Dehradun
दिवाली पर ‘वोकल फॉर लोकल’ का समर्थन करें…जानिए क्या बोले सीएम धामी

खटीमा में ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान के तहत पारंपरिक दियों और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर सीएम धामी ने दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने गृह क्षेत्र खटीमा में ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान के तहत पारंपरिक मिट्टी के दियों और स्थानीय रूप से निर्मित वस्तुओं की खरीदारी की।
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से दीपावली पर स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने आसपास बने दीये, सजावटी सामान या अन्य घरेलू चीजें खरीदते हैं, तो इससे न सिर्फ गांवों और कस्बों की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, बल्कि हम किसी परिवार की मेहनत और उम्मीद को भी सम्मान देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली सिर्फ रोशनी और खुशी का त्योहार नहीं है…बल्कि यह आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान का प्रतीक भी है। हमारी छोटी-छोटी खरीदारी किसी के लिए बड़ी मदद बन सकती है। उन्होंने बताया कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को जमीन पर उतारने के लिए लगातार काम कर रही है। खासकर महिला स्वयं सहायता समूहों, कुटीर उद्योगों और पारंपरिक शिल्पकारों को इससे सीधा फायदा होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के कारीगरों का हुनर बहुत समृद्ध है। मिट्टी के दीये, हस्तनिर्मित सजावटी सामान, जैविक उत्पाद और पहाड़ी व्यंजन देश-विदेश में पहचान बना रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि इस दीपावली अपने घरों को स्वदेशी चीजों से सजाएं, ताकि किसी और के घर में भी खुशियों के दीप जल सकें। इस दीपावली हम सब मिलकर आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करें।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली, धनतेरस और भैयादूज की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं। उन्होंने कामना की कि ये पर्व सभी के जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आएं। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, व्यापारी और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं।
Breakingnews
PM Modi Dehradun Visit : राज्य स्थापना के 25 साल पूरे, आज रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

उत्तराखंड आज स्थापना दिवस की रजत जयंती मना रहा है। इस अवसर पर प्रदेशभर में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी उत्तराखंड को 8,260 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे।
आज रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी
उत्तराखंड को राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रदेश को 8260 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी 28,000 किसानों के खाते में फसल बीमा योजना की 62 करोड़ रुपये की रकम भी जारी करेंगे।
11.30 बजे पहुंचेंगे देहरादून
PM Modi आज सुबह करीब 11:30 बजे एफआरआई पहुंचेंगे। यहां पर पीएम 11:45 बजे उत्तराखंड के विकास से जुड़ीं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वो 12:05 बजे विभिन्न हितधारकों से संवाद करेंगे। और 12:30 बजे से रजत जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान वो एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
Dehradun
हिमालय निनाद उत्सव में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, कलाकारों के लिए की 4 घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर हिमालयन संस्कृति केंद्र गढ़ी कैंट देहरादून में आयोजित हिमालय निनाद उत्सव- 2025 में प्रतिभाग करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया तथा संस्कृति के उत्थान और कलाकारों के हित में चार घोषणाएं की।
हिमालय निनाद उत्सव में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
सीएम धामी ने हिमालय निनाद उत्सव में कलाकारों के लिए चार बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने वृद्ध और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों तथा लेखकों को जिन्होंने अपना पूरा जीवन कला, संस्कृति और साहित्य की आराधना में लगा दिया। लेकिन वृद्धावस्था व खराब स्वास्थ्य के कारण वह अपने जीविकोपार्जन में असमर्थ हो गए हैं, को देय मासिक पेंशन 3000 रूपए में वृद्धि करते हुए 6000 रुपए मासिक करने की घोषणा की।
जनपद स्तर पर प्रेक्षागृह का होगा निर्माण
मुख्यमंत्री ने संस्कृति विभाग के अंतर्गत सूचीबद्ध सांस्कृतिक दलों के कलाकारों का मानदेय एवं अन्य व्यवस्थाएं भारत सरकार के उपक्रम नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर की तर्ज पर दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने प्रदेश के समस्त जनपद स्तर पर प्रेक्षागृह का निर्माण करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण व प्रदर्शन हेतु प्रदेश में एक राज्य स्तरीय संग्रहालय एवं कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में एक-एक मंडल स्तरीय संग्रहालय का निर्माण किए जाने की भी घोषणा की।
रजत उत्सव केवल उत्सव का नहीं बल्कि आत्ममंथन का अवसर
मुख्यमंत्री ने हिमालय निनाद महोत्सव- 2025 के अवसर पर सभी को राज्य के रजत उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये उत्सव मात्र एक सांस्कृतिक समारोह नहीं है बल्कि हिमालय की आत्मा, उसकी विविध परंपराओं, लोक धुनों और साझा चेतना का उत्सव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं, यह हमारे राज्य के विकास, संघर्ष और स्वाभिमान का रजत जयंती वर्ष है। यह केवल उत्सव का नहीं बल्कि आत्ममंथन और नए संकल्प का भी अवसर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मंच के माध्यम से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे हिमालय क्षेत्र की विविध संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरोया गया है। तिब्बत की आध्यात्मिक परंपराओं, अरुणाचल और मणिपुर के जनजातीय गीत, हिमाचल का खोड़ा नृत्य, असम का बिहू, लद्दाख का जोब्रा नृत्य सबने इस मंच को जीवंत बना दिया है। उन्होंने कहा कि यह सांस्कृतिक संगम इस बात का भी प्रमाण है की भौगोलिक सीमाएं हमें बांट नहीं सकती, हम सब एक साझा विरासत और एक साझा हिमालय की चेतना से जुड़े हुए हैं।
Dehradun
9 नवंबर को देहरादून में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें घर से बाहर

9 नवंबर को रजत जयंती के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) शिरकत करेंगे। पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 9 नवंबर का ट्रैफिक प्लान भी जारी कर दिया गया है।
9 नवंबर को PM मोदी होंगे दून में
नौ नवंबर को पीएम मोदी देहरादून आएंगे और जत जयंती के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की उपस्थिति के मद्देनजर दून पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्था चाक चौबंद की है। लिहाजा इसके लिए ट्रैफिक प्लान भी जारी कर दिया गया है।
देवभूमि रजत उत्सव हेतु ट्रैफिक प्लान
दिनांक – 09/11/25
स्थान- F.R.I, देहरादून pic.twitter.com/hH2IFnWXmM— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) November 7, 2025
घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ट्रैफिक प्लान
बता दें कि 9 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम स्थल एफआरआई के 500 मीटर के दायरे को जीरो जोन घोषित किया गया है। इस दौरान यहां सामान्य वाहन उस दायरे में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इसलिए नौ नंबर को घर से निकलने से पहले एक बार ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें।
Accident2 years agoसिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
Breakingnews2 years agoदेहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
Uttar Pradesh5 years agoउत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
Haryana2 years agoनायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
Breakingnews3 years agoबरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।
Crime2 years agoपूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल।
Breakingnews5 years ago23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
Breakingnews5 years agoराज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..



















































