Bageshwar
तूफान ने उड़ा दी लोकगायिका कमला देवी की छत, मदद की अपील

बागेश्वर: राजुला मालूशाही, झोड़ा, चांचरी, छपेली जागर, भगनौल जैसे लोकगीत उत्तराखंड की सांस्कृतिक आत्मा हैं। लेकिन अब सवाल ये उठता है…क्या इन धरोहरों को जीवित रखने वाले कलाकार आज भी हमारे बीच हैं? और जो बचे हैं, क्या उन्हें वो मान-सम्मान और सहयोग मिल पा रहा है…जिसके वे असली हकदार हैं?
ऐसी ही एक लोकगायिका हैं कमला देवी जो बागेश्वर जिले के लखानी गांव की रहने वाली हैं। उनकी आवाज में न सिर्फ पहाड़ का दर्द है..बल्कि संस्कृति को जीवित रखने का जज़्बा भी है। उन्होंने वर्षों से इन लोक विधाओं को मंच पर जिंदा रखा है…पर खुद आज कठिन हालात से गुजर रही हैं।
हाल ही में आए एक तेज़ तूफान ने उनके मकान को गंभीर नुकसान पहुंचाया। छत की चादरें उड़ गईं और घर अब रहने लायक नहीं बचा। पति बेरोजगार हैं, बेटा बीमार और कमला देवी अकेले ही घर की सारी ज़िम्मेदारियां उठा रही हैं। गायिकी से तालियां तो मिलती हैं, लेकिन जीवन चलाने के लिए जरूरी साधन अब भी न के बराबर हैं।
छत की मरम्मत में करीब ढाई लाख रुपये का खर्च बताया गया है…जबकि जेब में कुछ भी नहीं। ऐसे में सवाल उठता है — क्या हमारी लोकसंस्कृति को बचाने वाले कलाकारों की मदद कोई करेगा?
सरकारी दफ्तरों और संस्कृति विभाग से अब तक कोई ठोस मदद नहीं मिली है। अक्सर देखा गया है कि जिनके पास वास्तविक हुनर होता है वे संसाधनों से वंचित रह जाते हैं।
इसलिए अब जरूरत है कि हम सब मिलकर इस लोककलाकार की मदद के लिए आगे आएं। हमारी थोड़ी सी मदद कमला देवी के लिए नई उम्मीद बन सकती है। एक कलाकार जो हमारी संस्कृति को बचा रही है…क्या हम उसके लिए एक छत नहीं बना सकते ?
कमला देवी की मदद करें। संस्कृति को बचाएं।
लोक कलाकार कमला देवी का गूगल पे 8057119356 और
बैंक एकाउंट
कमला देवी,
स्टेट बैंक आफ इंडिया, account no. 33862774694
IFSC कोड SBIN0008970.
#BageshwarFolkSinger #HouseDamageinBageshwar #CulturalHeritagePreservation #FinancialHelpforArtist #RuralArtistChallenges
big news
बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, कपकोट के रिखाड़ी बैंड में खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत

Bageshwar News : बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। कपकोट के रिखाड़ी बैंड के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
बागेश्वर के कपकोट में रिखाड़ी बैंड में खाई में गिरी बोलेरो
बागेश्वर में गुरूवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी केे मुताबिक बागेश्वर के कपकोट में एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन खलझूनी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत
बताया जा रहा है कि हादसा कपकोट के रिखाड़ी बैंड के पास हुआ है। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक महिला की पहचान पानुली देवी के रूप में हुई है। जबकि दूसरी की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

बोलेरो वाहन में सात लोग थे सवार
हादसे की जानकारी पर पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें पांच पुरूष और दो महिलाएं शामिल थीं। महिलाओं की मौत की खब से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Breakingnews
बागेश्वर में फिर डोली धरती, भूकंप के झटके महसूस कर घरों से बाहर निकले लोग

Bageshwar News : उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप से धरती डोल उठी। बागेश्वर जिले में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण हड़ंकप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकले।
Table of Contents
बागेश्वर में भूकंप से डोली धरती
उत्तराखंड में आज सुबह भूकंप (Earthquake in bageshwar) के झटके महसूस किए गए। बागेश्वर जिले में भूकंप के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जिले और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई।
7 बजकर 48 मिनट पर महसूस किए गए भूकंप के झटके
एनएससी के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह आठ बजकर 37 मिनट पर महसूस किए गए। जिसका केंद्र कपकोट क्षेत्र में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। गनीमत की बात ये रही कि भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए लोग
बागेश्वर में आए सुबह-सुबह आए इन झटकों (Earthquake in bageshwar) के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन इस की तीव्रता कम थी। उन्होंने बताया कि भूकंप से जिले के किसी भी तहसील या गांव से अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
big news
J&K में आतंकियों से मठभेड़ में उत्तराखंड का लाल शहीद, आज घर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Bageshwar News : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के बागेश्वर का लाल शहीद हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव लाया जाएगा।
Table of Contents
आतंकियों से मठभेड़ में बागेश्वर का लाल शहीद
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के Bageshwar निवासी जवान शहीद हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जिले के कपकोट के बीथी निवासी गजेंद्र सिंह गढ़िया तंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में बलिदान हो गए। उनका पार्थिव शरीर आज कपकोट लाया जाएगा।
टू-पैरा कमांडो में तैनात थे शहीद गजेंद्र सिंह गढ़िया
बता दें कि शहीद गजेंद्र सिंह गढ़िया टू-पैरा कमांडो में तैनात थे। रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों की तलाश में चलाए जा रहे संयुक्त अभियान ऑपरेशन त्राशी में वो भी शामिल थे। इस ऑपरेशन के दौरान छात्रू क्षेत्र के सुदूर-सिंहपोरा में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला किया। इसी हमले में हवलदार गजेंद्र शहीद हो गए।

केदारेश्वर मैदान में लाया जाएगा पार्थिव शरीर
मिली जानकारी के मुताबिक बलिदानी गजेंद्र सिंह गढ़िया अपने पीछे पिता धन सिंह गढि़या, माता चंद्रा देवी गढि़या, पत्नी लीला गढि़या और दो बच्चे राहुल गढि़या और धीरज गढि़या को छोड़ गए हैं। इस खबर के बाद से उनकी पत्नी बेसुध हैं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बलिदानी गजेंद्र सिंह गढ़िया का पार्थिव शरीर आज हेलीकॉप्टर के माध्यम से Bageshwar के कपकोट के केदारेश्वर मैदान में लाया जाएगा। जबकि सरयू-खीरगंगा नदी के संगम पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Cricket23 hours agoKAR vs PES Dream11 Prediction Match 17 PSL 2026: क्या कराची को खलेगी डेविड वॉर्नर की कमी? पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और बेस्ट फैंटेसी टीम!
Cricket24 hours agoKKR vs LSG Dream11 Prediction Match 15 IPL 2026
Ramnagar22 hours agoRAMNAGAR NEWS: अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, वन कर्मियों से मारपीट का आरोप
Dehradun21 hours agoDEHRADUN NEWS: 2 साल तक पुलिस रही नाकाम, माँ ने खुद ढूंढ निकाला बेटे का कातिल!
Udham Singh Nagar21 hours agoRUDRAPUR ACCIDENT: पंतनगर में तेज रफ्तार का कहर, डंपर और बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत
Dehradun17 hours agoDehradun News: DM सेविन बंसल का बड़ा फैसला, अल्ट्रासाउंड और रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर पर सख्त नियम लागू
big news1 hour agoसितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, आतंकी संगठन से जुड़ रहे तार…





































