Uttarakhand
जर्मनी की स्टीना ने उत्तराखंड के संदीप सेमवाल से हिन्दू रीति रिवाज से रचाई शादी।

उत्तरकाशी – एक ओर हम भारतीय संस्कृति को भूलकर वैस्टर्न कल्चर के पीछे भाग रहे है वहीं विदेशी लोग भारतीय संस्कृति से प्रेरित होकर सनातन संस्कृति को अपना रहे है। ऐसा ही एक मामला सीमांत जनपद उत्तरकाशी में देखने को मिला है, जहां 21 वर्षीय जर्मनी की स्टीना को भारतीय संस्कृति से इतना प्यार हुआ कि उन्होंने यही जीने मरने का फैसला कर लिया।

स्टीना 2018 मे योगनगरी ऋषिकेश के एक आश्रम मे योग सीखने के लिए आई थी। दो साल तक उन्होंने भारतीय संस्कृति का खूब अध्ययन किया। ओर पाया कि यहां के कणकण मे भगवान का वास है क्यों न यही पर साधना की जाए। यह बात उन्होंने आश्रम के संचालक एवं अपने गुरु को बताई तो उन्होंने उन्हें यहां विवाह करने के लिए प्रेरित कर संदीप सेमवाल से विवाह का प्रस्ताव दिया। फिर कोविड काल मे उनके गुरु स्वर्ग पधार गये ओर स्टीना जर्मनी चली गयी। जिसके बाद स्टीना ने अपने माता-पिता को उत्तराखंड में विवाह करने के लिए राजी कर लिया।आज अपने परिवार के साथ उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मन्दिर मे वैदिक परंपरा के अनुसार संदीप और स्टीना शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बंधन में बंधने के बाद स्टीना का हिन्दू नाम रोविता रखा गया है एक दूसरे के हुए इस विवाह मे उत्तरकाशी के समाज सेवियों ने रोविता का कन्यादान कर उसे उत्तराखंड की बेटी एवं आदर्श बहू के रूप मे सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
big news
ऋषिकेश में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में दस महिलाओं सहित 40 गिरफ्तार

Rishikesh News : देहरादून जिले के ऋषिकेश में पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। यहां पुलसि ने एक होटल में चल रहे अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़ किया है। मौके से 10 महिलाओं समेत 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Table of Contents
ऋषिकेश में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़
ऋषिकेश में दून पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रही जुआ पार्टी का भंडाफोड़ किया है। हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग पर छापेमारी के दौरान 40 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की छापेमारी में दस महिलाओं सहित 40 गिरफ्तार
छापेमारी में दस महिलाओं सहित 40 गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कैसिनो क्वाइन, नकदी, ताश की गड्डियां और शराब की बोतलें बरामद की हैं। कार्रवाई के बाद होटल को सील कर दिया गया है, जबकि होटल मालिक फरार बताया जा रहा है। वहीं मामले में लापरवाही पाए जाने पर आईडीपीएल चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है।

लापरवाही पर IDPL चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित
अवैध गतिविधियों के संचालन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही नहीं करने और चेकिंग अभियान में शिथिलता बरतने पर दून पुलिस कप्तान का कड़ा एक्शन देखने को मिला है।ऋषिकेश में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़ मामले में लापरवाही बरते पर चौकी प्रभारी सहित 12 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। सभी को तत्काल प्ररभाव से स्सपेंड कर दिया गया है।
Dehradun
मुख्यमंत्री आवास पर सीएम धामी ने एक घंटे बंद रखी लाइटें, Earth Hour पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Dehradun News : वैश्विक पर्यावरणीय पहल Earth Hour के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद कर इस अभियान में सहभागिता की।
Table of Contents
मुख्यमंत्री आवास पर सीएम धामी ने एक घंटे बंद रखी लाइटें
Earth Hour के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अर्थ ऑवर केवल एक प्रतीकात्मक पहल नहीं, बल्कि यह हम सभी को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।
Earth Hour पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस प्रकार के अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और दैनिक जीवन में ऊर्जा बचत को अपनी आदत बनाएं। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव का आधार बनते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य को सुनिश्चित करते हैं।

सीएम धामी ने की प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने की अपील
मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि उत्तराखंड, जो प्राकृतिक संपदा से समृद्ध है, वहां पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखा जा सके। अंत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नागरिकों से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
Roorkee
तमंचों का ट्रांजिट फेल! खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्लायर गिरफ्तार, एक फरार

Roorkee News : गंगनहर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने अवैध असलहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां अवैध तमंचों की खेप के साथ एक सप्लायर गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
खानपुर में तमंचों का ट्रांजिट फेल
खानपुर पुलिस ने एक सप्लायर को गिरफ्तार कर हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। दरअसल देर रात चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की नजर एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध बाइक पर पड़ी। रुकने का इशारा मिलते ही चालक ने स्पीड बढ़ा दी।
लेकिन चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर उपनिरीक्षक नवीन नेगी के नेतृत्व में टीम ने तुरंत बैरियर लगाकर घेराबंदी कर दी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे शमशेर पुत्र महमूद निवासी करणपुर को दबोच लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

मुजफ्फरनगर से ला रहा था अवैध तमंचों की खेप
पकड़े गए आरोपी शमशेर से पूछताछ में सामने आया कि वो पुरकाजी, मुजफ्फरनगर से अवैध तमंचों की खेप लेकर पथरी क्षेत्र में सप्लाई देने जा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से तीन देशी तमंचे .315 बोर, एक 12 बोर तमंचा और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क के तार पहले से पथरी इलाके में फैले हुए हैं और पहले भी यहां अवैध हथियारों की सप्लाई की जा चुकी है। अब फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और पूरे गैंग को जड़ से खत्म करने की तैयारी में जुटी है। खानपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
big news23 hours agoउत्तराखंड में आज होगा एक घंटे ब्लैक आउट !, एक घंटे तक अंधेरे में डूबेगा पूरा प्रदेश, जानें वजह ?
Dehradun24 hours agoउत्तराखंड में जून में शुरू हो सकता है SIR, वोटर लिस्ट में नाम को लेकर है कोई भी कन्फ्यूजन तो ऐसे करें दूर
Roorkee19 hours agoतमंचों का ट्रांजिट फेल! खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्लायर गिरफ्तार, एक फरार
Breakingnews19 hours agoउत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी के इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें लिस्ट
big news21 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को सौंपे गए जिलों के प्रभार, जानें किस मंत्री को मिली किस जिले की जिम्मेदारी ?
Uttarakhand20 hours agoचारधाम यात्रा को लेकर इस बार तैयारियां हाईटेक, 137 सेक्टर, 42 जोन में बांटा गया यात्रा मार्ग, इन सुविधाओं के होगा लैस
Delhi17 hours agoसीएम धामी ने की केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात, उत्तराखण्ड में रेल संपर्क को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा
big news42 minutes agoऋषिकेश में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में दस महिलाओं सहित 40 गिरफ्तार






































