National
आतंकी हमले की कोशिश नाकाम: दहशतगर्दों से लड़ते हुए शहीद हुआ ‘फैंटम’, जवानों की बचाई जान !

जम्मू कश्मीर – जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने हमला करने की कोशिश की है। सोमवार को जम्मू जिले के अखनूर के पलांवाला सेक्टर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। इस ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया, लेकिन भारतीय सेना का कुत्ता फैंटम अपनी जान गंवा बैठा।
व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी, “जब हमारे सैनिक फंसे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे, तो फैंटम ने दुश्मन की गोलीबारी का सामना किया, जिससे उसे घातक चोटें आईं। उनके साहस, निष्ठा और समर्पण को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।”
मंदिर में छिपे थे आतंकी
दहशतगर्दों ने सेना के काफिले पर हमला किया, लेकिन चूक गए। जानकारी के अनुसार, आतंकवादी पास के एक मंदिर में छिपे हुए थे। मंदिर से निकलकर उन्होंने अचानक फायरिंग की और फिर पुनः मंदिर में भाग गए। सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आतंकवादी को मंदिर में ही मार गिराया, जबकि अन्य दो जंगल की तरफ भागने में सफल रहे। इस क्षेत्र में सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है और ऑपरेशन में एनएसजी कमांडो को तैनात किया गया है।
बच्चों को बनाया बंधक
रिपोर्ट के अनुसार, ज्यौड़ियां से लगभग 25 किलोमीटर दूर एलओसी के अंतिम गांव बटल के शिव मंदिर में कुछ बच्चे ट्यूशन पढ़ने आए थे। तीन आतंकियों ने वहां बच्चों को बंधक बना लिया। लगभग आधे घंटे बाद, बिना किसी नुकसान के बच्चों को छोड़कर आतंकियों ने पास में गुजर रहे सैन्य काफिले पर हमला किया। गनीमत यह रही कि फायरिंग के दौरान काफिले में एक एंबुलेंस भी शामिल थी।
बढ़ते आतंकवादी हमले
जम्मू-कश्मीर में यह एक हफ्ते में पांचवां आतंकी हमला है। इन हमलों में तीन जवान बलिदान हो चुके हैं और आठ नागरिकों की जान गई है। हाल के हमलों में बारामुला, पुलवामा, गांदरबल और शोपियां जैसे स्थानों पर हुए हमले शामिल हैं।
सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम
पलांवाला सेक्टर में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने टैंक भी तैनात किए हैं। सूत्रों का कहना है कि अन्य दो आतंकवादी जंगल में छिपे हुए हैं और सेना उन्हें हर हाल में मार गिराना चाहती है।
#Phantom, #Martyr, #Terrorists, #Bravery, #Army
National
ram navami 2026 : 26 या 27 मार्च कब है चैत्र रामनवमी ?, यहां जानें सही डेट

Ram Navami 2026 Date : चैत्र नवरात्रि 2026 में लोगों में रामनवमी तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि नवमी 26 मार्च को मनाई जा रही है जबकि कुछ लोग इसे 27 मार्च की बता रहे हैं। अगर आप भी कन्फ्यूज हैं तो आपकी समस्या हम दूर कर देते हैं।
Table of Contents
26 या 27 मार्च कब है चैत्र नवरात्रि की रामनवमी ?
अगर आप भी नवरात्रि 2026 की नवमी की तिथि (ram navami 2026) को लेकर कन्फ्यूज हैं तो आपतो बता दें कि इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिनों तक विधिवत मनाए जाएंगे। सभी तिथियां सामान्य क्रम में रहेंगी और किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। 26 मार्च को दुर्गा अष्टमी का व्रत रखा जाएगा, जबकि 27 मार्च को रामनवमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

नवमी पर कन्या पूजा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के मुताबिक नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे से प्रारंभ होगी और 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। उदय तिथि के आधार पर राम नवमी का पर्व 27 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा के लिए शुभ समय सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक निर्धारित है।

| विवरण (Detail) | समय / तिथि (Time / Date) |
|---|---|
| नवमी तिथि प्रारंभ | 26 मार्च 2026, सुबह 11:48 बजे |
| नवमी तिथि समाप्त | 27 मार्च 2026, सुबह 10:06 बजे |
| राम नवमी (उदय तिथि अनुसार) | 27 मार्च 2026 |
| पूजा का शुभ मुहूर्त | सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक |
| मध्याह्न काल (राम जन्म समय) | दोपहर 12:27 बजे |
National
चैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर क्या है कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त ?, जानें व्रत पारण और पूजा की पूरी विधि

चैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर कैसे करें कन्या पूजन ?, जानें पूजा विधि और भोग से जुड़ी हर जानकारी
चैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी को लेकर लोगों के मन कई सवाल कई इसकी तिथि को लेकर कन्फ्यूज हैं तो कई कन्या पूजन के मुहूर्त को लेकर कन्फ्यूज हैं। ऐसे में हम आपको चैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन के समय और विधि के बारे में बताते हैं।
Table of Contents
नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर की जाती है कन्याओं की पूजा
हिंदू धर्म में नवरात्रियों का खासा महत्व है। यूं तो सालभर में चार बार नवरात्रियां आती हैं लेकिन चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रों का खासा महत्व है। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हुई थी ऐसे में दुर्गा अष्टमी 26 मार्च को मनाई जा रही है।
दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन करने से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है। नवरात्रि में कन्या पूजन के बिना व्रत का फल अधूरा माना जाता है। इस दिन छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजा की जाती है। मान्यता है कि कुंवारी कन्याओं की पूजा करने और उन्हें भोजन कराने से हर मनोकामना पूरी होती है और घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

चैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त ? (Kanya Pujan Muhurat)
चैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त (Kanya Pujan Muhurat) दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर 26 मार्च 2026 की सुबह 11 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार अष्टमी का पर्व 26 मार्च 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालु अष्टमी पूजन के साथ कन्या पूजन भी करेंगे।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| पर्व | Durga Ashtami (चैत्र नवरात्रि) |
| अष्टमी तिथि प्रारंभ | 25 मार्च 2026, दोपहर 1:51 बजे |
| अष्टमी तिथि समाप्त | 26 मार्च 2026, सुबह 11:49 बजे |
| उदया तिथि अनुसार अष्टमी | 26 मार्च 2026, गुरुवार |
| कन्या पूजन का दिन | 26 मार्च 2026 |
| विशेष महत्व | इस दिन अष्टमी पूजन व कन्या पूजन किया जाता है |

व्रत पारण और पूजा की पूरी विधि
- 1. दुर्ग अष्टमी या महानवमी के दिन कन्या पूजन के लिए सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहनें और व्रत-पूजन का संकल्प लें।
- 2. इसके बाद विधि अनुसार मां दुर्गा की पूजा करें।
3. 2 से 9 वर्ष की कन्याओं और एक बालक को घर आमंत्रित करें। उनके आने पर आदरपूर्वक स्वागत करें, आसन दें और उनके चरण धोकर प्रणाम करें।

4. फूल, रोली, अक्षत से तिलक करें, चुनरी व कलावा अर्पित करें और मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें।
5. फिर श्रद्धा से हलवा, पूड़ी, काले चने व मिठाई का भोग लगाकर उन्हें भोजन कराएं।
6. अंत में अपनी सामर्थ्य अनुसार उपहार देकर कन्याओं को सम्मानपूर्वक विदा करें और आशीर्वाद प्राप्त करें।
big news
बेटी पैदा होने से नाराज हुआ पिता, 15 दिन की नवजात बच्ची को जहर देकर उतारा मौत के घाट

Karnataka : देश में जहां एक ओर नवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। तो वहीं कर्नाटक से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां बेटी पैदा होने से नाराज एक पिता ने 15 दिन की मासूम को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया।
Table of Contents
बेटी पैदा होने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी को मार डाला
कर्नाटक के बेलगावी जिले के उक्कड़ गांव से मानवता को शर्मसार करने नाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी ही 15 दिन की बेटी को जहर देकर मार डाला। जब इस मामले की जांच हुई तो सामने आया कि बेटे की चाहत में वो अपनी ही बेटी का दुश्मन बन गया था। इसलिए उसने नवजात मासूम को मार डाला।
दूध पीने वाली बोतल के ऊपरी हिस्से में लगाया जहर
मिली जानकारी के मुताबिक 17 मार्च को आरोपी भीमराय चिप्पडी उक्कड़ गांव में अपने ससुराल पहुंचा। जहां वो अपनी पत्नी और नवजात बच्ची से मिलने के लिए पहुंचा था। दिन में भारी बारिश हो रही थी जिस कारण बच्ची की मां सो रही थी। इसी मौके का फायदा उठाकर उसने बच्ची की दूध की बोतल के ऊपरी हिस्से पर जहर लगा दिया और उसे पिला दिया।

लड़की होने के कारण मासूम की हत्या से सनसनी
बच्ची के दूध पीते ही जहर उसके शरीर में फैलने लगा जिस से वो जोर-जोर से रोने लगी। जिस कारण मां की नींद खुल गई। जैसे ही उसने बच्ची के मुंह से झाग निकलता हुआ देखा तो आरोपी भीमराय वहां से फरार हो गया। मासूम ने रोते-रोते मां की गोद में ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस कमिश्नर भूषण बोरसे के अनुसार, आरोपी भीमराय अपनी पत्नी शीला पर लगातार ये दबाव डाल रहा था कि वह नवजात बच्ची को मायके में छोड़कर अकेले उसके साथ घर लौट आए। उसे बेटी का जन्म स्वीकार नहीं था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मासूम की हत्या सिर्फ इसलिए की गई, क्योंकि वो लड़की थी।
Breakingnews7 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद हुई मंत्रिमंडल पहली बैठक समाप्त,16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
big news8 hours agoऋषिकेश में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
National5 hours agoचैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर क्या है कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त ?, जानें व्रत पारण और पूजा की पूरी विधि
big news2 hours agoहरिद्वार में रिश्वत लेती आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी 50 हजार की रिश्वत
National3 hours agoram navami 2026 : 26 या 27 मार्च कब है चैत्र रामनवमी ?, यहां जानें सही डेट
Pithoragarh7 hours agoचाची और चचेरे भाइयों संग मिलकर भाई ने की सगे भाई की हत्या, राज छुपाने के लिए जमीन में गाड़ दिया शव
Udham Singh Nagar4 hours agoRUDRAPUR NEWS: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाली में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
almora1 hour agoअल्मोड़ा: ‘चार साल बेमिसाल’ के तहत बहुउद्देशीय शिविर, सेल्फी पॉइंट बना मुख्य आकर्षण







































