Rishikesh
ऋषिकेश: कुछ दिनों पहले गंगा में डूबे दो व्यक्तियों का अभी तक नही लगा कोई सुराग, सर्च ऑपरेशन जारी

ऋषिकेश – ऋषिकेश में कुछ दिन पूर्व गंगा में डूबे दो व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ लगातार सर्च अभियान चला रही है। गंगा का जल स्तर अत्यधिक होने के कारण अब एसडीआरएफ गंगा में डूबे व्यक्तियों को सोनार सिस्टम से तलाशने का प्रयास कर रही है।

सोनार स्सिटम विधि में पानी के अंदर या सतह पर मौजूद वस्तुओं का पता लगाने के लिए ध्वनि तरंगों का इस्तेमाल करता है। सोनार सिस्टम का इस्तेमाल पानी के नीचे तेल और गैस पाइपलाइनों की निगरानी के लिए किया जाता है। इससे समुद्र तल पर वस्तुओं का पता लगाया जा सकता है और उनका मानचित्र बनाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल मछली पकड़ने में भी किया जाता है। युद्ध के दौरान पनडुब्बियों का पता लगाने के लिए भी सोनार सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है।
Rishikesh
Rishikesh: स्कूटी विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक पर चापड़ से हमला
स्कूटी को लेकर विवाद, बीच सड़क युवक पर धारदार हथियार से हमला
ऋषिकेश (Rishikesh) : उत्तराखंड के देहरादून जिले के ऋषिकेश से मारपीट की एक चिंताजनक खबर सामने आई. जहाँ पर दिनदहाड़े स्कूटी के विवाद ने खुनी संघर्ष का रूप ले लिया. इस घटना में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं, उसे तत्काल एम्स अस्पताल भेजा गया. साथ ही पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मुख्य बिंदु
स्कूटी को लेकर विवाद बदला खूनी संघर्ष में
दरअसल, ये पूरा मामला कल गुरुवार की शाम का है. पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम ऋषिकेश के व्यस्त परशुराम चौक पर एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. जहां आमतौर पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है, वहीं इस बार भक्ति के माहौल की जगह अफरा-तफरी और हिंसा का दृश्य देखने को मिला. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत स्कूटी को लेकर हुई कहासुनी से हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया.
ये भी पढ़ें_ ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत
ऋषिकेश में स्कूटी विवाद से बढ़ा तनाव
जानकारी के मुताबिक, बनखंडी और गंगानगर क्षेत्र के कुछ युवकों के बीच स्कूटी मांगने और देने को लेकर बहस शुरू हुई थी. शुरुआत में मामूली कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने धारदार हथियार निकाल लिया. इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, झगड़ा हिंसक हो चुका था.
ये भी पढ़ें_ गुंजन हत्याकांड में एसआईटी का हुआ गठन, आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
युवक पर धारदार हथियार से हमला
इस दौरान सार्थक नाम के युवक पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया. हमले में युवक के हाथ की उंगलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर खून फैल गया. घटना के बाद चौक पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में गंभीर हालत को देखते हुए AIIMS Rishikesh रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
ये भी पढ़ें_ पिता के नाम पर कलंक, बेटी के साथ कई बार कर चुका था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सीओ नीरज सेमवाल के मुतबिक, एम्स में भर्ती घायल के मित्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही, हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जांच और दबिश की कार्रवाई जारी है.
घटना से लोगों में दहशत
इस वारदात के बाद परशुराम चौक और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में डर का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा चिंता का विषय बनती जा रही है.
Rishikesh
वन विभाग की जमीन से कब्जा हटाने गई पुलिस पर पथराव, रेलवे ट्रैक किया जाम, 6 ट्रेनें हुई लेट

Rishikesh News : ऋषिकेश में सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद मकानों के आसपास वन विभाग के खाली प्लॉटों का चिह्नीकरण करने को लेकर लोगों में आक्रोश है। अमितग्राम में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के विरोध प्रदर्शन के बाद लोग मनसा देवी फाटक के पास बाईपास मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गए। जिस कारण छह ट्रेनें लेट हो गई।
Table of Contents
Rishikesh में अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस पर पथराव
Rishikesh में वन विभाग की टीम बीस बीघा, शिवाजीनगर, बापूग्राम, सुमन विहार, अमितग्राम, गीतानगर, नंदूफार्म, मनसा देवी, नंदू फार्म क्षेत्र में खाली प्लॉटों का अधिग्रहण कर रही है। जिसका लोग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।
रविवार को अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद वो मनसा देवी फाटक के पास बाईपास मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गए। जिस कारण छह ट्रेनें लेट हो गई। पुलिस के हटाने पर रास्ता खाली किया गया।
अराजक तत्वों के खिलाफ दर्ज किए जा रहे मुकदमे
मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से जानकारी ली गई व जनता को राजमार्ग एवं रेल मार्ग से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जनपद देहरादून व आसपास के जिलों से एकत्रित फोर्स के साथ Rishikesh के श्यामपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

उक्त प्रकरण में राजमार्ग और रेलमार्ग अवरुद्ध कर यात्री व आमजन को सुविधा पहुंचाने, इमरजेंसी सेवाओं पर व्यवधान उत्पन्न करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जनता को पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने व उन्हें उकसाकर उनसे अपराध कार्य करवाने की घटना पर पुलिस द्वारा लोगों को भड़काने वालों को चिन्हित करते हुए अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
भ्रामक खबर फैलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज करने पर विरोध प्रदर्शन करने वालों द्वारा पथराव किए जाने के संबंध में भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं। एसएसपी ने सप्ष्ट किया कि पुलिस द्वारा लाठीचार्ज नहीं किया गया है।
विरोध प्रदर्शन करने वालों द्वारा रेल मार्ग पर बैठकर विरोध कर रहे थे, जिससे यात्री काफी परेशान थे, जिन्हें पुलिस द्वारा समझने का प्रयास करते हुए रेल मार्ग से हटने को कहा गया, जिस पर उनके द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस पर पथराव किया गया था। इस प्रकार की भ्रामक खबर प्रसारित करने वालों को भी चिन्हित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है
big news
कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में मौत, पुलिस कस्टडी में बदमाशों ने मारी थी गोली

Rishikesh News : पुलिस कस्टडी में बीते दिनों कुख्यात अपराधी विनय त्यागी को लक्सर में बदमाशों द्वारा गोली मारी गई थी। तीन दिन बाद उसकी एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
Table of Contents
कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की एम्स Rishikesh में मौत
मोस्ट वांटेड विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई है। बता दें कि 24 दिसंबर को लक्सर में कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते हुए पुलिस कस्टडी में दोल बदमाशों ने विनय त्यागी को गोली मारी थी। जिसके बाद से उसका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था। लेकिन तीन दिन बाद चौथे दिन विनय त्यागी की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि एम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर श्रीलाय मोहंती ने की है।

ट्रॉमा आईसीयू में वेंटिलेटर पर था विनय त्यागी
मिली जानकारी के मुताबिक विनय त्यागी एम्स Rishikesh के ट्रॉमा आईसीयू में वेंटिलेटर पर था। उसके सीने, हाथ और गले में गोली लगी थी। आज सुबह करीब सात बजे विनय त्यागी को एम्स प्रशासन की ओर से मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस दोनों हमलावरों को किया गिरफ्तार
बता दें कि पुलिस में बड़ी कार्रवाई करते हुए हमलावरों को घटना के 26 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया था। कुख्यात अपराधी पर हमला करने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने हरिद्वार के खानपुर के एक गांव से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि विनय त्यागी की हत्या के लिए उन्होंने पुलिस वैन पर फायरिंग की थी।
Cricket19 hours agoइंडिया कैपटैंस बनाम साउथर्न सुपर स्टार्स लीजेंड लीग क्रिकेट मैच 6 (16 मार्च 2026)..
Cricket19 hours agoएबटाबाद फाल्कन्स बनाम लाहौर ब्लूज़ नेशनल टी20 कप 2026 मैच 19 (16-03-2026)..
Dehradun15 hours agoदेहरादून के चूना भट्टा में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले चोट के निशान
Uttarakhand19 hours agoUttarakhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट
Cricket15 hours agoNZ vs SA Dream11 Prediction 2nd T20i : 16 Mar 2026
Nainital19 hours agoनैनीताल : मुक्तेश्वर के सालियाकोट गांव में कॉटेज में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
big news17 hours agoबड़ी खबर : हल्द्वानी में आंधी-तूफान का कहर, स्कूल की दीवार गिरने से मलबे में दबे आठ लोग
big news19 hours agoअल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन लोग गंभीर रूप से घायल







































