Chamoli
चमोली में रिवर ड्रेजिंग कार्यों की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश…

चमोली: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मंगलवार को चमोली में रिवर ड्रेजिंग कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने चमोली जनपद में रिवर ड्रेजिंग के लिए चयनित स्थानों पर चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिकारी और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को आपदा संभावित क्षेत्रों में रिवर ड्रेजिंग कार्यों की आवश्यकता वाले स्थानों का चयन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर शीघ्र कार्य करवाया जाए ताकि आपदा के प्रभाव को कम किया जा सके।
बैठक में जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और उनके वेतन रोकने का आदेश दिया। इसके अलावा, आगामी गुरुवार को रिवर ड्रेजिंग कार्यों पर पुनः समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया और सभी संबंधित अधिकारियों को भौतिक रूप से बैठक में उपस्थित होने का आदेश दिया गया।
खनन अधिकारी अकिंत चंद ने जानकारी दी कि चमोली जनपद में रिवर ड्रेजिंग के लिए कुल 21 स्थान चयनित किए गए हैं, जिनसे 1 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व की प्राप्ति का अनुमान है। इन स्थानों में चमोली तहसील के 6 स्थान, नंदानगर में 1, जोशीमठ में 4, थराली में 6, कर्णप्रयाग में 2 और नंदप्रयाग में 2 स्थान शामिल हैं।
इस बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, खनन अधिकारी अंकित चंद, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
#Chamoli #RiverDredging #DistrictMagistrate #DisasterManagement #IrrigationDepartment
Chamoli
हेमकुंड साहिब में अब तक 2.28 लाख श्रद्धालु, 10 अक्तूबर को कपाट बंद होंगे

हेमकुंड साहिब। देवभूमि उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। इस वर्ष यात्रा की शुरुआत 25 मई से हुई थी और महज दो महीनों में ही अब तक 2.28 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुरुद्वारे में मत्था टेक चुके हैं।
हेमकुंड साहिब प्रबंधक ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा के अनुसार, इस बार भीषण बारिश और दुर्गम रास्तों के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। बड़ी संख्या में लोग यहां हिम सरोवर के किनारे विराजमान ब्रह्मकमल समेत दुर्लभ फूलों के नजारे भी देख रहे हैं।
बिंद्रा ने बताया कि हेमकुंड साहिब के कपाट परंपरा के अनुसार आगामी 10 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद गुरुद्वारा पूरी तरह बर्फ से ढक जाता है और अगले वर्ष गर्मियों में कपाट खोले जाने तक श्रद्धालुओं की आवाजाही थम जाती है।
इन दिनों हेमकुंड साहिब का प्राकृतिक सौंदर्य भी अपने चरम पर है, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। प्रशासन और ट्रस्ट की ओर से यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए यात्रा पर निकलें और जरूरी एहतियात जरूर बरतें, ताकि सभी लोग सुरक्षित और सुखद यात्रा का अनुभव कर सकें।
Chamoli
चमोली में बड़ा हादसा टला: हेलंग डैम साइट पर पहाड़ टूटा, मची अफरा-तफरी

चमोली। चमोली जिले के हेलंग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की डाइवर्जन साइट के पास शनिवार को अचानक बड़ा भूस्खलन हो गया। अलकनंदा नदी के किनारे बने इस डैम साइट पर उस समय करीब 200 मजदूर काम पर तैनात थे, लेकिन गनीमत रही कि चट्टान गिरने के वक्त कोई मजदूर उस जगह मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सोशल मीडिया पर भूस्खलन का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर टूटकर नीचे गिर रहा है। वीडियो में वहां मौजूद लोगों की घबराहट और अफरा-तफरी का माहौल भी नजर आ रहा है।
मौके पर पहुंचा प्रशासन
जानकारी के मुताबिक, इस डाइवर्जन साइट पर टीएचडीसी की सहायक कंपनी एचसीसी निर्माण कार्य कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और स्थिति का जायज़ा लिया जा रहा है।
फिलहाल किसी मजदूर के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन भूस्खलन के बाद सुरक्षा के लिहाज से निर्माण कार्य को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।
बड़ा हादसा होने से टला
विशेषज्ञों के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश की वजह से चट्टानों में दरारें पड़ जाती हैं, जिससे ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है। गनीमत यही रही कि हादसे के समय मजदूर सुरक्षित जगह पर थे और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्माणाधीन स्थल के आसपास न जाएं और पूरी तरह से सतर्क रहें।
Chamoli
सीएम धामी के आदर्श गांव की कमान 21 साल की प्रियंका के हाथ, बनीं सबसे कम उम्र की प्रधान!

चमोली: चमोली जिले के कर्णप्रयाग गैरसैंण विकासखंड स्थित मुख्यमंत्री आदर्श गांव सारकोट की बागडोर अब एक युवा बेटी ने अपने हाथों में थाम ली है। सिर्फ़ 21 साल 3 महीने की उम्र में प्रियंका नेगी ग्राम प्रधान पद के लिए निर्वाचित होकर गांव की सबसे कम उम्र की प्रधान बन गई हैं।
प्रियंका नेगी ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रियंका देवी को कड़े मुकाबले में हराकर जीत दर्ज की। उन्हें 421 वोट मिले, जबकि प्रियंका देवी को 235 वोट हासिल हुए। इससे पहले 2014 से 2019 तक प्रियंका के पिता राजे सिंह नेगी भी प्रधान रह चुके हैं।
प्रियंका नेगी ने गैरसैंण महाविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक किया है। उन्होंने गांव के विकास और खासतौर पर महिलाओं को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। प्रियंका का मानना है कि जब महिलाएं मजबूत होंगी, तो गांव और समाज दोनों मजबूत होंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र के दौरान सारकोट गांव को आदर्श गांव घोषित किया था। इसके बाद से गांव में mushroom उत्पादन, पशुपालन, स्वास्थ्य शिविर और हर घर को एक जैसे रंग में रंगने जैसे कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रियंका नेगी का कहना है कि वे मुख्यमंत्री की सोच को और आगे बढ़ाएंगी और नई योजनाओं के ज़रिए अपने गांव को एक मिसाल बनाएंगी।
प्रियंका के पिता राजे सिंह नेगी का भी कहना है कि वे हर कदम पर बेटी का साथ देंगे ताकि गांव का विकास और तेज़ी से हो सके।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews5 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews2 years ago
बरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो