Uttarakhand
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मौत, गुजरात ओर महाराष्ट्र की रहने वाले थे यात्री।

उत्तरकाशी – यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें एक बड़ोदरा गुजरात के रहने वाले कमलेशभाई पटेल (53), जबकि दूसरी पुणे महाराष्ट्र की रहने वालीं रोहिणी किसन दल्वी (54) थीं।

घटना शनिवार रात की है। कमलेशभाई जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और वह चक्कर आने से गिर गए। जबकि रोहिणी यमुनोत्री के दर्शन के बाद खरादी में रुकी थीं। यहां उनकी तबीयत बिगड़ गई।
स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान अब तक 14 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। यहां यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए यमुनोत्री हाईवे पर दोबाटा व जानकीचट्टी में स्क्रीनिंग प्वाइंट है।
वहीं गंगोत्री हाईवे पर हीना में स्क्रीनिंग प्वाइंट बनाया गया है। इसके अलावा विभाग ने गंगाघाटी में तीन व यमुनाघाटी में तीन मोबाइल टीमें तैनात की हैं।
big news
डीएम ने हल्द्वानी RTO दफ्तर में मारा छापा, जिलाधिकारी के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप, देखें वीडियो
Haldwani News : हल्द्वानी आरटीओ ऑफिस में आज जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छापा मारा। इस कार्रवाई से मौके पर हड़ंकप मच गया। छापे की खबर सुनते ही कार्यालय में सक्रिय बिचौलिए नौ दो ग्यारह हो गए।
Table of Contents
डीएम ने हल्द्वानी RTO दफ्तर में मारा छापा
जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आज हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में छापेमारी कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीएम के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया और परिसर में घूमने वाले दलाल मौके से फरार हो गए। जिलाधिकारी ने रिकॉर्ड रूम का बारीकी से निरीक्षण किया।

गड़बड़ियां मिलने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड व्यवस्था सही न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी कर्मचारियों को नेम प्लेट और आई कार्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को कार्यालय परिसर में शिकायत पेटिका नहीं मिली, जिस पर उन्होंने तत्काल शिकायत पेटिका लगाने के निर्देश दिए।

हर 7 दिनों में CCTV की रिकॉर्डिंग देखने के निर्देश
जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की हर 7 दिनों की रिकॉर्डिंग देखने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने निर्देश दिया कि कार्यालय परिसर में फ्लेक्सी लगाई जाए। जिसमें स्पष्ट लिखा हो कि यहां सरकार द्वारा कोई निर्धारित एजेंट नहीं है। उन्होंने परिवहन अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
Uttarakhand
फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने किया बड़ा ऐलान

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं।
Table of Contents
फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री
उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंंड में भी ‘गोदान’ फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। सीएम धामी ने इसे टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और समाज को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है।
गाय भारतीय संस्कृति, समाज का अभिन्न अंग – सीएम धामी
मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।

गौपालकों और पशुपालकों के लिए चलाई जा रही कई योजनाएं
सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके।
गौपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी प्रोत्साहन देती रहेगी।
big news
कल देहरादून के परेड ग्राउंड में होगी महापंचायत, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सभी दल एकजुट

Dehradun News : अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए 8 फरवरी यानी कल देहरादून के परेड ग्राउंड में महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है। इसे इंडिया गठबंधन के सभी दलों ने अपना समर्थन दिया है।
Table of Contents
कल देहरादून के परेड ग्राउंड में होगी महापंचायत
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए 8 फरवरी को देहरादून के परेड ग्राउंड में महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है। जिसे इंडिया गठबंधन के सभी दलों का समर्थन है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस महापंचायत की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना है।
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने सभी दल एकजुट
अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम के खुलासे और अंकिता को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश के सभी विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं। कल होने वाली महापंचायत को इंडिया गठबंधन के दलों ने जहां एक ओर अपना समर्थन दिया है। तो वहीं दूसरी ओर तमाम सामाजिक संगठन भी इस महापंचायत में शामिल होंगे।
महापंचायत को BJP ने बताया विपक्ष का राजनीतिक मुद्दा
भाजपा ने इस महापंचायत को विपक्ष का राजनीतिक मुद्दा बताया है। भाजपा के विधायकों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया है और उनकी संस्तुति के कारण ही सीबीआई जांच संभव हो पाई है।
वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि सीबीआई जांच सरकार प्रायोजित है और वे उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग करते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल ने कहा कि सीबीआई जांच पर्यावरणविद अनिल जोशी के द्वारा मुकदमा दर्ज करने पर की गई है, जिन पर जंगल की जमीन हड़पने का आरोप है। इससे सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं।
Cricket11 hours agoIND vs USA Dream11 Prediction : 11 दमदार फैंटेसी टिप्स के साथ जीत का पूरा प्लान
Cricket22 hours agoकल से शरू होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 रोमांच , पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स होंगे आमने सामने…
Trending10 hours agoरोज डे से हुई वेलेनटाइन वीक की शुरूआत, गुलाब से प्रेमी जोड़े कर रहे प्यार का इजहार, देखें पूरे valentine week की लिस्ट
Cricket19 hours agoWI vs SCO Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड फैंटेसी क्रिकेट प्रीव्यू..
Dehradun12 hours agoविधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक हलचलें तेज, भाजपा नेत्री रीता छेत्री सहित कई महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
Tech8 hours agoकैब इंडस्ट्री में बड़ा धमाका : 5 फरवरी से शुरू हुई ‘Bharat Taxi App’, ओला-उबर को देगी टक्कर!
big news7 hours agoकल देहरादून के परेड ग्राउंड में होगी महापंचायत, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सभी दल एकजुट
Haridwar9 hours agoहरिद्वार के गोविंदपुर में एक गोदाम में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू





































