Ramnagar
रामनगर में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Ramnagar News : रामनगर में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में रामनगर कोतवाली पुलिस ने करीब तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
रामनगर में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी
रामनगर में विदेश भेजने के नाम पर एक शख्स से लाखों की ठगी को अंजाम देने वाले शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक मामला तीन साल पुराना है।
रामनगर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला खताड़ी निवासी हैदर अली ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसके ही क्षेत्र में रहने वाले अयूब अंसारी और उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा निवासी अतिकुर रहमान और वर्क अंसारी ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी की।
1 लाख 33 हजार रुपये की ठगी को दिया था अंजाम
आरोप है कि तीनों ने मिलकर उससे कुल 1 लाख 33 हजार रुपए की ठगी की। कोर्ट के आदेश पर रामनगर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने पहले ही आरोपी अयूब अंसारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया था। जबकि अतिकुर रहमान घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के लंबे समय से फरार रहने के कारण कोर्ट द्वारा आरोपी के खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था। इसके बावजूद वो लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। रविवार को मुखबिर से सटीक सूचना मिली, जिसके आधार पर आरोपी अतिकुर रहमान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
Ramnagar
रामनगर में खनन निकासी गेट पर 10 टायरा वाहनों का विरोध तेज, कठिया पुल गेट अनिश्चितकाल के लिए बंद

Ramnagar News : रामनगर क्षेत्र में कोसी और दाबका नदियों में खनन निकासी का कार्य शुरू होते ही विरोध तेज हो गया है। कोसी नदी के कठिया पुल स्थित खनन निकासी गेट पर 10 टायरा वाहनों के प्रवेश को लेकर ट्रांसपोर्टरों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को ट्रांसपोर्टरों ने कठिया पुल खनन निकासी गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।
Table of Contents
खनन निकासी गेट पर 10 टायरा वाहनों का विरोध तेज
रामनगर में कोसी नदी के कठिया पुल स्थित खनन निकासी गेट पर 10 टायरा वाहनों के प्रवेश को लेकर ट्रांसपोर्टरों का विरोध तेज हो गया है। आक्रोशित ट्रांसपोर्टरों ने खनन निकासी गेट पर तालाबंदी कर वन विभाग और वन निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गेट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि पूर्व वर्षों में इस गेट पर 10 टायरा वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित था। लेकिन इस वर्ष अचानक इन वाहनों का पंजीकरण कर दिया गया है।

कठिया पुल गेट अनिश्चितकाल के लिए किया गया बंद
ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि 10 टायरा वाहनों के पंजीकरण से 6 टायरा वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालकों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उनका आरोप है कि अधिकारियों द्वारा पहले ये कहा गया था कि इस गेट पर केवल 20 प्रतिशत 10 टायरा वाहनों का ही पंजीकरण किया जाएगा। लेकिन वर्तमान में 50 प्रतिशत से अधिक 10 टायरा वाहन पंजीकृत हो चुके हैं।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भारी वाहनों की संख्या बढ़ने से एक ओर जहां छोटे वाहन स्वामियों की आमदनी प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी ओर सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। ट्रांसपोर्टरों ने मांग की है कि कठिया पुल खनन निकासी गेट पर तत्काल प्रभाव से 10 टायरा वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। मांग पूरी न होने तक गेट को अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने की चेतावनी भी दी गई है।

गेट के निरीक्षण के लिए पहुंचे एसडीएम
सोमवार को गेट का निरीक्षण करने के लिए एसडीएम प्रमोद कुमार, वन विभाग की एसडीओ किरण शाह और वन निगम के डीएलएम ललित आर्य मौके पर पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों को ट्रांसपोर्टरों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के वाहनों के सामने खड़े होकर नारेबाजी की। स्थिति को संभालते हुए एसडीएम प्रमोद कुमार ने ट्रांसपोर्टरों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक कर समाधान निकाला जाएगा।
big news
रामनगर में बाघ ने व्यक्ति को बनाया निवाला, घंटों बाद जंगल से अधखाया शव हुआ बरामद

Ramnagar News : कॉर्बेट से सटे रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत नया बाईपास पुल के पास बाघ ने व्यक्ति को अपना निवाला बना लिया। बाघ उसे घसीटकर जंगल के अंदर ले गया। कई घंटों सर्च अभियान चलाने के बाद आज सुबह अधखाया शव बरामद किया गया।
Table of Contents
Ramnagar में बाघ ने व्यक्ति को बनाया निवाला
रामनगर वन प्रभाग की बेला बीट क्षेत्र में देर शाम एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ शख्स को घसीटकर जंगल के अंदर ले गया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान को रोकना पड़ा।
घंटों बाद जंगल से अधखाया शव हुआ बरामद
आज सुबह वन विभाग की टीम ने एक बार फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बाघ के खतरे को देखते हुए फायरिंग और बम पटाखों की आवाज के बीच खोजबीन शुरू की गई। जिसके बाद जंगल के दो किलोमीटर अंदर से अधखाया शव बरामद किया। वन विभाग ने बताया कि बाघ ने शख्स का पूरा शरीर खा लिया था। शव के रूप में केवल सिर बरामद किया गया है।

सिर्फ सिर ही किया जा सका बरामद
Ramnagar वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि यह घटना देर शाम की है। उन्होंने बताया कि बाघ व्यक्ति को सड़क से उठाकर जंगल के अंदर ले गया था। रात के समय भी सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन अंधेरा बढ़ने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अभियान रोकना पड़ा। सुबह एक बार फिर से सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें व्यक्ति का अधखाया शव बरामद कर लिया गया है।
मृतक की नहीं हो पाई शिनाख्त
एसडीओ ने बताया कि फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और डीएनए सैंपलिंग भी कराई जाएगी। ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है और आसपास के गांवों में लोगों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी गई है।
Ramnagar
रामनगर में युवक की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, खून से लतपत मिला शव
Ramnagar: 18 वर्षीय युवक की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या
मुख्य बिंदु
रामनगर (Ramnagar): उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र से सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहाँ पर गुरुवार सुबह एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या की गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
नैनीताल जिले के Ramnagar में युवक की बेरहमी से हत्या
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह रामनगर के मोहल्ला गूलरघट्टी के पास भगवान दास की चक्की के पीछे सिंचाई नहर के किनारे एक युवक का शव खून से लथपथ मिला थी। घटना की खबर फ़ैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मृतक एक दिन पहले से था लापता
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए। जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त समीर उर्फ लक्की (18 वर्ष) निवासी आदर्श नगर कॉलोनी रामनगर के रूप में की गई। जिसके बाद घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिलने पर वो भी घटना स्थल पर पहुंचे।
पढ़ें ये भी – देहरादून में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निकाला कैंडल मार्च
फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए अहम साक्ष्य
मृतक के बड़े भाई इमरान ने बताया कि समीर बुधवार शाम करीब सात बजे घर से निकला था। जब देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद अब गुरुवार सुबह समीर का शव नहर किनारे से लहूलुहान स्थिति में बरामद हुआ। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, ताकि अहम साक्ष्य जुटाए जा सकें। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि
युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये भी –पिता के नाम पर कलंक, बेटी के साथ कई बार कर चुका था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
Breakingnews5 hours agoबड़ी खबर – देहरादून के पलटन बाजार में दिन दहाड़े युवती की हत्या !
Business4 hours agoGold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट जारी , जाने आज का ताज़ा भाव…
Roorkee4 hours agoरविदास शोभायात्रा में खूनी संघर्ष, दो गुटों में विवाद के बाद हुई फायरिंग, 2 युवकों की मौत
Uttarakhand23 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू, गीता धामी ने किया पूजन
Uttarakhand24 hours agoदेहरादून: गणेश गोदियाल ने आम बजट को बताया दिशाहीन, कहा उत्तराखंड के हाथ फिर लगी निराशा
Cricket6 hours agoआईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म अप मुक़ाबले मे आज भारतीय ए टीम बनाम यूएसए के बीच होगी भिड़ंत , जाने संभावित प्लेईंग XI…
Uttarakhand22 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026: 5 से 8 फरवरी तक देहरादून में आयोजित होगा महोत्सव
Uttarakhand5 hours agoउत्तराखंड: युवक का शव जंगल में मिलने से हड़कंप, दोस्तों के साथ बाहर गया था दोबारा नहीं लौटा








































