Nainital
रुद्रपुर मजार विवाद: हाईकोर्ट ने 24 घंटे में मांगा जवाब, वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक; प्रशासन को दिए सख्त निर्देश….

नैनीताल हाईकोर्ट : नैनीताल हाईकोर्ट ने रुद्रपुर स्थित मजार ध्वस्तीकरण के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को 24 घंटे के भीतर दो सदस्यों की पहचान और मजार की मिट्टी को स्थानांतरित करने के लिए चिन्हित भूमि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने ऊधमसिंह नगर प्रशासन को आदेश दिया है कि तब तक मजार स्थल पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए।
यह आदेश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने याचिका पर सुनवाई के दौरान पारित किया। मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल की दोपहर निर्धारित की गई है।
प्रकरण के अनुसार, रुद्रपुर के इंदिरा चौक के समीप स्थित सैय्यद मासूम शाह मिया और सज्जाद मिया की मजार को सोमवार तड़के प्रशासन द्वारा बुलडोजर से हटाया गया। यह कार्रवाई प्रस्तावित आठ लेन हाईवे परियोजना के तहत की गई थी। एनएचएआई द्वारा इससे पहले संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर जानकारी दी गई थी।
सुनवाई के दौरान, ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी और एसएसपी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित हुए। जिलाधिकारी ने कोर्ट को अवगत कराया कि उक्त मजार वक्फ संपत्ति नहीं है और इसका नियमानुसार मुआवजा भी दिया गया है। यह मजार वर्ष 1960 से सड़क के खसरे में दर्ज थी।
कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील से यह भी कहा कि वे दोनों व्यक्तियों के आधार कार्ड, फोटो, ईमेल और फोन नंबर सहित शपथपत्र दाखिल कर यह स्पष्ट करें कि मजार की मिट्टी को कहां स्थानांतरित किया जाएगा।
Haldwani
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी के सीजन से पहले सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। हल्द्वानी में आज खाद्य विभाग ने पिज़्ज़ा स्टोर्स पर छापा मारा। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।
Table of Contents
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा
आज हल्द्वानी के तमाम पिज़्ज़ा स्टोर्स पर अचानक छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए इस दौरान अधिकारियों ने स्टोर्स की साफ-सफाई, किचन की स्थिति और इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
ग्राहकों को परोसा जाए ताजा और स्वच्छ भोजन
खाद्य पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि येअभियान लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति बासी या अनहाइजीनिक खाना खाकर बीमार न पड़े अधिकारियों ने सभी फूड स्टोर्स को सख्त हिदायत दी है कि ग्राहकों को सिर्फ ताजा और स्वच्छ भोजन ही परोसा जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
फूड स्टोर्स को चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी खाद्य विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पूरे शहर में ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई साफ संकेत दे रही है कि अब खाने-पीने की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
big news
हल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में

Haldwani News : नोएडा की ही तरह नैनीताल जिले के हल्द्वानी में भी मजदूरों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई स्थानीय नेताओं को हिरासत में ले लिया है।
Table of Contents
हल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन
हल्द्वानी के मोटाहल्दू में मदरसन कंपनी के बाहर प्रदर्शन के दौरान कई नेता हिरासत में लिए गए है, हल्द्वानी के मोटाहल्दू क्षेत्र में स्थित मदरसन कंपनी गेट के बाहर प्रदर्शन को लेकर बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में
छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल और आंदोलनकारी पीयूष जोशी को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया। इसके अलावा कई और नेताओं को हिरासत में लिया है। तीनों को हिरासत में लेकर काठगोदाम लाई है। और वहां पहुंचे अन्य नेताओं और उनके परिजनों ने इसे पुलिस की तानाशाही बताया है।
big news
हल्द्वानी में सेना की वर्दी पहन घूम रहा फर्जी ‘मेजर’ गिरफ्तार, असली मेजर ने पकड़वाया, जानें पूरी कहानी

Haldwani News : हल्द्वानी से फर्जी मेजर गिरफ्तार, पूछताछ में किया बड़ा खुलासा…
Haldwani News : नैनीताल जिले के हल्द्वानी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने सेना की वर्दी पहनकर घूम रहे एक फर्जी मेजर को गिरफ्तार किया है। जिसे की असली मेजर ने ही पकड़वाया है और उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में सेना की वर्दी पहन घूम रहा फर्जी ‘मेजर’ गिरफ्तार
हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र से पुलिस ने एक फर्जी मेजर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध युवक सेना की वर्दी पहन कर घूम रहा था और खुद को मेजर बता रहा था। आरोपी के खिलाफ काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
असली मेजर ने पहचाना और पुलिस को दी जानकारी
फर्जी मेजर का कच्चा-चिट्ठा तब खुला जब एक असली मेजर ने उसे देखा। मिली जानकारी के मुताबिक मेजर अजय पाठक ने 18 अप्रैल को वॉक वे मॉल के पास एक युवक को संदिग्ध स्थिति में आर्मी की वर्दी में देखा।
जब उन्होंने बात की तो उसने खुद को आर्मी का मेजर बताया। लेकिन मेजर अजय पाठक को उसका वर्दी पहनने का तरीका और अन्य चीजें संदिग्ध लगी। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पूछताछ में ठोस जानकारी नहीं दे सका युवक
मेजर अजय पाठक की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। लेकिन युवक कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका। जिसके बाद युवक को गिरफ्ताक कर काठगोदाम थाना लाया गया। यहां एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश के बाद संदिग्ध युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
खटीमा का रहने वाला है गिरफ्तार युवक
आरोपी की पहचान अमन उर्फ अमन रोमसन के रूप में हुई है। जो खटीमा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे आर्मी के प्रति आर्कषण था लेकिन वो आर्मी में भर्ती नहीं हो पाया।
इसी आर्कषण के चलते उसने आर्मी की वर्दी पहन ली। फिलहाल वो काठगोदाम में ही नौकरी करता है। पुलिस के साथ ही आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट और सीएमपी भी युवक से पूछताछ कर रही है।
Cricket15 hours agoLSG vs RR Dream11 Team Match 32 IPL 2026: लखनऊ बनाम राजस्थान फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Cricket21 hours agoSRH vs DC Dream11 Team Match 31 ipl 2026
Cricket21 hours agoRAP vs MUL Dream11 Team PSL 2026: Rawalpindiz बनाम Multan Sultans फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news21 hours agoकपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 11 बाराती घायल, 3 की हालत गंभीर
Cricket18 hours agoKAR vs PES Dream11 Team Match 32 PSL 2026: आज की टॉप टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन…
Cricket19 hours agoBAN-W vs SL-W Dream11 Prediction 2nd ODI : आज की ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
big news19 hours agoटिहरी के कौडियाला में भीषण सड़क हादसा, सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत, 7 घायल
big news22 hours agoउत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप से हड़कंप, पौड़ी और बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके












































