Politics
UTTARKASHI: मुखबा हर्षिल दौरे की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी, पीएम मोदी के दौरे को लेकर चल रही व्यापक तैयारियां…

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 27 फरवरी को मुखबा के दौरे की तैयारियों का निरीक्षण किया। पीएम मोदी यहां पर मां गंगा के दर्शन करेंगे और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे लोगों और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम को बड़ी सौगात दे सकते हैं।
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सीएम धामी ने मुखबा में मंदिर समिति के अधिकारियों से मुलाकात की। इस निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने प्रमुख अधिकारियों से तैयारियों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी मुखबा का दौरा कर चुकी हैं और उन्होंने पीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर सचिवालय में समीक्षा बैठक की थी।
स्थानीय उत्पादों और परंपराओं की प्रदर्शनी
प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले मुखबा में स्थानीय उत्पादों और परंपराओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा, पीएम के स्वागत के लिए जाड़ समुदाय के लोगों से भी चर्चा की गई है। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर अधिकारी तेजी से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
मुखबा, हर्षिल और बगोरी में निर्माण कार्यों की गति
मुखबा, हर्षिल और बगोरी में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों की गति पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन तीनों गांवों में सड़क मार्गों और पैदल मार्गों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, व्यू प्वाइंट और हेलिपैड को सड़क से जोड़ने के लिए कार्य चल रहे हैं। साथ ही इन कार्यों में गुणवत्ता का खास ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Uttarakhand
युवा कांग्रेस के 470 नए पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार, ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

Uttarakhand Politics : चुनाव के लिए महज कुछ ही महीने बाकी है, ऐसे में कांग्रेस ने अपने आप को अभी से ही फिल्टर करना शुरू कर दिया है। खासतौर पर कांग्रेस ने युवाओं पर जोर दिया है। युवा कांग्रेस में नए-नए चेहरों को ब्लॉक से लेकर जिला स्तर पर पदाधिकारी बनाया है, वही प्रदेश स्तर पर भी नए लोगों को अध्यक्ष से लेकर अलग-अलग पदों की जिम्मेदारी दी है।
Table of Contents
युवा कांग्रेस के 470 नए पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार
उत्तराखंड युवा कांग्रेस के 470 नए पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चिब भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरक सिंह रावत, विधायक आदेश चौहान, समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक के नेतृत्व में पूरी टीम ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी का संकल्प लिया।

ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि युवा कांग्रेस पूरे देश में प्रभावी है लेकिन नई टीम नए जोश और जज्बे के साथ काम करती है। चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि समाज में युवाओं की एक ऐसी कड़ी है जो बड़ा बदलाव ला सकती है यही उम्मीद युवा कांग्रेस से है।
प्रदेश की जनता के बीच जाएगी युवा कांग्रेस
नव नियुक्त अध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि उनके सामने एक चुनौतियां बहुत हैं लेकिन मौजूदा सरकार ने युवाओं के साथ छलावा किया है इन तमाम विषयों को युवा कांग्रेस प्रदेश की जनता के सामने रखेगी। जिससे भाजपा की पोल खुलेगी।
big news
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी

Dhami Cabinet Decisions : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में कुल 18 प्रस्ताव आए। जिसमें उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की अहम बैठक हुई समाप्त
गुरुवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 18 प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिनमें से कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। इनमें उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 भी शामिल है। बैठक के बाद सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी।
उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी
नए नियमों के तहत अब प्रवर्तन अधिकारी वर्दी में नजर आएंगे। इसके अलावा शहरी विकास से जुड़े कार्यों, खासकर कुंभ मेले की तैयारियों के लिए स्वीकृति प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।
नई व्यवस्था के अनुसार, मेला अधिकारी को 1 करोड़ रुपये तक के कार्यों की मंजूरी का अधिकार होगा, मंडलायुक्त 5 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं को स्वीकृति दे सकेंगे, जबकि इससे अधिक राशि के प्रस्ताव शासन स्तर पर मंजूर किए जाएंगे।

धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले
- 1. उत्तराखंड कैबिनेट ने अधीनस्थ वन सेवा नियमावली 2016 में संशोधन को मंजूरी दी।
- 2. वन दरोगा की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई। वन आरक्षी की आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 25 वर्ष कर दी गई।
- 3. जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को अब सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा।
- 4. उत्तराखंड अल्पसंख्यक अधिनियम 2025 के तहत मदरसों की मान्यता प्रक्रिया में बदलाव किया गया।
- 5. कक्षा 1 से 8 तक चल रहे 452 मदरसों को अब जिला स्तर से मान्यता मिलेगी। केवल कक्षा 9 से 12 तक के मदरसों (करीब 52) को उत्तराखंड बोर्ड से मान्यता लेनी होगी। इस संबंध में अध्यादेश लाया जाएगा
- 6. 50 हजार से अधिक छात्र 8वीं तक मदरसों में पढ़ रहे हैं। कार्मिक विभाग में निर्णय: प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) अब अधिकतम एक वर्ष तक ही मान्य होगी। यदि एक वर्ष के भीतर नियुक्ति मिलती है, तो प्रतीक्षा सूची वैध मानी जाएगी।
- 7. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप विशेष शिक्षा शिक्षकों की अर्हता तय करते हुए विशेष शिक्षक शिक्षा नियमावली को मंजूरी दी गई। शैक्षिक संवर्ग नियमावली को स्वीकृति: सहायक अध्यापकों के 62 पदों के लिए पहली बार सेवा नियम तय किए गए।
big news
हरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में हंगामा, मंत्री के पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने टेबल पर रखी बुकलेट फेंकी…

Uttarakhand Politics : हरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में आज जोरदार हंगामा देखने को मिला। मंत्री सतपाल महाराज के बैठक में पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी।
Table of Contents
हरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में हंगामा
हरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक उस वक्त तीखे टकराव में बदल गई जब बैठक की शुरुआत होते ही कांग्रेस और बसपा के विधायकों ने विरोध का मोर्चा खोल दिया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के सभागार में पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने टेबल पर रखी बुकलेट उठाकर फेंक दी और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। पूरे परिसर में “धामी सरकार मुर्दाबाद” के नारे गूंजते रहे और माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह असंतुलित नजर आया।
जनप्रतिनिधियों ने बैठक की प्रक्रिया पर उठाए सवाल
कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत, रवि बहादुर, वीरेंद्र जाती, फुरकान अहमद, ममता राकेश और बसपा विधायक शहजाद अली समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बैठक की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे जनहित से भटककर ठेकेदारों के हितों की बैठक करार दिया। विपक्ष का आरोप है कि विकास योजनाओं में पारदर्शिता नहीं है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की राय को दरकिनार किया जा रहा है।

बसपा विधायकों ने भी खुलकर कांग्रेस का किया समर्थन
बसपा विधायकों ने भी खुलकर कांग्रेस का समर्थन करते हुए बैठक के तरीके को गलत ठहराया।हंगामे के चलते कुछ समय के लिए बैठक की कार्यवाही प्रभावित रही और प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में हालात सामान्य करने की कोशिश की गई, लेकिन विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा था।
इस बीच कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में बैठक जारी रही, जिसमें भाजपा के विधायक और जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। दूसरी ओर कांग्रेस और बसपा के विधायक जिला कलेक्टर परिसर में धरना देकर विरोध जताते रहे। पूरे घटनाक्रम ने जिला योजना बैठक की पारदर्शिता और कार्यशैली पर नए सिरे से सवाल खड़े कर दिए हैं।
विधायकों के साथ नहीं हुआ कोई पक्षपात
पूरे मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सफाई देते हुए कहा कि विधायकों के साथ कोई पक्षपात नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बैठक सुचारू रूप से चली है, बजट भी पूरा दिया गया है। इसके बावजूद ये लोग जानबूझकर हंगामा कर रहे हैं।
Cricket23 hours agoLSG vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 50 : लखनऊ बनाम बेंगलुरु फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट…
Breakingnews19 hours agoचंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली पीड़िता…
Cricket23 hours agoSRH vs PBKS Dream11 Team IPL 2026 Match 49: आज की फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI..
big news18 hours agoरानीखेत के चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
big news23 hours agoमसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक हेल्पर घायल
Nainital21 hours agoनैनीताल SDM अचानक पहुंचे BD पांडे अस्पताल, 10 बजे बाद भी कार्यालय पर लटका मिला ताला, फिर…
big news16 hours agoबड़ी खबर : देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Breakingnews34 minutes agoउत्तराखंड में यहां 2 महिला पुलिसकर्मियों को लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने कर दिया सस्पेंड












































