Dehradun
उत्तराखंड: मारपीट की घटना पर पुरोला विधायक की प्रतिक्रिया, पूर्व विधायकों को लिया आड़े हाथों !

देहरादून – सीमांत विधानसभा पुरोला इन दिनों खासी चर्चा में है। चर्चा का केंद्र मौजूदा विधायक दुर्गेश्वर हैं। विधायक का कभी लेटरपेड (letterhead) वायरल हो रहा है, कभी कथित मारपीट की घटनाएं। जबकि वह खुद जम्मू कश्मीर में भाजपा चुनाव प्रबंधन का काम देख रहे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम पर उन्होंने जम्मू कश्मीर से अपने सोशल मीडिया पेज लाइव कर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 14 मिनट के इस लाइव में उन्होंने पुरोला के पूर्व विधायकों पर षड्यंत्र का आरोप लगाया है।
विधायक दुर्गेश्वर ने कहा कि कुछ भ्रष्टाचारी जिन्होंने खुद कभी काम नहीं किया और करना चाहते हैं, अब ना करना देना चाह रहे हैं। वह षड्यंत्र के तहत उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, और पुरोला में विकास की गति को रोकना चाहते हैं। कहा कि इसका जीता जागता उदाहरण नगर पंचायत पुरोला है, जहां षड्यंत्रकारियाें ने विकास को अवरूद्ध किया।
पुरोला विधायक ने आगे कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत व सस्ती लोकप्रियता को हासिल करने के लिए कभी मेरा फर्जी पत्र वायरल किया जा रहा है। कभी उन पर मारपीट का इल्जाम लगाकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरा जो पत्र वायरल किया गया है उसमें साइन (Signature) स्कैन किए गए है जबकि उनके पत्र हस्तलिखित (Handwriting) होते हैं। अब वह षड्यंत्रकारी दो बेरोजगार युवाओं को डाल बनाकर उन पर मारपीट का आरोप लगा कर बदनाम कर रहे हैं।
दुर्गेश्वर ने कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा पांच बड़ी घोषणाएं पुरोला विधानसभा के लिए की गई। जिनमें से चार धरातल पर उतरने वाली है। स्वास्थ्य (Health) के क्षेत्र में उप जिला अस्पताल पुरोला में बेहतर सुविधाएं उनके कार्यकाल में की गई है और आगे भी की जा रही है। गंभीर अस्वस्थ लोगों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से हायर सेंटर लाया जा रहा है। शिक्षा (Education) के क्षेत्र में उनके द्वारा 9 इंटर कॉलेज स्वीकृत करवाए जा चुके हैं, खेलने के लिए प्ले ग्राउंड बनाया जा रहे हैं, मोरी – संकरी – जखोल मोटर मार्ग के लिए 32.5 करोड़ स्वीकृत कराए गए हैं। गढ़ अंबेडकर सड़क का कार्य पिछले 28 वर्षों से लटका हुआ था उसके लिए 4.45 करोड़ स्वीकृत करवाए गए अब उसका डामरीकरण हो रहा है। जो अधिकारी ठीक से काम नहीं करते थे उनको भी लाइन पर लाने का काम किया गया। यह सब विकास कार्य षड्यंत्रकारियों को रास नहीं आ रहे हैं और उनकी छवि को पार्टी में धूमिल करना चाहते हैं। इसलिए वह उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।
पूर्व विधायकों पर साजिश का आरोप
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने पुरोला विधानसभा के पूर्व विधायकों पर षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने पिछले 5 या 10 सालों के अपने कार्यकाल में क्या किया उन लोगों से पूछा जाना चाहिए। क्या उन्हें विकास कार्यों के लिए पैसा नहीं मिलता था? गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व विधायकों ने अपनी छपोटी, पुलिया व कमीशन के अलावा कोई काम नहीं किया। कहा कि गरीब लोगों की जमीन औने – पौने दामों में बेची और खरीदी गई इसकी जांच होनी चाहिए।
कौन है पुरोला से पूर्व विधायक
उत्तराखंड राज्य गठन के बाद 2002 में पहले चुनाव हुआ और भाजपा के टिकट पर मालचंद ने जीत हासिल की। 2007 में दूसरा चुनाव हुआ जिसमें कांग्रेस के टिकट पर राजेश जुवाठा ने विजय हासिल की। 2012 में फिर मालचंद पुरोला विधानसभा से निर्वाचित हुए। 2017 में कांग्रेस के टिकट पर राजकुमार ने विजय हासिल की और 2022 के ठीक चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए। लेकिन चुनाव नहीं लड़ा। 2022 में भाजपा के टिकट पर दुर्गेश्वर लाल ने चुनाव पर्चा दाखिल किया और वह जीते भी। अब मालचंद और राजकुमार दोनों ही पूर्व विधायक बीजेपी में है। ऐसे में विधायक दुर्गेश्वर लाल द्वारा लगाए गए आरोप पार्टी के दोनों ही पूर्व विधायकों की तरफ इशारा कर रहे हैं। हालांकि पार्टी षड्यंत्र रचने वाले बयान की (Investigation) जांच करेगी या नहीं साथ ही पूर्व विधायकों की इस पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। यह देखने वाली बात होगी।
Dehradun
सहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

Dehradun News : देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में रविवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नहाने के दौरान दिल्ली का एक पर्यटक नदी में बह गया। एसडीआरएफ ने पर्यटक का शव दो किलोमीटर दूर से बरामद किया।
Table of Contents
सहस्त्रधारा में तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक
देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में आज हादसा हो गया। नहाने के दौरान तेज पानी के बहाव की चपेट में आने से दिल्ली का एक पर्यटक बह गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय नौथ राम, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
नहाने के दौरान तेज बहाव में बहा पर्यटक
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा में स्नान करते समय एक व्यक्ति अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया है। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा में तैनात SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने के बाद SDRF जवानों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद संभावित स्थानों और नदी के बहाव वाले क्षेत्रों में तलाश शुरू की गई।

दो किलोमीटर दूर मिला शव
SDRF जवानों ने नदी के अलग-अलग हिस्सों में काफी देर तक सघन सर्च अभियान चलाया। लगातार तलाश के बाद टीम को सहस्त्रधारा झरने से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास व्यक्ति का शव बरामद हुआ। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
Dehradun
देर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Dehradun News : देहरादून के रायपुर क्षेत्र में देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Table of Contents
रायपुर में विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
देहरादून के रायपुर में एक ऑफिस में विवाद के बाद युवक की मौत से सनसनी मच गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक कमरे या ऑफिस में कुछ युवक मौजूद थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विवाद के दौरान कांच लगने से हुआ था घायल
बताया जा रहा है कि कहासुनी के बीच एक युवक को कांच लग गया। चोट इतनी गंभीर थी कि युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस घटना के दौरान मौके पर मौजूद युवकों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। कहासुनी किन परिस्थितियों में हुई और युवक को कांच कैसे लगा, इसकी जांच की जा रही है।
मौत की वास्तविक वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियां पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Uttarakhand
देहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा

देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं राजनैतिक दलों के सुझाव प्राप्त किए गए।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बैठक में बताया कि ड्राफ्ट रोलमें शामिल कुल 71 लाख मतदाताओं में से अनमैप्ड और विसंगति वाले 24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे जिसके कम में 15 लाख से अधिकम नोटिसों की सुनवाई कर दी गई है, शेष पर कार्रवाई गतिमान है। उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण रुप से नियमनुसार संपादित की जा रही है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को बताया प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर अतरिक्त तैनाती की गई है।

बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से श्री अनिल गोयल, श्री राजकुमार पुरोहित, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री मनोज रावत, मौ० सुलेमान अंसारी, बीएसपी से श्री सत्यपाल, श्री सतेंद्र, श्री जसपाल, श्री सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी से श्री श्याम बाबू पांड्य, सीपीआई (एम) श्री अनंत आकाश उपस्थित रहे।
uttarakhand weather8 hours agoउत्तराखंड में मौसम का तांडव जारी! 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
Cricket11 hours agoSMP vs TGC Dream11 Prediction Qualifier 1 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Dehradun6 hours agoदेर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
big news7 hours ago5800 रोडवेज कर्मियों को कब मिलेगा वेतन? दो महीने से खाली जेब, शासन से आस
Dehradun5 hours agoसहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव
Haridwar2 hours agoहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा





































