो हरिद्वार विधानसभा से लगातार 5 बार के विधायक हैं.

पूर्व में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं MADAN KAUSHIK
मदन कौशिक उत्तराखंड की राजनीति में एक जाना पहचाना चेहरा हैं. वो उत्तराखंड की राजनीति में अभी तक अजेय बढ़त बनाए हुए हैं. कौशिक पूर्व में त्रिवेंद्र सिंह रावत (2017–2021), रमेश पोखरियाल निशंक, भुवन चंद्र खंडूरी (2007–2012) की सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. साथ ही 2021 में कौशिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी चुने गए थे. इसके अलावा, वे उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता भी रह चुके हैं.
मदन कौशिक का चुनावी प्रदर्शन
| वर्ष | निर्वाचन क्षेत्र | दल | परिणाम | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
| 2022 | हरिद्वार | भाजपा | जीत | 55.45% |
| 2017 | हरिद्वार | भाजपा | जीत | 65.91% |
| 2012 | हरिद्वार | भाजपा | जीत | 51.26% |
| 2007 | हरिद्वार | भाजपा | जीत | 49.85% |
| 2002 | हरिद्वार | भाजपा | जीत | 31.26% |
- 2017 में उन्होंने 37,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जो उनकी सबसे बड़ी जीतों में से एक रही.
- 2022 में भी उन्होंने 15,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर पांचवीं बार विधायक बनने का रिकॉर्ड कायम किया.
ये भी पढ़ें_ राजपुर सीट से लगातार दो बार जीते खजान दास को मिली धामी मंत्रिमंडल में जगह, जानें उनका राजनीतिक सफर
मदन कौशिक के राजनैतिक करियर की उपलब्धियां
- हरिद्वार से लगातार 5 बार विधायक
- उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री
- भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष
- राज्य सरकार के प्रवक्ता
- संगठन में मजबूत पकड़
Haridwar
सिडकुल में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Haridwar News : हरिद्वार के सिडकुल में अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाते हुए अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
Table of Contents
सिडकुल में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
हरिद्वार जिला प्रशासन और सिडकुल पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिडकुल क्षेत्र के राजा बिस्कुट चौक और आसपास के इलाकों में अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को साफ कराया।
दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
अतिक्रण हटाने की कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सका। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं
उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ आज कार्रवाई की गई, उन्हें पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन तय समय के बावजूद उन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया।
जिसके बाद प्रशासन को मजबूरन बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने ये भी कहा कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी सूरत में सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
big news11 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद जल्द मिल सकता है दायित्वों का तोहफा, कई कार्यकर्ताओं की किस्मत का खुलेगा ताला
Cricket6 hours agoNAM vs UGA Dream11 Prediction in Hindi, 2nd ODI 2026: फैंटेसी टिप्स, संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
uttarakhand weather11 hours agoबर्फबारी बनी आफत! उत्तराखंड के 5 जिलों में एवलॉन्च का खतरा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
Breakingnews6 hours agoबड़ी खबर : सीएम धामी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसके हिस्से आया कौन सा विभाग ?
big news9 hours agoबड़ी खबर : गंगोत्री धाम के पास केदारताल क्षेत्र में आया एवलांच, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
big news6 hours agoदेहरादून में Pet Dog Policy 2025 लागू, नियमों का पालन ना करने पर पहुंच सकते हैं जेल, भारी जुर्माने का भी प्रावधान
big news9 hours agoबेटी पैदा होने से नाराज हुआ पिता, 15 दिन की नवजात बच्ची को जहर देकर उतारा मौत के घाट
Dehradun5 hours ago23 मार्च को देहरादून धामी सरकार का “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम, ये रूट रहेंगे डायवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान








































