Uttarakhand
डोडीताल में आज विशेष पूजा अर्चना के बाद खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट।

देहरादून – समुद्रतल से करीब 12,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित डोडीताल में मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट आज विधि विधान के साथ सुबह छह बजे खोल दिए गये है। कपाट खोलने की प्रक्रिया के लिए केलशू घाटी के विभिन्न गांव की देव डोलियां बृहस्पतिवार शाम को ही अगोड़ा गांव पहुंच गई थीं।

शुक्रवार दोपहर अगोड़ा के नाग देवता के आदेश पर देव डोलियां सहित पांडव पश्वा और ग्रामीण डोडीताल के लिए रवाना हुए और देर शाम डोडीताल पहुंच गए। आज सुबह डोडीताल स्थित झील में सभी देव डोलियां, पांडव पश्वा और श्रद्धालु ने स्नान किया।
इसके बाद विशेष पूजा अर्चना के बाद मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट छह माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिर के मुख्य पुरोहित राधेश्याम खंडूड़ी ने बताया, इस अवसर पर डोडीताल में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
मां अन्नपूर्णा की साधना करने से धन संपत्ति, संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। डोडीताल को गणेश जन्मभूमि भी कहा जाता है, इसलिए मां अन्नपूर्णा के साथ यहां पर भगवान गणेश की पूजा अर्चना भी छह माह तक होती है।
Breakingnews
नैनीताल जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ने की धमकी, कैंपस में मची अफरा-तफरी

Nainital News : नैनीताल कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल से मिली धमकी के बाद कोर्ट कैंपस में अफरा-तफरी मच गई है। आनन-फानन में पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली करा दिया है और जांच की जा रही है।
Table of Contents
नैनीताल जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ने की धमकी
नैनीताल कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद कोर्ट कैंपस में अफरा तफरी का माहौल है। पुलिस व बम निरोधक दस्ते द्वारा कोर्ट की छानबीन की जा रही है। धमकी भारी ईमेल के बाद से आज सुबह से डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कामकाज नहीं हो रहा है। बता दें कि इस तरह की धमकी देश की अन्य कोर्ट को भी ई-मेल से प्राप्त हुई हैं।

ऑल इंडिया जज एसोसिएशन की ईमेल पर मिली धमकी
मिली जानकारी के मुताबिक ये ई-मेल ऑल इंडिया जज एसोसिएशन की ईमेल में प्राप्त हुई है। जिसमें बताया गया है कि जिला कोर्ट में आर डी एक्स आई डी लगाया गया है। इसलिए कोर्ट परिसर को खाली कराया जाए। इस सूचना के बाद आज कोर्ट में अदालती कामकाज प्रभावित हुआ है।
तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण रोके जाने की मांग
मेल में तमिलनाडु में ई डब्ल्यू एस आरक्षण रोके जाने की मांग की गई है। नैनीताल जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुबह ईमेल प्राप्त हुआ था।
जिसमें एक बजे कोर्ट को उड़ा देने की धमकी दी गई थी। जिस से अधिवक्ताओं और न्यायाधीश कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई थी। आनन-फानन में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद कोर्ट परिसर को खाली कराने के बाद छानबीन जारी है।
big news
लगातार बढ़ रहे क्राइम को लेकर एक्शन में पुलिस, पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा सत्यापन अभियान

Uttarakhand News : उत्तराखंड में बीते दिनों हुई आपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। राजधानी देहरादून ही नहीं अब पूरे प्रदेशभर में व्यापक स्तापन अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Table of Contents
लगातार बढ़ रहे क्राइम को लेकर एक्शन में उत्तराखंड पुलिस
उत्तराखंड में बीते एक महीने में क्राइम की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। देहरादून में 15 दिनों में पांच हत्याओं ने जहां सबको दहशत में डाल दिया था। तो वहीं हल्द्वानी में डबल मर्डर से सनसनी मच गई है।
लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के चलते उत्तराखंड पुलिस ने पूरे प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक बड़ा सत्यापन अभियान चलाने की तैयारी की है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्य में संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए व्यापक सत्यापन अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा सत्यापन अभियान
डीजीपी दीपम सेठ ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए सघन सत्यापन एभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ये विशेष अभियान प्रदेश के सभी जनपदों में सर्किल, थाना और चौकी स्तर पर संचालित किया जाएगा।
इस अभियान के अंतर्गत मल्टी स्टोरी अपार्टमेंटस, आश्रम, धर्मशालाएं, किराए के मकान, फ्लैट, पीजी, होम-स्टे, होटल एवं गेस्ट हाउस में निवासरत व्यक्तियों का verification किया जाएगा। प्रॉपर्टी डीलर, रियल एस्टेट एजेंट और ब्रोकर का सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा। उनके माध्यम से कराए गए किरायेदारी अनुबंधों की जांच की जाएगी। बिना पुलिस सत्यापन किरायेदारी कराने और संदिग्ध व्यक्तियों को आश्रय देने पर विधिसम्मत कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
होम डिलीवरी और ऑनलाइन सेवाओं की भी होगी जांच
चेकिंग अभियान के दौरान होम डिलीवरी सेवाओं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी एजेंटों, सिक्योरिटी एजेंसी स्टाफ, कैब संचालकों तथा इंडस्ट्रियल एरिया में ठेकेदारों का विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। Amazon, Zomato, Blinkit सहित विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं से संबद्ध कार्मिकों की पहचान एवं सत्यापन प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी।
बता दें कि अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हेतु आधुनिक तकनीकी साधनों एवं केंद्रीय डाटाबेस का उपयोग किया जाएगा। National Intelligence Grid (NATGRID), CCTNS, ICJS सहित अन्य केंद्रीय/राज्य सुरक्षा पोर्टलों के माध्यम से सूचना मिलान और सटीक विश्लेषण किया जाएगा।
नागरिकों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा अभियान
डीजीपी ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस का ये व्यापक अभियान महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पूरे अभियान की monitoring के साथ-साथ हर स्तर पर जवाबदेही तय की गई है। आपराधिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
Roorkee
पिरान कलियर में जायरीनों के दो गुटों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, एक महिला बुरी तरह घायल

रुड़की (Roorkee): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पिरान कलियर क्षेत्र में जायरीनों के दो गुटों में विवाद के बाद जमकर लाठी डंडे चलने से अफरा-तफरी मच गई है। इस विवाद में एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई।
Table of Contents
हरिद्वार में जायरीनों के दो गुट आपस में भिड़े
पिरान कलियर क्षेत्र में जायरीनों के गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मौके पर लाठी-डंडे चलने लगे। इस मार पीट में एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। जिसके बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने किसी तरह से बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार 15 फरवरी को पिरान कलियर थाना क्षेत्र के पीपल चौक पर जायरीनों के दो गुट आपस में भीड़ गए। ज्वालापुर से कुछ औरतें और पुरुष पिकअप वाहन से पिरान कलियर में स्थित दरगाह साबिर पाक में हाजिरी लगाने के गए हुए थे।
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट
दरबार में हाजिरी लगाने के बाद जब वो घर लौटने लगे तभी कुछ युवकों ने सरेआम उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद मौके पर जमकर लाठी डंडे चलने लगे। बताया जा रहा है कि ये पूरा विवाद किसी पुरानी रंजिश के चलते शुरू हुआ था।
ये भी पढ़े — kedarnath dham Opening date 2026: इस दिन…खुलेंगे बाबा केदार के कपाट: पिरान कलियर में जायरीनों के दो गुटों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, एक महिला बुरी तरह घायल
महिला के सिर पर लाठी से किया वार
मामला इतनी तेज़ी से भड़का कि जब तक ज्वालापुर से हाजिरी लगाने गए लोग संभलने की कोशिश करते किसी ने एक महिला के सिर पर वार कर दिया। जिस कारण महिला वहीं पर जमीन पर गिर पड़ी। आस-पास मौजूद लोगों ने महिला को बीचबचाव कर बचाया और अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। जिसके बाद ये सावल उठ रहे हैं कि पुलिस के कड़े पहरे के बीच भी इस तरीके की घटना को अंजाम कैसे दिया गया ?
big news21 hours agoहल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी की मौत, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर
Breakingnews3 hours agoकेदारनाथ धाम के नए रावल की घोषणा को लेकर विवाद, पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उठाए गंभीर सवाल
Cricket22 hours agoIND VS PAK, T20 WORLD CUP 2026 LIVE: अभिषेक शर्मा की होगी वापसी ! यहाँ देखिए PRE-MATCH रिपोर्ट, बारिश….
Roorkee2 hours agoपिरान कलियर में जायरीनों के दो गुटों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, एक महिला बुरी तरह घायल
Dehradun21 hours agoसुरक्षित होली की पहल, ग्रामीण महिलाओं के हर्बल रंगों से महकेगी होली, रायपुर–सहसपुर में तैयार हो रहे हर्बल रंग
Job2 hours agoस्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर , 2273 पदों पर भर्ती जारी – 25 फ़रवरी है अंतिम डेट , जल्द करें आवेदन…
Cricket6 hours agoENG vs CAN Dream11 Prediction : मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और फैंटेसी टीम
Cricket2 hours agoAUS vs SL Dream11 Prediction: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मैच प्रीव्यू और फैंटेसी गाइड…






































