Haldwani
सांसद के सामने भिड़े विधायक और डीएम, जब ज्यादा देर तक चलती रही बहस और नोकझोंक, सांसद ने हस्तक्षेप किया तब लगा विराम।

हल्द्वानी – हल्द्वानी सर्किट हाउस में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अलग ही नजारा देखने को मिला। गौला नदी में चैनलाइजेशन का काम सिंचाई विभाग को देने पर लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की ओर से आपत्ति जताने पर डीएम ने भी विधायक को खरीखरी सुना दी। डीएम ने कि आप ही जहां से कहेंगे वहीं से काम करा देंगे।

बस इतना ही था फिर विधायक भी कहां पीछे हटते, उन्होंने कहा कि मैं क्यों चाहूं किसी को, मैं तो काम चाह रहा हूं। इस पर डीएम बोलीं, आप आरोप लगा रहे हैं। विधायक बोले, मैं आप पर बिल्कुल आरोप नहीं लगा रहा हूं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी। खास बात यह रही कि विधायक और डीएम की यह नोकझोंक तब हो रही थी जब सांसद अजय भट्ट दोनों के बीच में बैठकर कोई पर्चा पढ़ रहे थे। उनके बायीं ओर डीएम वंदना सिंह थीं और दाहिनी तरफ विधायक बिष्ट। मामला जब ज्यादा ही बढ़ने लगा तो सांसद ने हस्तक्षेप किया जिसके बाद दोनों की बहस पर विराम लगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद भट्ट ने अधिकारियों से केंद्र सरकार की योजनाओं को गंभीरता से लेकर त्वरित गति से काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनता के लिए जो भी योजनाएं बनाएं उसकी जानकारी संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को अनिवार्य रूप से दें। चेताया कि कार्य में ढिलाई और गलत सूचनाएं देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ जिले में बाढ़, जलभराव एवं आपदा राहत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने ने डीएम वंदना से बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने को भी कहा।
डीएम ने सांसद को बताया कि जिले में आपदा प्रभावितों को चेक के माध्यम से धनराशि दे दी गई है। आपदा में क्षतिग्रस्त भवन, सड़क, पेयजल व विद्युत लाइनों की मरम्मत कराई जा रही है। इस दौरान सांसद ने दीनदयाल उपाध्याय योजना, प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा, मिड डे मील, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, कौशल विकास, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की भी जानकारी ली।
बैठक के दौरान सुशीला तिवारी चिकित्सालय में कैथलैब के निर्माण कार्य में देरी पर सांसद भट्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल में मंडी समिति की ओर से कैथलैब का निर्माण होना है। उन्होंने कार्यदायी संस्था के कार्यों पर असंतोष जताया। डीएम ने कहा कि यदि कार्यदायी संस्था समय पर काम नहीं करती तो शासन स्तर से कार्रवाई होगी।
बैठक में जिपं अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक डाॅ. मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, ब्लाॅक प्रमुख डाॅ. हरीश बिष्ट, कमलेश कैड़ा, रेखा रावत, रवि कन्याल, रूपा देवी, विधायक प्रतिनिधि विकास भगत, जीवन सिंह कार्की, ज्येष्ठ प्रमुख आनंद दरम्वाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान लालकुआं के विधायक डाॅ. मोहन सिंह बिष्ट और डीएम वंदना के बीच बहस हो गई। मामला गौला नदी में चैनलाइजेशन का था। विधायक ने सिंचाई विभाग को काम देने पर आपत्ति दर्ज की। डीएम का कहना था कि आप जिससे कहेंगे उसी से काम करा देंगे। विधायक बोले मैं क्यों चाहूं किसी को, मैं तो काम चाह रहा हूं। इस पर डीएम बोलीं आप आरोप लगा रहे हैं। विधायक बोले मैं आप पर बिल्कुल आरोप नहीं लगा रहा हूं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी। बाद में सांसद के हस्तक्षेप से बहस पर विराम लगा।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पतलोट में इसी साल बने डिग्री काॅलेज के भवन की छत से पानी रिसने लगा है। इस पर सचिव/डीएम ने डिग्री काॅलेज में लीकेज होने की समस्या पर तकनीकी समिति का गठन कर जांच के निर्देश दिए।
सांसद अजय भट्ट ने जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि जेजेएम के तहत पाइप लाइनें बिछा दी गई हैं लेकिन सड़क पर गड्ढे नहीं भरे गए हैं। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन बिछाने से पहले टैंक निर्माण किया जाए। डीएम ने जल संस्थान और जल निगम के अधिशासी अभियंताओं को शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए ताकि लोनिवि सड़क कार्य को पूर्ण कर सके।
Uttarakhand
🔴 𝐋𝐈𝐕𝐄- Rajnath Singh Uttarakhand Visit: रक्षा मंत्री का उत्तराखंड दौरा आज, इन कर्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Rajnath Singh का उत्तराखंड दौरा आज, हल्द्वानी में जनसभा को करेंगे संबोधित
Rajnath Singh Uttarakhand Visit: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज मैदान में कार्यक्ल्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अथिति शामिल होंगे. इस कार्यक्रम के दौरान वो एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
हल्द्वानी में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
राजनाथ सिंह का उत्तराखंड दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. बता दें कि उनके दौरे से पहले कल लम्बे समय से उत्तराखंड में चल रही सियासी अटकलों पर विराम लग गया है. शुक्रवार को धामी कैबिनेट में 5 नए मंत्रियों की एंट्री हुई है. ऐसे में माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे के बाद दयित्वधारियों को भी जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है. रक्षा मंत्री के इस दौरे से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम को कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय पर और चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए.
big news
हल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों ने काफी देर तक किया पीछा, वीडियो वायरल

Haldwani News : उत्तराखंड में क्राइम का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ता ही चला जा रहा है। आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और हत्या की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला हल्द्वानी से सामने आया है। जहां अपने भाई के साथ स्कूटी पर जा रही युवती के साथ दो मनचलों ने छेड़छाड़ की और काफी दूर तक पीछा किया।
Table of Contents
हल्द्वानी में सरेआम युवती से बाइक सवार मनचलों ने की छेड़छाड़
हल्द्वानी से महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़ी करती खबर सामने आ रही है। यहां शहर के व्यस्त और पॉश माने जाने वाले इलाके स्टेडियम क्षेत्र से रामपुर रोड तक एक युवती और उसके भाई का दो मनचले पीछा करते हैं और उस से छेड़छाड़ करते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
युवती के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती और उसका भाई स्कूटी से जा रहे हैं इसी दौरान बाइक सवार दो मनचले उनका पीछा करते हैं। दोनों युवक उस पर अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं।
बताया जा रहा है कि युवती अपने भाई के साथी थी। दोनों भयभीत होकर सड़कों पर मदद के लिए आवाज लगाते हुए खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश करते रहे। वीडियो में युवती की घबराहट साफ दिखाई दे रही है। आरोपियों की हिम्मत इतनी बढ़ी हुई थी कि उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर भी युवती का पीछा करना जारी रखा।
वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है और फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।
big news
बड़ी खबर : हल्द्वानी में आंधी-तूफान का कहर, स्कूल की दीवार गिरने से मलबे में दबे आठ लोग

Haldwani News : उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने करवट ली और जोरदार आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। बारिश और आंधी तूफान के कारण भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। हल्द्वानी में आंधी के कारण एक स्कूल की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में आठ लोग दब गए।
Table of Contents
हल्द्वानी में आंधी-तूफान से गिरी स्कूल की दीवार
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रविवार रात आंधी के कारण सेंट स्कूल की दीवार गिर गई। दिवार गिरने के कारण बगल में रह रहे आठ लोग मलबे में दब गए। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सभी को मलबे से निकालकर आस्पताल पहुंचाया।
स्कूल की दीवार गिरने से मलबे में दबे आठ लोग
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब डेढ़ बजे भीषण तूफान के कारण हल्द्वानी के सेंट स्कूल की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में आठ लोग दब गए। गनीमत रही कि पड़ोसियों ने सभी तुरंत मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया जिस से बड़ी घटना टल गई।

देर रात आंधी-तूफान ने नैनीताल में मचाया तांडव
बताया जा रहा है कि देर रात आए आंधी-तूफान के कारण नैनीताल जिले में भारी नुकसान हुआ है। भीषण तूफान के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई जगह पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर बिजली की लाइनें भी टूट गई हैं। यहां तक कि कुछ स्थानों पर घरों की छतें उड़ने की खबरें भी आ रही हैं।
पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग भी उखड़ी
तेज हवाओं के कारण हल्द्वानी में सड़कों पर पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग भी उखड़ गई। जिस कारण कई जगहों पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। अचानक आए इस तूफान के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। तूफान के कारण पेड़ गिरने से काफी देर तक आज सुबह यातायात भी प्रभावित रहा।
big news9 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद जल्द मिल सकता है दायित्वों का तोहफा, कई कार्यकर्ताओं की किस्मत का खुलेगा ताला
uttarakhand weather8 hours agoबर्फबारी बनी आफत! उत्तराखंड के 5 जिलों में एवलॉन्च का खतरा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
Cricket4 hours agoNAM vs UGA Dream11 Prediction in Hindi, 2nd ODI 2026: फैंटेसी टिप्स, संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
big news6 hours agoबड़ी खबर : गंगोत्री धाम के पास केदारताल क्षेत्र में आया एवलांच, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
Breakingnews3 hours agoबड़ी खबर : सीएम धामी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसके हिस्से आया कौन सा विभाग ?
big news4 hours agoदेहरादून में Pet Dog Policy 2025 लागू, नियमों का पालन ना करने पर पहुंच सकते हैं जेल, भारी जुर्माने का भी प्रावधान
big news7 hours agoबेटी पैदा होने से नाराज हुआ पिता, 15 दिन की नवजात बच्ची को जहर देकर उतारा मौत के घाट
Dehradun7 hours agoहरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य के लिए 50.27 करोड़ जारी, सीएम धामी ने दी स्वीकृति






































