Dehradun
देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, टर्मिनल खाली कराकर जांच शुरू….

देहरादून : देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार (9 दिसंबर 2024) को सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक सामने आई। धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट टर्मिनल को खाली करा दिया। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद सभी यात्री, एयरलाइंस कर्मी और अन्य कर्मचारी बाहर निकाल दिए गए।
सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट टर्मिनल को चारों तरफ से घेर लिया है और धमकी की जांच की जा रही है। एयरपोर्ट टोल बेरियर पर आने वाले यात्री और कार चालकों को रोका गया है, ताकि कोई भी परिसर में प्रवेश न कर सके। धमकी के बाद एयरपोर्ट पर किसी भी तरह का विमान संचालन और फ्लाइट मूवमेंट पूरी तरह से ठप हो गया है।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, यह धमकी पहले भी कभी-कभी दी जाती रही है, खासकर विमानों में बम होने के मामलों में, लेकिन इस बार प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टर्मिनल को खाली कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां अब पूरे एयरपोर्ट परिसर की गहनता से जांच कर रही हैं और किसी भी प्रकार के असामान्य पदार्थों के लिए एयरपोर्ट को खंगाल रही हैं।
इसी बीच, एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और एयरपोर्ट परिसर के बाहर ही रहें, क्योंकि इस समय जांच प्रक्रिया जारी है। एयरपोर्ट प्रशासन ने धमकी की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा में और अधिक सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है।
स्थानीय पुलिस, सीआईएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस समय पूरे परिसर में कड़ी निगरानी रखे हुए हैं और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए प्रयासरत हैं।
धमकी के बाद से एयरपोर्ट पर सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है, और सभी यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
Dehradun
DEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
गुब्बारे मारने को लेकर बवाल शुरू, कहासुनी के बाद हाथापाई
DEHRADUN: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत चकराता रोड पर सोमवार शाम होली के गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। विवाद के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुख्य बिंदु
दुकानदार के मना करने पर बढ़ा विवाद
स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, कुछ नाबालिग किशोर-किशोरियां दुकान के बाहर एक-दूसरे पर पानी के गुब्बारे फेंक रहे थे। पास की मोबाइल दुकान के मालिक ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद किशोरों ने दुकानदार और उसके साथियों के साथ मारपीट की। दुकानदार पक्ष का ये भी आरोप है कि बाद में कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे और दुकान में तोड़फोड़ की। इस झड़प में करीब तीन से चार युवकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
ये भी पढ़ें- आज चंद्र ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक है ?, यहां जानें टाइमिंग से लेकर सूतक काल की हर जानकारी
मौके पर जुटी भीड़, लगा जाम
घटना के दौरान चकराता रोड पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होती रही। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया, जहां उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें- देहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला, गुस्साए लोगों ने शव को रोड पर रख किया प्रदर्शन
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल के मुताबिक, चकराता रोड पर दीपक (निवासी मोबाइल मार्ट) और उसके साथी अक्षय तथा दूसरे पक्ष के मन आनंद (निवासी लूनिया मोहल्ला) के बीच पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर विवाद हुआ था।दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Dehradun: कांग्रेस पार्षद पर महिला सफाई कर्मी से मारपीट का आरोप, कर्मचारी हड़ताल पर
होली से पहले बढ़ी सतर्कता
होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस पहले से ही हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्ती की बात कर रही है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहार के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी तरह के विवाद से बचें।
Dehradun
खुशियों के त्यौहार होली की उत्तराखंड में धूम, सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में खेली होली

Holi 2026 : खुशियों के त्यौहार होली के पर्व पर पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी इसकी धूम देखने को मिल रही है। सीएम धामी ने आज राजधानी देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली।
Table of Contents
सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में खेली होली
आज होली के पावन पर्व पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीएम ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं
प्रदेश कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों के इस पावन त्यौहार पर हर प्रदेशवासी के जीवन में खुशियां आए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश निरंतर विकास की रफ्तार को लगातार गति दे रहा है।
उत्तराखंड हर क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की सूची में आ रहा है, अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक उत्तराखंड सरकार पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि जब तक उत्तराखंड का समुचित विकास न हो जाए तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।
big news
देहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला, गुस्साए लोगों ने शव को रोड पर रख किया प्रदर्शन

Dehradun accident : देहरादून के मालदेवता में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक एक किशोर की जान चली गई। एक डंपर ने शेरकी गांव में एक किशोर को कुचल दिया। जिस से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर ही रखकर प्रदर्शन किया।
Table of Contents
देहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला
राजधानी देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत मालदेवता के पास शेरकी गांव में रविवार देर रात एक डंपर ने किशोर से कुचल दिया। इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों में मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दी। घटना की जानकारी पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने के बाद यातायात सुचारू करवाया।
डंपर चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस और अधिकारियों ने परिजनों को मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। रायपुर पुलिस ने देर रात डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। जिस से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक शेरकी गांव निवासी 17 वर्षीय शिवांशु रविवार रात अपने घर को लौट रहा था। इसी दौरान एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। जानकारी पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने की कोशिश कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। अधिकारियों के कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों ने शव को सड़क से हटाया और तब जाकर देर रात को जाम खुल सका।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सीओ रायपुर रीना रठौर ने बताया कि मालदेवता क्षेत्र में शेर की गांव से मालदेवता की ओर आ रहे एक डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।
घटना में पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेजों व अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना कारित करने वाले डंपर के संबंध में जानकारी एकत्रित कर उक्त डम्पर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया गया है। जिसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Dehradun20 hours agoDEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
big news19 hours agoहोली से पहले CM धामी ने दिया पेशनधारियों को तोहफा, दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में हुई इतनी बढ़ोतरी
Roorkee18 hours agoRoorkee: नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, होली पर बाजार में खपाने का बनाया था प्लान
big news22 hours agoआज चंद्र ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक है ?, यहां जानें टाइमिंग से लेकर सूतक काल की हर जानकारी
Uttarakhand16 hours agoHappy Holi 2026 : खुशियों के त्यौहार को लेकर गजब का उत्साह, रंगों और पिचकारियों से सजी दुकानें
Cricket21 hours agoWI-W vs SL-W Dream11 Prediction: तीसरे टी20 में रोमांच तय, जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स..
Trending20 hours agoहोली से ठीक पहले चंद्र ग्रहण, जानें किन राशि वालों के लिए खतरे की घंटी, किसकी खुलेगी किस्मत
Cricket19 hours agoSA vs NZ Semifinal T20 World Cup 2026 : ईडन गार्डन्स में फाइनल का टिकट दांव पर, कौन मारेगा बाज़ी?









































