Rudraprayag
केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पड़ाव पर भालू का आतंक, दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसा, CCTV में कैद हुआ वीडियो

Rudraprayag News : प्रदेश में जंगली जानवरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुलदार के साथ ही इस साल भालू के आतंक से पहाड़ों पर लोग परेशान है। लोग लगातार वन विभाग से इस से छुटकारा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
Table of Contents
Rudraprayag जिले में केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर भालू का आतंक
उत्तराखंड में जहां एक ओर बर्फबारी नहीं हो रही है तो वहीं दूसरी ओर भालू रिहायशी इलाकों तक पहुंचकर नुकसान कर रहे हैं। इसके साथ ही भालू के हमलों में भी भारी तेजी देखने को मिल रही है। ऐसी ही एक खबर रूद्रप्रयाग से (Rudraprayag News) से सामने आ रही है।
केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर लिंचोली पड़ाव से वीडियो सामने आया है। जहां भालू एक दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और वहां नुकसान किया। भालू के दुकान का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुसने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
काफी देर तक भालू रहा दुकान के अंदर
सीसीटीवी में कैद इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भालू दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और काफी देर तक दुकान में रहा। इसके बाद वो बाहर आ गया लेकिन थोड़ी ही देर बाद वो फिर से अंदर आ जाता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इलाके में लंबे समय से बना हुआ है भालू का आतंक
आपको बता दें कि केदारघाटी में लंबे समय से भालू का आतंक बना हुआ है। बर्फबारी ना होने के कारण भालू लगातार रिहायशी इलाकों का रूख कर रहे हैं। इसके साथ ही भालू इलाके में कई लोगों को पर हमला भी कर चुका है। दो दिन पहले ही Rudraprayag जिले में ही भालू ने एक महिला पर हमला किया था।
भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग
भालू के आतंक के कारण इलाके में लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अकेले अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। जबकि रातों को तो कोई बाहर ही नहीं निकल रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। स्थानीयों का कहना है कि लंबे समय से वो इसकी मांग कर रहे हैं। क्योंकि अक्सर भालू केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ करता नजर आता है।
Kedarnath
KEDARNATH HELI TICKET BOOKING 2026: 10 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप

Kedarnath Heli Yatra 2026: ऑनलाइन टिकट बुकिंग 10 अप्रैल से, जानें नियम और प्रोसेस
KEDARNATH HELI TICKET BOOKING 2026: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। इस वर्ष चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग 10 अप्रैल 2026 से शुरू की जा रही है। श्रद्धालु अपनी सीट केवल आधिकारिक पोर्टल IRCTC के हेलीयात्रा प्लेटफॉर्म heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही बुक कर सकेंगे।
मुख्य बिंदु
केवल IRCTC की वेबसाइट से ही बुक करें टिकेट
सरकार और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को किसी भी फर्जी वेबसाइट या एजेंट से बचना चाहिए और केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही बुकिंग करनी चाहिए। केदारनाथ धाम तक पहुंचने के लिए कई श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवा का उपयोग करते हैं, खासकर बुजुर्ग, दिव्यांग और समय की कमी वाले यात्री। यह सेवा फाटा, सिरसी और गुप्तकाशी जैसे हेलीपैड्स से संचालित होती है।
ये भी पढ़ें – चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनने हुए शुरू, इसके बिना नहीं मिलेगी एंट्री, जानें कैसे बनेंगे Green Card
केदारनाथ हेली बुकिंग कब से शुरू होगी?
- ऑनलाइन बुकिंग शुरू: 10 अप्रैल 2026
- यात्रा सीजन: आमतौर पर मई से शुरू (मंदिर कपाट खुलने के बाद)
KEDARNATH HELI TICKET BOOKING PROCESS
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले अपने ब्राउज़र में जाकर heliyatra.irctc.co.in खोलें।
2. रजिस्ट्रेशन करें
- नए यूजर को पहले अपना अकाउंट बनाना होगा
- नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और पहचान पत्र (Aadhaar/ID) की जानकारी भरें
3. लॉगिन करें
- रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
4. यात्रा की डिटेल भरें
- यात्रा की तिथि चुनें
- हेलीपैड (फाटा/सिरसी/गुप्तकाशी) का चयन करें
- यात्रियों की संख्या दर्ज करें
5. स्लॉट और फ्लाइट चुनें
- उपलब्ध समय स्लॉट में से अपनी सुविधा के अनुसार फ्लाइट चुनें
6. दस्तावेज अपलोड करें
- सभी यात्रियों के वैध पहचान पत्र अपलोड करना अनिवार्य है
7. भुगतान करें
- ऑनलाइन पेमेंट (UPI, Debit/Credit Card, Net Banking) के माध्यम से भुगतान करें
8. टिकट डाउनलोड करें
- सफल भुगतान के बाद ई-टिकट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट रखें
जरूरी निर्देश (Important Guidelines)
- केवल आधिकारिक वेबसाइट IRCTC पर ही बुकिंग करें
- किसी एजेंट या थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भरोसा न करें
- यात्रा के दौरान पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है
- मौसम खराब होने पर उड़ान रद्द हो सकती है
- समय से पहले हेलीपैड पर पहुंचें
KEDARNATH HELI TICKET PRICE किराया और रूट
हेली सेवा का किराया सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है और यह रूट के अनुसार अलग-अलग होता है
- फाटा – केदारनाथ
- सिरसी – केदारनाथ
- गुप्तकाशी – केदारनाथ
(किराया आमतौर पर 2,500 से 8,000 के बीच प्रति व्यक्ति हो सकता है)
ये भी पढ़ें – अपर सचिव लोक निर्माण विभाग पहुंचे रूद्रप्रयाग, केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
🧳 किन यात्रियों के लिए सबसे बेहतर?
- बुजुर्ग और वरिष्ठ नागरिक
- स्वास्थ्य संबंधी समस्या वाले यात्री
- कम समय में यात्रा पूरी करने वाले श्रद्धालु
ऑनलाइन टिकट बुकिंग 10 अप्रैल से
केदारनाथ धाम की यात्रा को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए हेली सेवा एक बेहतरीन विकल्प है। 10 अप्रैल से शुरू होने वाली ऑनलाइन बुकिंग के साथ श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी सीट सुरक्षित कर लें और केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें।
Rudraprayag
RUDRAPRAYAG NEWS: गधेरे में डूबने से गुप्तकाशी के एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

RUDRAPRAYAG NEWS: दोस्तों संग नहाने गया छात्र गधेरे में डूबा, मौत से परिवार सदमे में
RUDRAPRAYAG NEWS: बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर खांकरा के पास से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहाँ पर एक युवक की गधेरे में नहाते वक़्त डूबने से मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलने पर SDRF ने तुरंत कर्रवाई करते हुए मौके से शव्व को बरामद किया. हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
मुख्य बिंदु
गधेरे में डूबने से गुप्तकाशी के युवक की मौत
जानकारी के मुताबिक, जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग को मंगलवार दोपहर 14:10 बजे सूचना मिली कि खांकरा में सम्राट होटल के पास एक युवक की मोलदा गधेरे में डूब गया है. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. गधेरे में डूबने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, मृतक के शव को SDRF की टीम ने गधेरे से बाहर निकाल 3 किलोमीटर ऊपर सड़क तक पहुँचाया.
ये भी पढ़ें- अल्मोड़ा में बाघ ने ग्रामीण को बनाया शिकार, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, पांव छोड़ पूरे शरीर को खाया
मृतक श्रीनगर में करता था पढाई
जिसके बाद SDRF ने अग्रिम कार्रवाई के लिए शव को जिला पुलिस के हवाले कर दिया. मृतक की पहचान- अंशुल जमलोकी, पुत्र विनोद जमलोकी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कोठड़ा (गुप्तकाशी) के रूप में हुई. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अंशुल श्रीनगर में पढाई करता था. जहाँ से वो दोस्तों के साथ नहाने के लिए मोल्दा गधेरे में गया, जिसके बाद इस दर्दनाक हादसे ने उसकी जान छीन ली.
ये भी पढ़ें- Dehradun News: SGRR मेडिकल कॉलेज की पीजी छात्रा की संदिग्ध मौत, HOD पर गंभीर आरोप
घटना के बाद परिजनों में कोहराम
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी. जिसके बाद शव उनके सुपुर्द किया गया. जवान बेटे की मौत से पूरे परिवार में शोक का माहौल है. गौरतलब है कि पहाड़ों में इस तरह की घटनाएँ आये दिन सामने आती हैं. कई बार तो मृतक का शव भी नहीं मिल पाता है, इसलिए लोगों को तेज़ धारा वाली नदियों और गधेरों से दूर रहना चाहिए.
uttarakhand weather
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, देहरादून अपडेट
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड का मौसम इन दिनों सभी को खूब रास आ रहा है. सुबह और शाम ठंडी हवा की सुरसुरी से मौसम लुभावना बना हुआ है. बीते दिनों बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है. वहीँ मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.
मुख्य बिंदु
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
जहाँ एक ओर मार्च की शुरुआत में लम्बे समय से बारिश न होने से तापमान ऑल टाइम हाई पर चला गया था. जिससे लोगों के पंखे और AC चालू हो गए थे. वहीँ होली के बाद मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने राहत की साँस ली. जिसके बाद प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बर्फ़बारी भी देखने को मिली. अब जहाँ मार्च का महीना खत्म होने को है अब एक बार फिर मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन-तर्जन का पूर्वानुमान जारी किया है.
मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
IMD देहरादून ने आज प्रदेश के चार जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन-तर्जन होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का संभावना जताई है. जबकी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई है. मौसम विभाग की तरफ से बर्फ़बारी को लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें_ Uttarakhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट
ऐसा रहेगा देहरादून का मौसम आज ( DEHRADUN WEATHER TODAY )
राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां मौसम सामान्य से बदलता हुआ नजर आ सकता है. आसमान कहीं साफ रहेगा तो कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. साथ ही, कुछ इलाकों में गरज के साथ घने बादल बनने की भी संभावना जताई गई है. तापमान की बात करें तो अधिकतम करीब 31°C और न्यूनतम लगभग 15°C रहने का अनुमान है.
पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर पर बना रहा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में यह कहीं सामान्य से कम तो कहीं सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. आगे देखें तो अगले 1–2 दिनों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 1–2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि इसके बाद 2–3 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें_ Uttarakhand Weather Alert: तीन दिन तक आफत की बारिश! देहरादून से नैनीताल तक अलर्ट
केदारनाथ में बर्फ़बारी से बढ़ी ठण्ड
वहीं दूसरी ओर, हाल ही में उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड ने एक बार फिर वापसी की है. खासतौर पर केदारनाथ धाम में भारी हिमपात के बाद पूरी घाटी बर्फ की मोटी चादर से ढक गई है, जिससे ठंड काफी बढ़ गई है. इसके चलते सुरक्षा बलों के जवानों को अपने बैरकों और आसपास जमी बर्फ हटाकर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. अचानक बदले मौसम के कारण धाम क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है.
Cricket8 hours agoKKR vs SRH Dream11 Team Match 6 Ipl 2026
Dehradun9 hours agoदेहरादून पुलिस में बम्पर तबादले, 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, देखें लिस्ट
big news9 hours agoखटीमा में मवेशी चराने गई बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, झाड़ियों से बरामद किया गया शव
Haridwar8 hours agoहरिद्वार में नहीं चलेंगे बिना QR Code वाले ई-रिक्शा, सत्यापन ना कराने वाले 50 ई-रिक्शा को सीज
big news3 hours agoबाजपुर में चलती बस पर दिनदहाड़े हमला, पथराव और डंडों से तोड़े शीशे, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Kedarnath2 hours agoKEDARNATH HELI TICKET BOOKING 2026: 10 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप
Cricket9 hours agoRAP vs KAR Dream11 prediction Match 10 PSL 11 : कौन जीतेगा आज का महामुकाबला?
Breakingnews6 hours agoटिहरी में लंबगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर खाई में गिरने से चालक समेत दो की मौत






































