Nainital
टाइगर का शिकार दृश्य: कॉर्बेट पार्क में चीतल को मुंह में दबाए टाइगर सड़क पार करता दिखा l

रामनगर: विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रोड से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक टाइगर चीतल को अपने मुंह में दबोचकर सड़क पार करता हुआ जंगल की ओर जाता दिख रहा है। यह दृश्य उन पर्यटकों और जिप्सी चालकों ने अपने कैमरे में कैद किया, जो जंगल सफारी पर जा रहे थे। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस दुर्लभ दृश्य में टाइगर अपने भारी भरकम शिकार को लेकर आराम से सड़क पार करता है, जिसे देखकर रास्ते में खड़ी पर्यटकों की जिप्सी की लाइन लग गई। पर्यटक इस रोमांचक क्षण को देख खुशी से झूम उठे। यह घटना कॉर्बेट के ढेला रेंज के ढेला रोड पर घटित हुई है, जो पार्क में सफारी का प्रमुख मार्ग है।
पार्क प्रशासन का बयान:
पार्क प्रशासन ने इस घटना को सामान्य प्रक्रिया बताया है। सीटीआर (कॉर्बेट टाइगर रिजर्व) के पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटि ने इसे एक अच्छा संकेत बताते हुए कहा, “यह टाइगर की फूड चेन का हिस्सा है और ऐसे घटनाएं पार्क के जैविक संतुलन को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं।”
वाइल्डलाइफ के आश्चर्यजनक दृश्य:
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से इस प्रकार के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं, जो वन्यजीवों के व्यवहार और प्राकृतिक नियमों के बारे में नई जानकारी प्रदान करते हैं। यह वीडियो भी दर्शाता है कि जंगल का जीवन अपनी गति से चलता है और वहां के निवासियों के लिए यह सामान्य गतिविधि है।
#JimCorbettNationalPark, #TigerHuntingVideo, #CorbettSafari, #WildlifeEncounter, #ChitalHunting, #ConstitutionDay #SprightAgroAdvancement #UnlimitIndia
big news
रामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Ramnagar News : रामनगर में शुक्रवार एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद जहां परिवार में मातम पसरा है।
Table of Contents
रामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी
रामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी मच गई है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
रामनगर के ग्राम शक्तिनगर पूछड़ी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग का शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला, मृतक की पहचान 60 वर्षीय अमीर हुसैन के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
निर्माणाधीन मकान से घर के लिए निकला था मृतक
मृतक के छोटे भाई इकबाल ने बताया कि अमीर हुसैन का एक मकान फौजी कॉलोनी में निर्माणाधीन है। मृतक के भाई ने बताया कि गुरुवार रात वो अपने उसी निर्माणाधीन मकान से घर के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचे। जब काफी समय तक उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन पूरी रात खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला शव
शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूरी पर अमीर हुसैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आशंका जताई है कि घटना के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है।
रामनगर कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
big news
हल्द्वानी में स्कूल से घर लौट रही छात्रा लापता, झाड़ियों में मिली ड्रेस लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं

Lalkuan News : हल्द्वानी के लालकुंआ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल से घर लौट रही बच्ची संदिग्ध परिस्थियों में लापता हो गई। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे और बच्ची की तलाश की गई। इस दौरान एक खेत में झाड़ियों में बच्ची की स्कूल ड्रेस तो मिली लेकिन बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।
Table of Contents
लालकुंआ में स्कूल से घर लौट रही छात्रा लापता
लालकुआं के मोटाहल्दू में 15 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला गुरुवार देर शाम तक और उलझता चला गया। दिनभर चली पुलिस की सघन कार्रवाई, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक जांच के बावजूद पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा। झाड़ियों में मिली छात्रा की स्कूल ड्रेस ने सनसनी जरूर फैलाई, लेकिन छात्रा का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
झाड़ियों में मिली ड्रेस लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं
जानकारी के मुताबिक हाल निवाशी मिनी औद्योगिक अस्थान मोटाहल्दू मूल निवासी शक्तिफार्म सतीश उपाध्याय की पुत्री ललिता (15) रोज की तरह स्कूल गई थी। दोपहर करीब 2 बजकर पांच मिनट पर छुट्टी के बाद वो सहेली के साथ घर के लिए निकली, लेकिन रास्ते में अलग होने के बाद ललिता रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। तय समय पर घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

मामला तब और गंभीर हो गया जब मदरसन कंपनी के पास टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली खाली जमीन में घनी झाड़ियों के बीच छात्रा की सलवार-कमीज बरामद हुई। सूचना फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी क्राइम जगदीश चंद, सीओ अमित सैनी, कोतवाल बृजमोहन सिंह राणा समेत कई टीमें जांच में जुटीं। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर लाया गया लेकिन उसके बाद कोई दिशा नहीं मिल सकी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जबकि सर्विलांस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही।

हालांकि कई कैमरे बंद या खराब मिलने से जांच की रफ्तार थम गई। उपलब्ध फुटेज में छात्रा कपड़े मिलने की जगह से कुछ दूरी पहले तक ही दिखाई दे रही है। जांच के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में लगे कई सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए। ऐसे में सबसे अहम कड़ी ही कमजोर साबित हो रही है।
घटना के बाद से मोटाहल्दू इलाके में हड़कंप
पुलिस निजी प्रतिष्ठानों और रास्तों के अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद मोटाहल्दू और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। एसपी सिटी क्राइम जगदीश चंद ने कहा कि छात्रा की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और प्राथमिकता छात्रा की सुरक्षित बरामदगी है।
Haldwani
उत्तराखंड में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, यहां रिश्वत लेते उद्यान निरीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

Haldwani News : हल्द्वानी में रिश्वत लेते उद्यान निरीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार, इसलिए मांगे थे 12 हजार
Haldwani News : उत्तराखंड में विजिलेंस की फिर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। हल्द्वानी में विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी सेक्टर की विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत मिलने पर जाल बिछाकर ये कार्रवाई की गई है।
12 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार
विजिलेंस टीम ने ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने आम के पेड़ काटने की अनुमति दिलाने के बदले ठेकेदार से रिश्वत की मांग की। कार्रवाई के तहत टीम उसे अपने साथ लेकर गई है।

26 पेड़ कटवाने की अनुमति के बदले मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक फ्री नंबर 1064 पर एक शिकायतकर्ता मे शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया था कि वो लकड़ी का ठेकेदार है और बीते छह साल से यहीं पर काम कर रहे है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से कुछ साल पहले आम के 26 पेड़ खरीदे थे। इन पेड़ों को कटवाने की अनुमति के लिए उसने आवेदन किया था।
अनुमति से जुड़े दस्तावेज उद्यान विभाग तक पहुंचने के बाद अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर लिया। इसके साथ ही आरोप है कि विभाग के वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे ने 26 पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के बदले 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जिसके बाद उसने विजिलेंस में शिकायत की। विजिलेंस ने शिकायतकर्ता के आरोपोंकी जांच की जो कि सही पाए गए। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।
Cricket8 hours agoकौन है लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्टार मुकुल चौधरी , पढ़ें उनकी विस्तृत जीवनी…
Cricket9 hours agoRR vs RCB Dream11 Prediction Match 16 IPL 2026
Haldwani9 hours agoहल्द्वानी में शराब की ओवर रेटिंग पर एक्शन, शराब की दुकानों पर छापेमारी जारी…
Cricket9 hours agoQUE vs RAP Dream11 Prediction Match 18 Psl 2026
Dehradun5 hours agoउत्तराखंड में आज से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, स्व-गणना कर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया शुभारंभ
big news4 hours agoकृषि विभाग को मिला स्थाई निदेशक, दिनेश कुमार को सौंपी गई जिम्मेदारी, आदेश जारी
Breakingnews3 hours agoबड़ी खबर : देहरादून से पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर गिरफ्तार, लंबे समय से था ISI एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में
big news8 hours agoहल्द्वानी में स्कूल से घर लौट रही छात्रा लापता, झाड़ियों में मिली ड्रेस लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं












































