Roorkee
रुड़की: 81 पाकिस्तानियों का जत्था पहुँचा पिरान कलियर, उर्स में होंगे शामिल

रुड़की – पिरान कलियर में आयोजित हजरत मख्दूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर साहब के 756 वें सालाना उर्स में शामिल होने के लिए पाकिस्तान से 81 जायरीनों का एक जत्था भारत पहुंचा है। जत्था रविवार सुबह लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेन से रुड़की स्टेशन पहुंचा। यहां से जायरीनो को कड़ी सुरक्षा के बीच बसों से कलियर ले जाया गया। जायरीनों को वहां साबिर गेस्ट हाउस में ठहराया गया है।
कलियर उर्स में शामिल होने के लिए हर साल की तरह इस साल भी भीड़ उमड़ रही है। पाकिस्तान से भी जायरीन यहां पहुंचे हैं। रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचे 81 पाकिस्तानी जायरीनों से किसी को कोई बात नहीं करने दी गई। उनकी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रेलवे स्टेशन से उन्हें बसों से कलियर लाया गया।
पाकिस्तानी जायरीन उर्स की सभी प्रमुख रस्मों में शामिल होंगे। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि 81 पाकिस्तानी जायरीनों कि साळा साथ दो दूतावास के अधिकारी भी शामिल हैं।
बताया कि जायरीन 19 सितंबर को अपने वतन के लिए रवाना होंगे। इस बार पाकिस्तानी जत्थे में ग्रुप लीडर के रूप में सय्यद फहद इफ्तेखार है, जबकि डिप्टी लीडर मोहम्मद खालिद हैं।
Roorkee
पिरान कलियर में जायरीनों के दो गुटों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, एक महिला बुरी तरह घायल

रुड़की (Roorkee): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पिरान कलियर क्षेत्र में जायरीनों के दो गुटों में विवाद के बाद जमकर लाठी डंडे चलने से अफरा-तफरी मच गई है। इस विवाद में एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई।
Table of Contents
हरिद्वार में जायरीनों के दो गुट आपस में भिड़े
पिरान कलियर क्षेत्र में जायरीनों के गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मौके पर लाठी-डंडे चलने लगे। इस मार पीट में एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। जिसके बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने किसी तरह से बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार 15 फरवरी को पिरान कलियर थाना क्षेत्र के पीपल चौक पर जायरीनों के दो गुट आपस में भीड़ गए। ज्वालापुर से कुछ औरतें और पुरुष पिकअप वाहन से पिरान कलियर में स्थित दरगाह साबिर पाक में हाजिरी लगाने के गए हुए थे।
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट
दरबार में हाजिरी लगाने के बाद जब वो घर लौटने लगे तभी कुछ युवकों ने सरेआम उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद मौके पर जमकर लाठी डंडे चलने लगे। बताया जा रहा है कि ये पूरा विवाद किसी पुरानी रंजिश के चलते शुरू हुआ था।
ये भी पढ़े — kedarnath dham Opening date 2026: इस दिन…खुलेंगे बाबा केदार के कपाट: पिरान कलियर में जायरीनों के दो गुटों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, एक महिला बुरी तरह घायल
महिला के सिर पर लाठी से किया वार
मामला इतनी तेज़ी से भड़का कि जब तक ज्वालापुर से हाजिरी लगाने गए लोग संभलने की कोशिश करते किसी ने एक महिला के सिर पर वार कर दिया। जिस कारण महिला वहीं पर जमीन पर गिर पड़ी। आस-पास मौजूद लोगों ने महिला को बीचबचाव कर बचाया और अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। जिसके बाद ये सावल उठ रहे हैं कि पुलिस के कड़े पहरे के बीच भी इस तरीके की घटना को अंजाम कैसे दिया गया ?
Breakingnews
रूड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में बाइक के आने से दो युवकों की मौत

Roorkee News : हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में बाइक के आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Table of Contents
रूड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत
रूड़की में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों युवक भगवानपुर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। रास्ते में भगवानपुर बाईपास मार्ग पर बेडपुर चौक के पास ईंट-भट्टे के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ट्रक के नीचे जा घुसी थी बाइक
हादसा इतना भयानक था कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी। इस कारण बाइक सवार (28 वर्षीय) शिवम और (26 वर्षीय) सूरज मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 25 वर्षीय) अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया जाल रहा है।
ये भी पढ़ें https://janmanchtv.com/kedarnath-dham-opening-date-2026/: रूड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में बाइक के आने से दो युवकों की मौतहादसे के बाद वाहन छोड़ ट्रक चालक फरार
हादसे के वक्त आस-पास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े लेकिन तब तक ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे की खबर के बाद से दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
Roorkee
Laksar: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, लक्सर में युवक की सड़क हादसे में मौत

लक्सर में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत
लक्सर (Laksar): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. जहाँ पर शादी की चहल-पहल वाले एक घर का माहौल मातम में बदल गया. जहाँ पर सड़क पार कर रहे बरात में आए एक ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. जिस गाँव में शादी की शहनाई बजनी थी वहां मातम पसर गया.
मुख्य बिंदु
लक्सर में अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के टिक्कमपुर गांव में देर रात एक बारात गांव वापस लौटी थी. इसी दौरान बस से उतरकर सड़क पार कर रहे रोहतास पुत्र सीताराम को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है.
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत
हादसा इतना भीषण था कि रोहतास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, साथ ही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN: चंद्रमणि श्मशान घाट के नाले में मिला युवक का शव, नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त
शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम
इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे टिक्कमपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं शादी के माहौल में अचानक पसरे सन्नाटे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया.
मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दी तहरीर
मृतक के परिजनों ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर सौंप दी है. इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. साथ ही, फरार वाहन और उसके चालक की तलाश लगातार जारी है. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि जैसे ही वाहन की पहचान होगी, आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
big news23 hours agoहल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी की मौत, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर
Breakingnews4 hours agoकेदारनाथ धाम के नए रावल की घोषणा को लेकर विवाद, पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उठाए गंभीर सवाल
Roorkee4 hours agoपिरान कलियर में जायरीनों के दो गुटों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, एक महिला बुरी तरह घायल
Cricket24 hours agoIND VS PAK, T20 WORLD CUP 2026 LIVE: अभिषेक शर्मा की होगी वापसी ! यहाँ देखिए PRE-MATCH रिपोर्ट, बारिश….
Dehradun22 hours agoसुरक्षित होली की पहल, ग्रामीण महिलाओं के हर्बल रंगों से महकेगी होली, रायपुर–सहसपुर में तैयार हो रहे हर्बल रंग
Job3 hours agoस्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर , 2273 पदों पर भर्ती जारी – 25 फ़रवरी है अंतिम डेट , जल्द करें आवेदन…
Cricket3 hours agoSA-W vs PAK-W Dream11 Team 3rd T20I फैंटेसी प्रीव्यू और मैच भविष्यवाणी
Cricket4 hours agoAUS vs SL Dream11 Prediction: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मैच प्रीव्यू और फैंटेसी गाइड…






































