Dehradun
हरियाणा में वांछित चल रहा अपराधी सुनील कपूर देहरादून में पुलिस घेराबंदी के दौरान आत्महत्या

देहरादून: हरियाणा में धोखाधड़ी और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा अपराधी सुनील कपूर शुक्रवार रात देहरादून में पुलिस कार्रवाई के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब हरिद्वार, जिंद और देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए लक्ष्मण चौक स्थित एक रिश्तेदार के घर पर दबिश दी थी।
पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को हरिद्वार बस स्टैंड के पास हरियाणा पुलिस के उप निरीक्षक सुरेन्द्र जब सुनील कपूर की गिरफ्तारी के लिए पहुँचे, तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। इस हमले में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र को पेट और हाथ में गोली लग गई थी। फिलहाल उनका उपचार एम्स ऋषिकेश में जारी है, और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
इस हमले के बाद आरोपी के खिलाफ हरिद्वार जनपद में जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरिद्वार और जिंद पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में सुराग मिला कि वह देहरादून में अपने एक रिश्तेदार के घर छिपा हुआ है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने लक्ष्मण चौक स्थित संभावित ठिकाने पर घेराबंदी की। पुलिस ने सुनील कपूर को आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और साक्ष्य संकलन का कार्य किया गया। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस द्वारा मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और पूरी घटना की विस्तृत जांच जारी है।
सुनील कपूर पर हरियाणा में कई धोखाधड़ी, आर्थिक अपराध और अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज थे। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। हरिद्वार में उपनिरीक्षक पर जानलेवा हमले के बाद मामला और भी संवेदनशील बन गया था।
Dehradun
चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने पर मंथन, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

Char Dham Yatra 2026 : बुधवार को लोक भवन में हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय द्वारा ‘चार धाम यात्रा के दौरान चिकित्सा समस्याएं और सड़क दुर्घटना सुरक्षा उपाय’ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में विषय विशेषज्ञों द्वारा ऊंचाई पर होने वाली बीमारी (हाई एल्टीट्यूड सिकनेस) से बचाव एवं पूर्व तैयारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
Table of Contents
चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने पर मंथन
सेमिनार में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि चार धाम यात्रा से जुड़े लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और जीवन की रक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगोष्ठी आस्था और सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए मानव जीवन की रक्षा का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने इस आयोजन के लिए विश्वविद्यालय को बधाई दी।
राज्यपाल ने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
राज्यपाल ने कहा कि “आस्था के साथ सावधानी” चार धाम यात्रा का मूलमंत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को चाहिए कि वे यात्रा से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं, विशेष रूप से बुजुर्ग व्यक्ति चिकित्सकीय सलाह लेकर ही यात्रा करने के लिए आएं इसके लिए जागरूक और प्रेरित किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के पर्वतीय मार्ग जितने सुंदर हैं, उतने ही संवेदनशील भी जो दुर्घटनाओं के जोखिम को बढ़ाते हैं, इस हेतु भी लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है।

राज्यपाल ने “गोल्डन आवर” के महत्व को किया रेखांकित
राज्यपाल ने सड़क दुर्घटनाओं में “गोल्डन आवर” के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से अनेक जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने आपातकालीन चिकित्सा तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने और ट्रॉमा केयर पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने का आह्वान किया।
सेमिनार में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ पद्मश्री प्रो. (डॉ.) एस. सी. मनचंदा ने यात्रियों के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं। ऊंचाई पर धीरे-धीरे चढ़ाई करें और प्रारंभ में 1-2 दिन मध्यम ऊंचाई पर रुककर शरीर को अनुकूल होने का समय दें। डॉ. मनचंदा ने मानसिक शांति के लिए योग एवं ध्यान को भी बेहद उपयोगी बताया।
big news
देहरादून में खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, नेपाली फार्म के पास विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

Dehradun Bribe Case : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून के डोईवाला विकासखंड में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून में खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Dehradun में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस की टीम ने डोईवाला विकासखंड में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने आरोपी को नेपाली फार्म के पास रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है।

आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि के नाम पर मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार हुए खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक निजी स्कूल को आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि के नाम पर मांगी एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इन्हीं रूपयो को लेते हुए विजिलेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

शिकायत मिलने पर की गई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को रिश्वत मांगे जाने की पूरी जानकारी दी थी। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया था। मिली जानकरी के अनुसार आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी नेपाली फार्म में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचा था। इसी दौरान विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर आरोपी को रायवाला कोतवाली ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
Dehradun
सीएम धामी ने ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से भेंट कर व्यक्त की शोक संवेदनाएं

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Table of Contents
सीएम धामी ने ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने मृतक ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
घटना में शामिल दोषियों पर की जाएगी कठोर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम धामी ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद थे।
Cricket21 hours agoLSG vs DC Dream11 Team Match 5 IPL 2026
Rudraprayag21 hours agoRUDRAPRAYAG NEWS: गधेरे में डूबने से गुप्तकाशी के एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
big news17 hours agoदेहरादून में खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, नेपाली फार्म के पास विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Cricket21 hours agoMUL vs HTK Dream11 Team Match 8 PSL 11 : Prediction, Pitch Report & Playing 11
big news19 hours agoउत्तराखंड में आज से पानी हुआ मंहगा, पानी के बिलों में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें कितना आएगा बिल
Breakingnews18 hours agoदेहरादून में युवक ने पत्नी और 3 महीने की बच्ची को कमरे में किया बंद, फिर फांसी लगाकर दे दी जान…
big news21 hours agoरामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल
Dehradun14 hours agoचारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने पर मंथन, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता







































