Bageshwar
सफाई कर्मियों को मिलेगा सम्मान और सुरक्षा, डीएम ने दी ‘नमस्ते’ योजना को गति

बागेश्वर – जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सेनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) स्कीम की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने शहरी स्वच्छता और सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय यंत्रीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र (नमस्ते) बनायी गयी है। इस योजना का उद्देश्य मैनुअल स्कैवेंजिंग (हाथ से मैला उठाने की प्रथा) को समाप्त करना तथा सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरण, प्रशिक्षण और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

जिलाधिकारी ने नगर निकायों के अधिकारियों को अभियान चलाकर लोगों को योजना की जानकारी देने के साथ ही सफाई कार्य में लगे कार्मिकों को चिन्हित करते हुए पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही समाज कल्याण अधिकारी को सभी संबंधित विभागों के साथ नमस्ते स्कीम की गाइड लाइन साझा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर,एसीएमओ अनुपमा ह्यांकि, सेवा योजन अधिकारी पी सी गोस्वामी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Bageshwar
बागेश्वर में 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

Bageshwar News : जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपकोट थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 1.472 किलोग्राम चरस बरामद की है।
Table of Contents
बागेश्वर में 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बागेश्वर में पुलिस वे 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर लगाया गया बैरियर
पुलिस टीम को चरस तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कपकोट थाना पुलिस और एसओजी ने पालीडुंगरा पुल से आगे भराड़ी मार्ग पर स्थित ऑर्गेनिक जैविक उत्पाद भवन के पास निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध अपाची बाइक वहां पहुंची।
पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा किया। पुलिस के अनुसार, चालक ने घबराकर बाइक अचानक रोक दी। इसके बाद पुलिस टीम ने बाइक पर सवार दोनों युवकों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में चालक ने अपना नाम गोविंद सिंह (32), निवासी सुमगढ़ बताया, जबकि पीछे बैठे युवक की पहचान राजा रावत उर्फ राज रावत (26), निवासी शामा मेन बाजार के रूप में हुई।
बैग में छिपाकर ले जा रहे थे चरस
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों युवक घबरा गए और उन्होंने बैग में चरस होने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह चरस को द्वाराहाट में बेचने के लिए ले जा रहे थे। उनके अनुसार, चरस उन्हें शामा क्षेत्र में एक अज्ञात चाय विक्रेता से मिली थी।
इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार दोनों आरोपियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनकी तलाशी ली।
Bageshwar
भारी बारिश के अलर्ट के कारण आज इस जिले में सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

Bageshwar News : देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जिले में भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद बागेश्वर प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। संभावित खराब मौसम और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार, 27 जुलाई को जिले के सभी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
Table of Contents
भारी बारिश के अलर्ट के कारण आज बागेश्वर में सभी स्कूल बंद
बागेश्वर में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनवाड़ी केंद्र सोमवार को बंद रहेंगे। ये फैसला मौसम विभाग की चेतावनी और किसी भी संभावित आपदा की स्थिति से बचाव के उद्देश्य से लिया गया है।

आम नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को भी सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Bageshwar
बागेश्वर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार

Bageshwar News : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उरेडा (UREDA) के परियोजना अधिकारी को कथित तौर पर 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है।
Table of Contents
बागेश्वर में रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार
बागेश्वर में एक शिकायतकर्ता ने विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उरेडा कार्यालय में उनके सोलर प्लांट से संबंधित संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट लंबे समय से लंबित थी। आरोप था कि परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक फाइल पर 10 से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।
40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
शिकायतकर्ता की कुल चार फाइलें विभाग में लंबित थीं। आरोप है कि इन फाइलों के निस्तारण के बदले अधिकारी ने कुल 40 हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के बजाय मामले की शिकायत विजिलेंस से कर भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करना चाहता था।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया।
शिकायत के बाद विजिलेंस ने की ये कार्रवाई
पूर्व निर्धारित योजना के तहत शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने उरेडा कार्यालय में कार्रवाई की। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल, निवासी राजनगर, पीरुमदारा, रामनगर (जनपद नैनीताल) को 40 हजार रुपये दिए, टीम ने तत्काल छापा मारकर उन्हें रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल विजिलेंस आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर रही है और मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
big news22 hours agoउत्तराखंड के ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, देखें लिस्ट
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड से कब विदा होगा मानसून? IMD ने दिया बड़ा अपडेट, आज 7 जिलों में बारिश
Dehradun3 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा बदलाव, 14 अफसरों की नई तैनाती, देखें पूरी लिस्ट
Haridwar5 hours agoहरिद्वार अस्पताल में आधी रात हंगामा, दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुआ हंगामा
Nainital5 hours agoज्योलिकोट दूषित पानी मामले में 4 मौतों के बाद जागा प्रशासन, 6 कर्मचारी निलंबित
Nainital2 hours agoनैनीताल में कल स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम ने जारी किया आदेश, जानिए वजह






































