Haridwar
हरिद्वार में 14 से 23 जुलाई तक स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने दिए आदेश!

हरिद्वार: आगामी श्रावण कांवड़ मेले 2025 के मद्देनज़र हरिद्वार जिले में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 14 जुलाई से 23 जुलाई तक बंद रहेंगे। जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यह निर्णय भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश
डीएम द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए छुट्टी के दौरान ऑनलाइन शिक्षण कार्य संचालित किया जाएगा। शिक्षा विभाग को इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज
हरिद्वार प्रशासन और पुलिस-प्रशासन यात्रा की तैयारियों में जुटा हुआ है। कांवड़ मेला 11 जुलाई से शुरू हो रहा है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है।
संभावित भीड़ से निपटने की योजना
कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में भारी भीड़ रहती है। सड़कों पर जाम और पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यह कदम एहतियातन उठाया गया है। सरकार को इस वर्ष पांच करोड़ से अधिक शिवभक्तों के आगमन की उम्मीद है।
Haridwar
हरिद्वार में सड़क पर चल रहे बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, सींगों पर उठाकर जमीन पर पटका, मौके पर मौत

Haridwar News : हरिद्वार से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क पर चल रहे एक बुजुर्ग को एक सांड ने उठाकर जमीन पर पटक कर मार डाला। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
हरिद्वार में सड़क पर चल रहे बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में आवारा सांड ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। सांड ने बुजुर्ग को सींगों पर उठाकर नीचे पटक दिया। जिस से बुजुर्ग की मौत हो गई।
सींगों पर उठाकर जमीन पर पटकने से बुजुर्ग की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक घटना हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित मांगेराम की पुलिया के पास की है। यहां एक बुजुर्ग शाम को टहलने के लिए घर से निकले थे।

वो सड़क किनारे टहल ही रहे थे कि पीछे से आकर एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास मौजूद लोग उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
बताया जा रहा है कि मृतक हरिद्वार का ही रहने वाला है। जिसकी पहचान 75 वर्षीय रामकिशन निवासी जगजीतपुर के रूप में हुई है। सांड के हमले की ये पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Haridwar
हरिद्वार में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा गुलदार, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

Haridwar News : वन विभाग की रुड़की रेंज स्थित ग्राम भारापुर भौंरी के पास एक गुलदार 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया।
Table of Contents
हरिद्वार में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा गुलदार
हरिद्वार में ग्राम भारापुर भौंरी के पास एक गुलदार 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
एक खेत में बोरवेल के गड्ढे में गिरा था गुलदार
बताया जा रहा है कि गुलदार जंगल से भटककर गांव के पास पहुंचा और एक खेत में बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। गुलदार काफी देर से गड्ढे में फंसा हुआ था और बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। गड्ढा गहरा होने के कारण वह खुद बाहर नहीं निकल पा रहा था। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
वन विभाग के एसडीओ ज्वाला प्रसाद गौड़ के निर्देश पर रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में वन कर्मियों ने पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था की ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। रात के वक्त मौके पर एसडीओ ज्वाला प्रसाद गौड़ भी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन अभियान शुरू किया।
गुलदार को सुरक्षित निकालने के लिए देहरादून से पशु चिकित्सकों की टीम को भी बुलाया गया। डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया, ताकि उसे बिना किसी खतरे के बाहर निकाला जा सके। इसके बाद वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए सावधानी के साथ गुलदार को गड्ढे से बाहर निकाला।
Roorkee
7 फरवरी से लापता युवक का शव नहर से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Roorkee News : रूड़की में बीते सात फरवरी से एक युवक लापता था। बीते दिन युवक का शव नहर से बरामद किया गया। जिसके बाद परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
7 फरवरी से लापता युवक का शव नहर से बरामद
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर से 7 फरवरी से लापता चल रहे युवक आदित्य का शव आखिरकार गंग नहर से बरामद किया गया है।गणेशपुर पुल के पास नहर में मिले शव को पुलिस ने बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
युवक की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे महज़ हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या बताया है।

परिजनों का कहना है कि आदित्य को करीब एक महीने पहले नहर में डूबा हुआ बताया जा रहा था, लेकिन जब उसका शव बरामद हुआ तो उसकी स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह एक महीने से पानी में था। उनका कहना है कि यदि शव इतने लंबे समय तक नहर में रहता तो वह पूरी तरह फूलकर सड़-गल जाता, जबकि आदित्य के शव की हालत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे कुछ ही दिनों पहले नहर में डाला गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस पूरी घटना के पीछे आदित्य के एक दोस्त की साजिश हो सकती है और उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठ पाएगा।
Cricket22 hours agoROC vs WAR Dream11 Prediction : पार्ल की पिच पर कौन मारेगा बाजी? जानें आज की बेस्ट ड्रीम 11 टीम..
Cricket8 hours agoMSP vs ING Dream11 Team Today : आज के मैच की बेस्ट ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI…
Cricket11 hours agoDOL vs NWD Dream11 Prediction : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, और बेस्ट फैंटेसी टीम टिप्स (CSA One-Day Cup 2026)
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, 17 मार्च तक होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Uttarakhand8 hours agoUttarakhand Budget Session 2026: 5 दिन में 1.11 लाख करोड़ बजट, 12 बिल और 4 अध्यादेश पारित
Dehradun4 hours agoदेहरादून में आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, अपनी मांगों को लेकर किया सीएम आवास कूच
Chamoli7 hours agoचमोली : पोखरी के डुंगर गांव में सड़क पहुंचने पर जश्न, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर बनाई गांव तक रोड
Pithoragarh5 hours agoउत्तराखंड में यहां गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी अनिवार्य, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई







































