Dehradun
आज का राशिफल: इन पांच राशि वालों को अचानक धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन के योग

Daily Horoscope /Aaj Ka Rashifal –राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कला-कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों को चतुर बुद्धि का प्रयोग करके समय से पहले पूरा करके देंगे। आपको कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है। यदि माताजी आपको कोई काम सौंपे, तो आप उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप एक दूसरे का कामों में पूरा साथ देंगे। भाई बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई विवाद खड़ा हो सकता हैं। परिवार में आज किसी बात को लेकर परिवार की शांति भंग होगी। संतान के लिए आज आप किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़ा कोई काम आपका पूरा होने की संभावना है। आपको किसी कानूनी मामले में भागदौड़ अधिक करनी होगी। आप परिवारके सदस्यों के साथ किसी शादी, विवाह, जन्मदिन नामकरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग करेंगे। आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। आप यदि किसी काम को लेकर योजना बनायेंगे, तो उसमें गड़बड़ी होने की संभावना है। पार्टनरशिप में काम करने के लिए आपको अपने पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। आप अपने सहयोगियों से मन की बात को कह सकते हैं। जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी बैंक, व्यक्ति संस्था से धन उधार लेने का सोचा है, तो वह मिल सकता है। आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपका प्रॉपर्टी को लेकर कोई कानूनी मामला आज समस्या देगा। आपको व्यवसाय की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको संतान के करियर की चिंता सता सकती है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कुछ कामों को लेकर कठिनाइयां रहेगी। परिवार में किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। बिजनेस में आप किसी योजना को लेकर कुछ उलझन में रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके अधूरे पड़े काम पूरे होंगे। घर का माहौल आनंदमय रहेगा। आप यदि कोई कदम जल्दबाजी में उठाएंगे, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपके जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको किसी छोटे छोटे वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। आप भगवान की भक्ति में लीन नजर आएंगे, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। माताजी कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको दे सकती हैं। आप लैपटॉप या कंप्यूटर पर अधिक समय तक काम करने के कारण आंखों की समस्या को महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में कोई सदस्य पढ़ाई के लिए बाहर जा सकता है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के साथ आप कुछ जरूरी कामों को लेकर चर्चा कर सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपका कोई नया विरोधी उत्पन्न हो सकता है। आप अपने बिजनेस में कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो ही बेहतर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह के बात पक्की हो सकती है। आपको कामों को लेकर कोई ट्रैवलिंग करनी पड़ सकती है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुखभोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य दोनो ही आपको भरपूर मिलेगा। आपको आपका अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आज आपका मान सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी को लेकर आप कही शॉपिंग पर जा सकते हैं। व्यवसाय की किसी योजना पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। संतान के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आज आप कामों को पूरा करने के लिए भागदौड़ अधिक करेंगे, जिससे आपके काफी काम समय से पूरे होंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप सेवा सत्कार में लगे नजर आएंगे। आपको किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर आपको जाने का मौका मिल सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपके परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद रहेगा, जिससे माहौल अशांतिपूर्ण रहेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर निराशा रहेगी। आपको अपने परिजनों पर अत्यधिक भरोसा करना नुकसान दे सकता है। बिजनेस को लेकर यदि आपके मन में कोई आईडिया आए, तो आप उसे तुरंत आगे न बढ़ाएं। आप अपने बॉस से किसी बात को लेकर बहसबाजी न करें, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है। आपको अपने जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांग सकता है। आप किसी संपत्ति की खरीद फरोख्त की योजना बना सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके परिवार के सदस्यों में चल रही अनबन भी दूर होती दिख रही है। भाई या बहन से आपको कोई उपहार मिलने की संभावना है। आपको कार्यक्षेत्र में भी तरक्की मिलेगी। आपके कामों से अधिकारी खुश रहेंगे और नौकरी में भी आपको प्रमोशन मिलेगा, जो विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह उन्हें दूर करने के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगे।
Dehradun
मसूरी में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, चार दुकानें ध्वस्त

Mussoorie News : मसूरी में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए झूलाघर क्षेत्र में चार दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
Table of Contents
मसूरी में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
मसूरी में अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। चार दुकानों को धवस्त कर दिया गया है। मसूरी पब्लिक स्कूल के सामने हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान एमडीडीए, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम के साथ पर्याप्त पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
प्रशासन ने चार दुकानों को किया धवस्त
एसडीएम मसूरी राहुल आनंद के निर्देश पर तहसीलदार उपेंद्र राणा के नेतृत्व में टीम झूलाघर पहुंची। यहां रॉक स्टोन, अपर झूलाघर क्षेत्र में संजय मेहरोत्रा और राजीव मेहरोत्रा से जुड़े अनधिकृत निर्माण के मामले में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

17 अगस्त 2026 को ध्वस्तीकरण आदेश हुए थे जारी
प्रशासन के मुताबिक, मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद 17 अगस्त 2026 को ध्वस्तीकरण आदेश जारी किया गया था। आदेश की प्रति संबंधित पक्ष को 19 अगस्त को उपलब्ध कराई गई थी। उन्हें 15 दिनों के भीतर अपने स्तर से निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित समयसीमा 2 सितंबर को समाप्त होने के बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया।
प्रशासन ने बताया कि ध्वस्तीकरण आदेश पर कोई स्थगनादेश भी प्रभावी नहीं था। इसके बाद एमडीडीए ने पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए चार दुकानों को ध्वस्त कर दिया।
कमिश्नर के समक्ष की गई अपील हो गई थी खारिज
नायब तहसीलदार उपेंद्र राणा के अनुसार, संबंधित निर्माणकर्ता की ओर से ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर के समक्ष अपील भी की गई थी, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि पूरी कार्रवाई निर्धारित नियमों और कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।
Dehradun
सीएम आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रदेश के युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे।
Table of Contents
सीएम आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
सीएम आज मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक संसाधनों की कमी किसी भी प्रतिभाशाली युवा के सपनों के आड़े न आए। योजना के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों और शासकीय व सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इसमें सिविल सर्विसेज (UPSC और राज्य लोक सेवा आयोग), रक्षा सेवाएं (CDS), बैंकिंग, रेलवे और SSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल होंगी।
पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं के लिए होगी उपयोगी
CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET जैसी उच्च शिक्षा और पात्रता परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी युवाओं को मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना विशेष रूप से प्रदेश के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। अब युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और वे घर बैठे ही विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अपनी तैयारी कर सकेंगे।
Breakingnews
रायपुर में हुई हत्या का हुआ खुलासा, नौकर ने ही सिर्फ इसलिए उतार दिया मौत के घाट

Dehradun News : रायपुर थाना क्षेत्र में हुई 72 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून के रायपुर में हुई हत्या का हुआ खुलासा
3 सितंबर 2026 को दिनेश बंसल ने डायल 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उनकी 72 वर्षीय पत्नी रेखा बंसल घर में अचेत अवस्था में पड़ी हैं और उनके शरीर पर चोट के निशान हैं। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान 33 वर्षीय बिनीत कुमार के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के नौगांव क्षेत्र का रहने वाला है और पिछले करीब दस वर्षों से देहरादून में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। पुलिस के अनुसार वो रिंग रोड स्थित त्रिलोक गेस्ट हाउस में एक सिक्योरिटी सर्विस कंपनी के माध्यम से रात में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड स्थित पुस्तक की दुकान में हेल्पर के तौर पर भी काम करता था और उन्हें करीब 15 वर्षों से जानता था। आरोपी के अनुसार, उसकी मजदूरी का कुछ पैसा दिनेश बंसल के पास बकाया था। कई बार मांगने के बावजूद पैसे नहीं मिलने से वो नाराज था।

चुप कराने के लिए किया था मुंह बंद हो गई मौत
पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन आरोपी दिनेश बंसल की स्कूटी से उनके घर पहुंचा। उसे जानकारी थी कि मकान के पीछे की ओर एक दरवाजा अक्सर खुला रहता है। आरोपी उसी रास्ते से घर में दाखिल हुआ, जहां रेखा बंसल अकेली थीं। बकाया मजदूरी के पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने हाथ में पहने कड़े से रेखा बंसल के चेहरे पर वार किया, जिससे उन्हें चोटें आईं और वो बिस्तर पर गिर गईं।
पुलिस के अनुसार, महिला के चिल्लाने पर आरोपी घबरा गया और कथित तौर पर उन्हें चुप कराने के लिए कुछ समय तक उनका मुंह दबाए रखा। इसके बाद आरोपी ने महिला के हाथ से सोने का कड़ा निकाल लिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए उसने गेस्ट हाउस पहुंचकर अपने कपड़े भी बदल लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
uttarakhand weather9 hours agoउत्तराखंड में पूरे हफ्ते होगी बारिश, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Rudraprayag9 hours agoकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर मचा हड़कंप, पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण महिला की मौत
Dehradun10 hours agoसीएम आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
Dehradun7 hours agoमसूरी में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, चार दुकानें ध्वस्त
Nainital2 hours agoशुद्धिकरण केस में कांग्रेस के दावों पर सवाल! हाईकोर्ट ने याचिका की निस्तारित
big news3 hours agoनैनीताल के ज्योलीकोट में दूषित पानी से 2 की मौत, 200 से भी ज्यादा लोग हुए बीमार





































