Haridwar
मोदी योगी की कांवड़ लेकर हरिद्वार पंहुचे अमरोहा के दो युवक, 51 लीटर गंगाजल भरकर वापस हुए रवाना..जीत की कामना।

हरिद्वार – देश में फिर से मोदी नेतृत्व की सरकार की कामना लेकर अमरोहा के दो युवक हरिद्वार पहुंचे। दोनों यहां महाशिवरात्रि को लेकर जल भरने के लिए यहां पहुंचे थे। इस दौरान युवकों ने 51 लीटर गंगाजल भरा और कलश लेकर वापस अमरोहा के लिए रवाना हुए।

जानकारी के अनुसार, अमरोहा निवासी 17 वर्ष के विपुल और 21 वर्ष के रवि सुबह हरिद्वार के हरकी पैड़ी पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मोदी-योगी कांवड़ विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनकी कांवड़ पर एक तरफ पीएम मोदी और दूसरी तरफ सीएम योगी की बड़ी-बड़ी फोटो लगी थी।
साथ ही बीच में भगवान राम और राम मंदिर की तस्वीर भी लगी थी। उनका कहना था कि उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में दोबारा से सरकार बनने की कामना की है। वह यह जल अपने क्षेत्र के शिवालय में चढ़ाएंगे।
Haridwar
हरिद्वार में संतों ने खेली गोबर की होली, अनोखे अंदाज में दिया परंपरा और आस्था का संदेश

Haridwar News : फाल्गुन मास, रंगों और मस्ती का महीना। देशभर में कहीं बरसाना की लठमार होली तो कहीं मथुरा की फूलों की होली की धूम है। धर्म नगरी हरिद्वार में भी होली की धूम देखने के लिए मिल रही है।
Table of Contents
हरिद्वार में संतों ने खेली गोबर की होली
रंगएकादशी के बाद हर तरफ रंग और उमंग का उत्सव देखने को मिल रहा है। लोग अबीर और गुलाल से होली खेल रहे हैं। धर्मनगरी हरिद्वार के जूना अखाड़ा में संतों ने अनोखे अंदाज में रंगों और गाय के गोबर से होली खेलकर परंपरा और आस्था का संदेश दिया।
अनोखे अंदाज में दिया परंपरा और आस्था का संदेश
हरिद्वार के जूना अखाड़ा स्थित माया देवी मंदिर प्रांगण में निरंजनी अखाड़ा और जूना अखाड़ा के संतों ने शुक्रवार को पारंपरिक रंगों के साथ-साथ गाय के गोबर से होली खेली। संतों ने एक-दूसरे को रंग और गोबर लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा भजन-कीर्तन के बीच उत्सव मनाया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि गोबर होली हमारी सनातन परंपरा का प्रतीक है। गाय को हिंदू धर्म में माता का दर्जा दिया गया है और उसका गोबर भी पवित्र माना जाता है। यह प्रकृति के प्रति सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति की विशिष्टता का संदेश देता है।

होली का पर्व संत समाज को एक सूत्र में पिरोने का करता है कार्य
स्वामी हरिगिरि महाराज, महामंत्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, हरिद्वार ने कहा कि होली का पर्व संत समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। गोबर होली के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया जा रहा है कि हमें अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहना चाहिए। प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीना चाहिए। संत समाज ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे होली को प्रेम, सौहार्द और मर्यादा के साथ मनाएं।
Haridwar
चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटरों पर होंगे रजिस्ट्रेशन, हेल्पडेस्क भी किए जाएंगे स्थापित

Chardham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा के लिए दो महीने का समय बचा है। जिसके चलते तैयारियां जोरों पर हैं। चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
Table of Contents
चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर
चारधाम यात्रा के लिए कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम मयूर दीक्षित में 20 पंजीकरण काउंटर शिफ्टवार संचालित करने और सुबह 7 से शाम 7 बजे तक व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष, रोशनाबाद में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की कार्ययोजनाओं की समीक्षा की गई।
ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटरों पर होंगे रजिस्ट्रेशन
बैठक में तय किया गया कि श्रद्धालुओं का पंजीकरण पूर्व वर्षों की भांति ऋषिकुल मैदान में किया जाएगा। यहां जर्मन हैंगर युक्त अस्थायी पंजीकरण केंद्र बनाया जाएगा, जहां बिजली, पानी, पंखे और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

डीएम ने 20 पंजीकरण काउंटर शिफ्टवार संचालित करने और सुबह 7 से शाम 7 बजे तक व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को होल्डिंग एरिया चिन्हित करने और भीड़ नियंत्रण के लिए डायवर्जन प्लान तैयार करने को कहा गया। एसपी सिटी अभय सिंह ने पुलिस तैयारियों की जानकारी दी।
हेल्पडेस्क भी किए जाएंगे स्थापित
परिवहन विभाग को ट्रिप कार्ड और ग्रीन कार्ड संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पडेस्क स्थापित करने के निर्देश मिले। नगर निगम को पंजीकरण केंद्र व होल्डिंग एरिया में मोबाइल टॉयलेट व सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को यात्रा मार्ग के कार्य समय से पूर्ण करने और पर्यटन विभाग को व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी विभागों को समन्वय के साथ यात्रा को सफल बनाने पर जोर दिया।
Haridwar
हरिद्वार में श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट की बैठक, अवनीश प्रेमी बने अध्यक्ष

हरिद्वार में श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट की बठक में वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी बने अध्यक्ष
हरिद्वार (Haridwar): गुरुवार को हरिद्वार में श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट की ट्रस्टियों की आम सभा आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता चेन्नई से आए उद्योगपति घेवर चंद टांडी ने की। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे ट्रस्टियों ने भाग लिया और समाज के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, ट्रस्ट के चुनाव भी संपन्न कराए गए, जिनमें वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
मुख्य बिंदु
समाज के उत्थान पर हुआ विचार-विमर्श
बैठक के दौरान ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों ने नामदेव समाज के सामाजिक और शैक्षिक विकास को लेकर अपने विचार साझा किए। विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्गों की सहायता, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामुदायिक एकता को मजबूत करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, भविष्य में किए जाने वाले सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने जताई प्राथमिकताएं
अध्यक्ष चुने जाने के बाद अवनीश प्रेमी ने सभी ट्रस्टियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना होगा। विशेष रूप से गरीब बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा बेटियों के विवाह और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे।
ट्रस्ट की उपलब्धियों पर भी हुई चर्चा
इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ संरक्षक राजेंद्र वर्मा ने धर्मशाला में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में लिफ्ट और नए कमरों का निर्माण कराया गया है, जिससे बाहर से आने वाले समाज के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

सदस्यों ने दिया सहयोग का आश्वासन
बैठक में गुजरात से आए जगदीश परिहार ने समाज को जागरूक करने पर जोर देते हुए कहा कि श्री नामदेव जी की कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जोड़ा जा सकता है। वहीं संरक्षक पूरण चंद और सचिव दिनेश राणा ने ट्रस्ट की आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस आम सभा में जगदीश जैसल (जोधपुर), कुलदीप वर्मा, अनिल वर्मा, राकेश वर्मा, अजय वर्मा, बजरंग लाल, राजेंद्र रूहेला, विजय तोलाम्बिया, दीनदयाल छीपा, विनोद पेंटर, नरेंद्र वर्मा, संजय वर्मा उर्फ भोला, आलोक वर्मा, कैलाश चंद, जगदीश लाल (जोधपुर), सम्पत लाल उठवाल, रमेश पूर्वा (चेन्नई), हेमंत पूर्वा, सरदार शहर और अविरल प्रेमी सहित कई लोगों ने भाग लिया।
Uttarakhand21 hours agoउत्तराखंड में इस दिन रहेगी होली की छुट्टी, शासनादेश जारी..पढ़ें पूरी खबर
Cricket21 hours agoSA-W vs PAK-W Dream11 Team 3rd ODI : कौन मारेगा बाजी? जानें बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट…
Pithoragarh24 hours agoपिथौरागढ़ में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ, यू-विन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है टीकाकरण
Andhra Pradesh22 hours agoआंध्रप्रदेश: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 लोगों की मौत कई की हालत गंभीर, मालिक फरार
Haldwani22 hours agoहल्द्वानी को सीएम धामी ने दी सौगात, करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास
Uttarakhand5 hours agoDehradun: कांग्रेस पार्षद पर महिला सफाई कर्मी से मारपीट का आरोप, कर्मचारी हड़ताल पर
Cricket18 hours agoZIM vs SA Dream11 Team Today : टी20 वर्ल्ड कप 2026 – सुपर 8 मैच प्रिव्यू, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स…
Maharastra4 hours agoनागपुर के बारूद कारखाने में भीषण विस्फोट, 15 की मौत, 18 घायल








































