Dehradun
Dehradun में निवेश से पहले सोचें दो बार, भूमाफिया का कब्जा बन सकता है आपका सिरदर्द…

देहरादून: नगर निगम की बेशकीमती ज़मीनों पर भूमाफियाओं का कब्जा फिर से बढ़ने लगा है। शहर के बाहरी इलाकों में अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में, श्री राम सेना के अध्यक्ष दिनेश मल्होत्रा ने महापौर सौरभ थपलियाल और डीएम कार्यालय से शिकायत की कि अधोईवाला वार्ड में नगर निगम की ज़मीन पर अवैध निर्माण हो रहा है।
दिनेश मल्होत्रा का आरोप है कि एमडीडीए की टीम ने भी कब्जे की पुष्टि की है, लेकिन नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। महापौर ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और ज़मीन की पैमाइश कर जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकारी ज़मीनों को अतिक्रमण मुक्त करना उनकी प्राथमिकता है और सभी शिकायतों की जांच की जाएगी।
इसके अलावा, मोहब्बेवाला में भी नगर निगम की ज़मीन पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है और प्लाटिंग की जा रही है। सहस्रधारा रोड के आसपास भी सरकारी ज़मीनों पर कब्जे और खरीद-फरोख्त के मामले बढ़ रहे हैं। हाल ही में सहस्रधारा हेलीपैड के पास भी सरकारी ज़मीन पर जेसीबी से ढांग काटकर प्लाटिंग के लिए रास्ता बनाया जा रहा था।
महापौर ने यह भी कहा कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी ताकि सरकारी ज़मीनों को बचाया जा सके और भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
Dehradun
DEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार

धर्मावाला में हुड़दंग, SUV से लोगों को कुचलने की कोशिश
DEHRADUN NEWS: देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के धर्मावाला चौक से गुंडागर्दी की बेहद खौफनाक तस्वीर सामने आई है, जहाँ एक कार सवार ने सरेआम लोगों को कुचलने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने इलाके में जमकर उपद्रव किया और एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए उसकी गाड़ी को भी नुकसान पहुँचाया।
मुख्य बिंदु
धर्मावाला चौक पर मारपीट की सूचना
दरअसल, पूरी घटना रविवार देर रात की है, जब पुलिस को विकासनगर के धर्मावाला चौक पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा मारपीट और हुड़दंग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना सहसपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें_ बेटी पैदा होने से नाराज हुआ पिता, 15 दिन की नवजात बच्ची को जहर देकर उतारा मौत के घाट
पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
पीड़ित रविंद्र सिंह (निवासी शाहपुर कल्याणपुर, धर्मावाला) की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और वाहन को क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोप है कि आरोपी अपने वाहन को खतरनाक तरीके से चलाकर आमजन की जान को खतरे में डाल रहे थे।

BNS की गंभीर धाराओं में दर्ज मामला
थाना सहसपुर में मु०अ०सं० 59/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। घटना में इस्तेमाल की गई SUV (UP37L 7421) को पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया है।
ये भी पढ़ें_ Dehradun: STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी
- इकराम (36 वर्ष), निवासी धर्मावाला
- विशाल गोयल (32 वर्ष), निवासी शाहपुर धर्मावाला
- शाहरुख (26 वर्ष), निवासी प्रतीतपुर
- अरशद (26 वर्ष), निवासी प्रतीतपुर
big news
बड़ी खबर : देहरादून में डंपर चालक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Dehradun News : राजधानी देहरादून में कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आज आसन नदी झूला पुल के नीचे डंपर चालक का शव मिलने से सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में डंपर चालक का शव मिलने से सनसनी
देहरादून में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ता ही जा रही है। आए दिन हत्याएं और शव मिलने की खबरों से लोगों में सनसनी मच रही है। रविवार शाम को आसन नदी झूला पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आस-पास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जहरीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु की आशंका
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद जहरीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने लोगों से पूछताछ शुरू कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भूडपुर नया गांव देहरादून निवासी के रूप में हुई पहचान
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को आसन नदी झूला पुल के नीचे एक शख्स का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिस पर कोतवाली पटेल नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की तो शख्स की पहचान 32 वर्षीय महेन्द्र सिंह निवासी भूडपुर नया गांव देहरादून के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
Dehradun
23 मार्च को देहरादून धामी सरकार का “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम, ये रूट रहेंगे डायवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान

DEHRADUN ROOT PLAN 23 MARCH: 23 मार्च को देहरादून में ट्रैफिक अलर्ट, जानें नया रूट प्लान
DEHRADUN ROOT PLAN 23 MARCH: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के परेड़ ग्राउंड में 23 मार्च को धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. परेड ग्राउंड में आयोजित “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक रूट प्लान तैयार किया है.
मुख्य बिंदु
घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान
🔹 1. मसूरी और राजपुर रोड से आने वाले वाहन
- सबसे पहले, इन वाहनों को मसूरी डायवर्जन से डायवर्ट किया जाएगा।
- इसके बाद रूट रहेगा: ग्रेट वैल्यू → बहल चौक → सर्वे चौक → कन्वेंट तिराहा।
- कन्वेंट तिराहे पर यात्रियों को उतारा जाएगा (ड्रॉप प्वाइंट)।
- वहीं, वाहनों की पार्किंग बन्नू स्कूल में सुनिश्चित की गई है।
- इसके अतिरिक्त, आईआरडीटी (सर्वे चौक के पास) को पिकअप प्वाइंट बनाया गया है।
🔹 2. विकासनगर–चकराता से आने वाले वाहन
- इन वाहनों को बल्लूपुर चौक से शहर में प्रवेश कराया जाएगा।
- इसके बाद रूट रहेगा: किशन नगर चौक → बिंदाल → घंटाघर → दर्शन लाल चौक → लैंसडाउन चौक।
- लैंसडाउन चौक पर यात्रियों को ड्रॉप किया जाएगा।
- इसके बाद वाहनों को बन्नू स्कूल में पार्क किया जाएगा।
- कनक चौक को पिकअप प्वाइंट के रूप में तय किया गया है।
🔹 3. रुड़की–आईएसबीटी से आने वाले वाहन
- इन वाहनों का रूट रहेगा: आईएसबीटी → कारगी चौक → पुरानी बाईपास चौकी → धर्मपुर → बुद्धा चौक।
- बुद्धा चौक पर यात्रियों को उतारा जाएगा।
- पार्किंग के लिए रेसकोर्स मैदान निर्धारित किया गया है।
- साथ ही, बुद्धा चौक को ही पिकअप प्वाइंट बनाया गया है।
🔹 4. रायपुर से आने वाले वाहन
- इन वाहनों को चूना भट्टा से डायवर्ट किया जाएगा।
- इसके बाद उन्हें आईआरडीटी (सर्वे चौक के पास) तक लाया जाएगा।
- यहां यात्रियों को ड्रॉप करने के बाद वाहन ईसी रोड से बन्नू स्कूल में पार्क किए जाएंगे।
- पिकअप प्वाइंट भी आईआरडीटी (सर्वे चौक के पास) ही रहेगा।
🔹 5. डोईवाला से आने वाले वाहन
- इनका रूट होगा: रिस्पना → धर्मपुर → सीएमआई → बुद्धा चौक → लैंसडाउन चौक।
- यहां यात्रियों को ड्रॉप किया जाएगा।
- लैंसडाउन चौक के आसपास वन-साइड पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
- पिकअप प्वाइंट: लैंसडाउन चौक।
🔹 6. रायपुर और सहस्त्रधारा रोड से आने वाले वाहन
- इन वाहनों को सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से डायवर्ट किया जाएगा।
- आगे का रूट: सर्वे चौक → कन्वेंट तिराहा।
- कन्वेंट तिराहे पर ड्रॉप किया जाएगा।
- पार्किंग के लिए रेसकोर्स और बन्नू स्कूल निर्धारित हैं।
- पिकअप प्वाइंट: कन्वेंट तिराहा।
🚖 7. विक्रम (शेयर ऑटो) के लिए डायवर्जन व्यवस्था
- रायपुर रूट (नंबर 2): सभी विक्रम सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।
- धर्मपुर रूट (नंबर 3): विक्रमों को तहसील चौक → दून चौक → एमकेपी चौक की ओर मोड़ा जाएगा।
- आईएसबीटी रूट (नंबर 5) और कांवली रूट (नंबर 8): रेलवे गेट से ही वापस भेज दिए जाएंगे।
- प्रेमनगर रूट: प्रभात कट से डायवर्ट किया जाएगा।
- राजपुर रूट: ग्लोब चौक → पैसिफिक तिराहा → बैनी बाजार होते हुए वापस राजपुर रोड भेजा जाएगा।
🚌 8. सिटी बसों के लिए ट्रैफिक प्लान
- आईएसबीटी से राजपुर रोड जाने वाली बसें: दर्शन लाल चौक → घंटाघर होते हुए जाएंगी।
- रिस्पना से आने वाली बसें: तहसील चौक से वापस दून चौक → एमकेपी चौक → आराघर की ओर मोड़ी जाएंगी।
- रायपुर रोड की बसें: सहस्त्रधारा क्रॉसिंग → आईटी पार्क → राजपुर रोड → घंटाघर के रास्ते जाएंगी।
🅿️ 9. पार्किंग व्यवस्था
- बसों के लिए पार्किंग:
- गुरुद्वारा ग्राउंड (रेसकोर्स)
- रेंजर्स ग्राउंड
- गुरु नानक स्कूल ग्राउंड
- कार और दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग
- रेंजर्स ग्राउंड
- काबुल हाउस
- परेड ग्राउंड का खेल मैदान
🚧 10. बैरियर और सुरक्षा व्यवस्था
- ट्रैफिक कंट्रोल के लिए आउटर और इनर मिलाकर कुल 9 बैरियर लगाए जाएंगे।
🔸 आउटर बैरियर प्वाइंट:
- ईसी रोड (सर्वे चौक)
- मनोज क्लिनिक
- बुद्धा चौक
- दर्शन लाल चौक
- ओरियंट चौक
- पैसिफिक तिराहा
🔸 इनर बैरियर प्वाइंट:
- रोजगार तिराहा
- कनक चौक
- डूंगा हाउस
- लैंसडाउन चौक
- कन्वेंट तिराहा
🚶 11. आम जनता के लिए विशेष निर्देश
- सबसे महत्वपूर्ण बात, इनर बैरियर से आगे केवल पासधारक और वीवीआईपी वाहन ही जा सकेंगे।
- आम नागरिकों को निर्धारित ड्रॉप प्वाइंट पर उतरकर पैदल कार्यक्रम स्थल तक जाना होगा।
- प्रवेश के लिए पवेलियन ग्राउंड और बीजेपी कार्यालय के पास बनाए गए गेट का उपयोग करना होगा।
Cricket21 hours agoNAM vs UGA Dream11 Prediction in Hindi, 2nd ODI 2026: फैंटेसी टिप्स, संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
Dehradun19 hours ago23 मार्च को देहरादून धामी सरकार का “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम, ये रूट रहेंगे डायवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान
Breakingnews20 hours agoबड़ी खबर : सीएम धामी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसके हिस्से आया कौन सा विभाग ?
big news23 hours agoबड़ी खबर : गंगोत्री धाम के पास केदारताल क्षेत्र में आया एवलांच, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
big news24 hours agoबेटी पैदा होने से नाराज हुआ पिता, 15 दिन की नवजात बच्ची को जहर देकर उतारा मौत के घाट
big news21 hours agoदेहरादून में Pet Dog Policy 2025 लागू, नियमों का पालन ना करने पर पहुंच सकते हैं जेल, भारी जुर्माने का भी प्रावधान
Uttarakhand1 hour agoधामी सरकार के चार साल पूरे, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #Dhamisarkarke4saalbemisal
big news19 hours agoउत्तराखंड BJP में कांग्रेसियों का बोलबाला, धामी कैबिनेट में आधे से ज्यादा मंत्री पूर्व कांग्रेसी, कार्यकर्ताओं की बढ़ेगी नाराजगी ?







































