Uttarakhand
सिलक्यारा सुरंग के पास बाबा बौखनाग देवता का मंदिर तैयार , जल्द होगी प्राण-प्रतिष्ठा….

उत्तरकाशी : नवंबर 2023 में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में भारी भूस्खलन के कारण 41 मजदूरों का 17 दिनों तक फंसा रहना एक दर्दनाक हादसा बन गया था। इस दौरान मजदूरों के परिवारों और टीम ने अटूट विश्वास के साथ बाबा बौखनाग देवता से प्रार्थना की थी कि सभी मजदूर सुरक्षित बाहर आ सकें। तमाम प्रयासों के बाद, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की मदद से आखिरकार सभी मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।
इस कठिन दौर के बाद अब एक खुशखबरी सामने आई है। सिलक्यारा सुरंग के समीप स्थित बाबा बौखनाग देवता का मंदिर बनकर तैयार हो गया है। इस मंदिर का निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है और अब मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही सुरंग आर-पार होगी, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सिलक्यारा सुरंग हादसे के बाद, जब सुरंग के भीतर फंसे मजदूरों का रेस्क्यू एक बड़ी चुनौती बन गया, तब बाबा बौखनाग देवता पर लोगों की आस्था और प्रार्थनाओं ने अहम भूमिका निभाई। मजदूरों के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद, अब इस मंदिर के निर्माण को उनकी आस्था का प्रतीक माना जा रहा है।
नवयुगा कंपनी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अप्रैल 2024 में सुरंग के आर-पार होने के बाद मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके बाद मंदिर के रंग-रोगन का कार्य भी पूरा किया जाएगा।
big news
उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल, पुलिस ने सुरक्षा के लिए किया पुख्ता बंदोबस्त

Uttarakhand News : उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल होने जा रहा है। जिसके लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। विधानसभा के विशेष सत्र के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल
उत्तराखंड विधानसभा में 28 अप्रैल को ‘नारी सम्मान, लोकतंत्र में अधिकार’ विषय पर एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में महिलाओं के अधिकारों, उनकी भागीदारी और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
पुलिस ने सुरक्षा के लिए किया पुख्ता बंदोबस्त
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सत्र को देखते हुए विधानसभा के आसपास बारिश संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सत्र के दौरान प्रदर्शन करने वाले विभिन्न दालों के लिए 6 जगह पर बैरियर लगाए गए हैं। विधानसभा के भीतर वर्दी और बिना वर्दी में भी पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

पीएसी बल को दूरबीन के साथ किया गया मुस्तैद
विधानसभा के बाहर से वॉच टावर पर पीएसी बल को दूरबीन के साथ मुस्तैद कर दिया गया है। रिस्पनापुल के आसपास लगातार पैदल गश्त की जा रही है। विधानसभा के बाहर बने होटल रेस्टोरेंट पर भी चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।
दूसरे जिलों से नहीं मंगाई गई पुलिस फोर्स
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि ज्यादातर पुलिस बल देहरादून जिले का ही डिप्लॉय किया गया है। कम मात्रा में पुलिस बल हरिद्वार से लिया गया है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा से जुड़े संबंधित जिलों से एक भी पुलिस जवान विधानसभा सत्र की सुरक्षा के लिए नहीं मांगा गया है।
Pithoragarh
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल का DM ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों को लगाई फटकार

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ में आज जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही पर उन्होंने जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई है।
Table of Contents
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल का DM ने किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न वार्डों का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों व स्टाफ की उपस्थिति सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों को लगाई फटकार
डीएम को निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में ब्लड सेपरेशन मशीन खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मशीन को तत्काल ठीक कराने के सख्त निर्देश दिए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर लाया जाए सुधार
जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील और समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार लाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की ढिलाई पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
big news
मंत्री रेखा आर्या बोलीं महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार, 28 अप्रैल को देहरादून में BJP महिला मोर्चा भरेगी हुंकार

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में इन दिनों महिला आरक्षण को लेकर घमासान देखने को मिल रहा है। इस मुद्दों को लेकर पक्ष जहां विपक्ष पर आरोप लगा रहा है तो वहीं विपक्षव इस पर राजनीति के आरोप लगा रहा है। इसी बीच कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिलाओं को उनके अधिकारों को लेने से रोक रहा है।
Table of Contents
मंत्री रेखा आर्या बोलीं महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार
उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या का कहना है कि संसद में नारी शक्ति बंधन संशोधन अधिनियम गिरने के बाद देश के साथ ही उत्तराखंड प्रदेश की महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि इस बिल के गिरने और आधी आबादी को झटका देने को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश है।

28 अप्रैल को देहरादून में BJP महिला मोर्चा भरेगी हुंकार
मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 28 अप्रैल को प्रदेश की हजारों महिलाएं देहरादून स्थित गांधी पार्क में एकत्रित होगी, जहां से महिला आक्रोश मसाला यात्रा घंटाघर तक निकली जाएगी। बताया कि यात्रा करीब 300 मीटर की होगी, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे।
28 अप्रैल को देहरादून में निकाला जाएगा मशाल जुलूस
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने ये भी बताया कि महिलाओं के साथ जो कृत्य विपक्ष ने किया है, उन तक ये आक्रोश पहुंचने के लिए मशाल यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें प्रदेश की रोजगार व स्वरोजगार परख सभी महिलाएं सम्मिलित होगी।
Cricket10 hours agoDC vs RCB Dream11 Team Match 39 IPL 2026 – फुल प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, टीम, कप्तान पिक्स..
big news12 hours agoPauri News : पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में एक शख्स की मौत, पांच घायल
Cricket10 hours agoPBKS vs RR Dream11 Team Match 40 IPL 2026 के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
Dehradun12 hours agoदेहरादून में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, हीटवेव की चेतावनी के बीच देहरादून के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद
big news9 hours agoहरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या से इलाके में हड़कंप
big news8 hours agoमंत्री रेखा आर्या बोलीं महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार, 28 अप्रैल को देहरादून में BJP महिला मोर्चा भरेगी हुंकार
Pithoragarh7 hours agoपिथौरागढ़ जिला अस्पताल का DM ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों को लगाई फटकार
Delhi5 hours agoCM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, चारधाम यात्रा को लेकर किया ये अनुरोध






































