Dehradun
देहरादून: 5 दिन बाजारों में वाहन प्रतिबंधित, पार्किंग और रूट बदले….पूरी जानकारी यहां पढ़ें

देहरादून: दीपावली की चहल-पहल के बीच देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। आज से अगले पांच दिनों तक शहर के प्रमुख बाजारों में निजी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बैन रहेगी। एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन ने बुधवार को यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
बाजार आने वालों से अपील है कि वे निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें। साथ ही हर रूट से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल पहले से तय कर दिए गए हैं…ताकि किसी को असुविधा न हो।
पुलिस का प्लान तैयार: 485 जवान रहेंगे तैनात
जिले भर में कुल 485 पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था को संभालेंगे। हर थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रोकने के स्पष्ट निर्देश मिल चुके हैं। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर सख्त कार्रवाई होगी। बस, ऑटो, विक्रम, टेंपो जैसे भारी वाहनों के लिए रूट और टाइम तय किया गया है। किसी भी स्थिति में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराए नहीं…इसके लिए पुलिस ने फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है।
इन जगहों पर कर सकेंगे वाहन पार्क
राजपुर/रायपुर/सुभाष रोड से आने वाले वाहन:
काबुल हाउस, सर्वे चौक
मंगला देवी इंटर कॉलेज
कनक चौक मल्टीस्टोरी पार्किंग
घंटाघर एमडीडीए कॉम्प्लेक्स
चकराता रोड/जीएमएस रोड/गढ़ी कैंट से आने वाले:
जनपथ कॉम्प्लेक्स, बिंदाल
प्रभात कट का खाली मैदान
बुद्धा चौक रेंजर्स ग्राउंड
ईसी रोड/रिस्पना/नेहरू कॉलोनी/धर्मपुर:
रेंजर्स ग्राउंड
तहसील चौक दरबार साहिब
राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स
सहारनपुर चौक/कांवली रोड/पटेलनगर:
पुराने द्रोण होटल के पास
दून अस्पताल पुलिस ऑफिस के सामने
नगर निगम कार्यालय
पल्टन बाजार की पार्किंग:
गांधी इंटर कॉलेज
सीएनआई स्कूल
अन्य बाजारों के लिए पार्किंग व्यवस्था
| बाजार का नाम | पार्किंग स्थान |
|---|---|
| धर्मपुर बाजार | रेसकोर्स क्षेत्र की पार्किंग |
| नेहरू कॉलोनी | जीएसटी ऑफिस के पास लिंक रोड |
| रिस्पना | विधानसभा तिराहे के अंदर सड़क किनारे |
| प्रेमनगर | दशहरा ग्राउंड |
| रायपुर (शिव मंदिर) | मालदेवता रोड पार्किंग |
पल्टन बाजार में नो एंट्री: सुबह 10 से रात 9 बजे तक
पल्टन बाजार में सुबह 10 से रात 9 बजे तक किसी भी वाहन का प्रवेश नहीं होगा।
लोडिंग वाहनों के लिए केवल राजा रोड → पीपल मंडी → दर्शनी गेट वन-वे रहेगा।
स्थानीय व्यापारी अपने वाहन टोकन सिस्टम के जरिए ही बाजार में ला सकेंगे।
विक्रम और मैजिक का रूट बदलाव (भीड़ ज्यादा होने पर)
राजपुर रोड से आने वाले विक्रम → ग्लोब चौक → पैसिफिक तिराहा → सुभाष रोड → राजपुर
रायपुर रोड के विक्रम → सर्वे चौक से वापस रायपुर
रिस्पना से आने वाले विक्रम → रिचीरिच → आईजी कट → एमकेपी चौक → वापस रिस्पना
सिटी बसों के लिए नया ड्रॉप-पिक पॉइंट
| गंतव्य | नया पिकअप/ड्रॉप पॉइंट |
|---|---|
| राजपुर रोड | ओरिएंट चौक |
| डोईवाला/सहस्त्रधारा | रेंजर्स ग्राउंड |
डायवर्जन प्लान (भीड़ ज्यादा होने पर)
पलटन, मच्छी बाजार, पीपल मंडी: जीरो जोन, सिर्फ पैदल यात्री
सर्वे चौक भीड़ पर: रायपुर से ट्रैफिक म्यूनिसिपल रोड डायवर्ट
घंटाघर पर दबाव हो तो: ओरिएंट चौक से कनक चौक की ओर डायवर्जन
दर्शनलाल → घंटाघर: डायवर्जन → लैंसडाउन चौक
धर्मपुर चौक: माता मंदिर रोड से आने वाले ट्रैफिक को रेसकोर्स डायवर्ट
नेहरू कॉलोनी → धर्मपुर: डायवर्जन → फव्वारा चौक
बैरियर कहां-कहां होंगे?
बुद्धा चौक
दर्शनलाल चौक
ओरिएंट चौक
लैंसडाउन चौक
राजा रोड कट
सहारनपुर चौक
बिंदाल चौक
सुरक्षा और निगरानी के लिए चाक-चौबंद इंतजाम
5 टीआई, 25 निरीक्षक, 150 सिविल पुलिस, 100 होमगार्ड
70 पीआरडी जवान, 10 ट्रैफिक क्रेन
CCTV और ANPR कैमरों से निगरानी
पुलिस की अपील:
दीपावली का त्योहार शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से मनाएं। ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें और सहयोग करें।
Dehradun
मसूरी में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, चार दुकानें ध्वस्त

Mussoorie News : मसूरी में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए झूलाघर क्षेत्र में चार दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
Table of Contents
मसूरी में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
मसूरी में अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। चार दुकानों को धवस्त कर दिया गया है। मसूरी पब्लिक स्कूल के सामने हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान एमडीडीए, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम के साथ पर्याप्त पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
प्रशासन ने चार दुकानों को किया धवस्त
एसडीएम मसूरी राहुल आनंद के निर्देश पर तहसीलदार उपेंद्र राणा के नेतृत्व में टीम झूलाघर पहुंची। यहां रॉक स्टोन, अपर झूलाघर क्षेत्र में संजय मेहरोत्रा और राजीव मेहरोत्रा से जुड़े अनधिकृत निर्माण के मामले में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

17 अगस्त 2026 को ध्वस्तीकरण आदेश हुए थे जारी
प्रशासन के मुताबिक, मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद 17 अगस्त 2026 को ध्वस्तीकरण आदेश जारी किया गया था। आदेश की प्रति संबंधित पक्ष को 19 अगस्त को उपलब्ध कराई गई थी। उन्हें 15 दिनों के भीतर अपने स्तर से निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित समयसीमा 2 सितंबर को समाप्त होने के बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया।
प्रशासन ने बताया कि ध्वस्तीकरण आदेश पर कोई स्थगनादेश भी प्रभावी नहीं था। इसके बाद एमडीडीए ने पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए चार दुकानों को ध्वस्त कर दिया।
कमिश्नर के समक्ष की गई अपील हो गई थी खारिज
नायब तहसीलदार उपेंद्र राणा के अनुसार, संबंधित निर्माणकर्ता की ओर से ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर के समक्ष अपील भी की गई थी, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि पूरी कार्रवाई निर्धारित नियमों और कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।
Dehradun
सीएम आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रदेश के युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे।
Table of Contents
सीएम आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
सीएम आज मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक संसाधनों की कमी किसी भी प्रतिभाशाली युवा के सपनों के आड़े न आए। योजना के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों और शासकीय व सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इसमें सिविल सर्विसेज (UPSC और राज्य लोक सेवा आयोग), रक्षा सेवाएं (CDS), बैंकिंग, रेलवे और SSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल होंगी।
पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं के लिए होगी उपयोगी
CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET जैसी उच्च शिक्षा और पात्रता परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी युवाओं को मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना विशेष रूप से प्रदेश के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। अब युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और वे घर बैठे ही विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अपनी तैयारी कर सकेंगे।
Breakingnews
रायपुर में हुई हत्या का हुआ खुलासा, नौकर ने ही सिर्फ इसलिए उतार दिया मौत के घाट

Dehradun News : रायपुर थाना क्षेत्र में हुई 72 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून के रायपुर में हुई हत्या का हुआ खुलासा
3 सितंबर 2026 को दिनेश बंसल ने डायल 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उनकी 72 वर्षीय पत्नी रेखा बंसल घर में अचेत अवस्था में पड़ी हैं और उनके शरीर पर चोट के निशान हैं। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान 33 वर्षीय बिनीत कुमार के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के नौगांव क्षेत्र का रहने वाला है और पिछले करीब दस वर्षों से देहरादून में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। पुलिस के अनुसार वो रिंग रोड स्थित त्रिलोक गेस्ट हाउस में एक सिक्योरिटी सर्विस कंपनी के माध्यम से रात में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड स्थित पुस्तक की दुकान में हेल्पर के तौर पर भी काम करता था और उन्हें करीब 15 वर्षों से जानता था। आरोपी के अनुसार, उसकी मजदूरी का कुछ पैसा दिनेश बंसल के पास बकाया था। कई बार मांगने के बावजूद पैसे नहीं मिलने से वो नाराज था।

चुप कराने के लिए किया था मुंह बंद हो गई मौत
पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन आरोपी दिनेश बंसल की स्कूटी से उनके घर पहुंचा। उसे जानकारी थी कि मकान के पीछे की ओर एक दरवाजा अक्सर खुला रहता है। आरोपी उसी रास्ते से घर में दाखिल हुआ, जहां रेखा बंसल अकेली थीं। बकाया मजदूरी के पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने हाथ में पहने कड़े से रेखा बंसल के चेहरे पर वार किया, जिससे उन्हें चोटें आईं और वो बिस्तर पर गिर गईं।
पुलिस के अनुसार, महिला के चिल्लाने पर आरोपी घबरा गया और कथित तौर पर उन्हें चुप कराने के लिए कुछ समय तक उनका मुंह दबाए रखा। इसके बाद आरोपी ने महिला के हाथ से सोने का कड़ा निकाल लिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए उसने गेस्ट हाउस पहुंचकर अपने कपड़े भी बदल लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
uttarakhand weather10 hours agoउत्तराखंड में पूरे हफ्ते होगी बारिश, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Rudraprayag10 hours agoकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर मचा हड़कंप, पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण महिला की मौत
Dehradun11 hours agoसीएम आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
Dehradun8 hours agoमसूरी में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, चार दुकानें ध्वस्त
Nainital2 hours agoशुद्धिकरण केस में कांग्रेस के दावों पर सवाल! हाईकोर्ट ने याचिका की निस्तारित
big news4 hours agoनैनीताल के ज्योलीकोट में दूषित पानी से 2 की मौत, 200 से भी ज्यादा लोग हुए बीमार






































