Dehradun
उत्तराखंड में यूसीसी लागू: सीएम धामी ने किया ऐतिहासिक ऐलान, हलाला, इद्दत, तीन तलाक पर लगेगी रोक !

देहरादून: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) की अधिसूचना जारी की गई है, और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इस कानून के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों ने दिन-रात मेहनत की है और समन्वय के साथ काम किया है।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि आज का दिन न केवल हमारे राज्य के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है। समानता स्थापित करने के उद्देश्य से बनाए गए यूसीसी को लागू किया जा रहा है।
सीएम धामी ने यह भी बताया कि इस कानून के लागू होने से उत्तराखंड के सभी निवासियों के अधिकार अब समान हो गए हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के अधिकारों पर जोर दिया और कहा कि इस कानून के लागू होने से हलाला, इद्दत, बहुविवाह और तीन तलाक जैसी प्रथाओं पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सभी सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यूसीसी लागू करके हम संविधान निर्माताओं के योगदान को सम्मानित कर रहे हैं।
यूसीसी के लागू होने का दायरा और प्रक्रिया:
यूसीसी अनुसूचित जनजातियों को छोड़कर, सम्पूर्ण उत्तराखंड राज्य, साथ ही राज्य से बाहर रहने वाले उत्तराखंड के निवासियों पर लागू होगा। इसे लागू करने के लिए विभिन्न क्षेत्रीय प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है…..
ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम रजिस्ट्रार और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को सब रजिस्ट्रार बनाया जाएगा।
नगर पंचायत और नगर पालिकाओं में संबंधित एसडीएम रजिस्ट्रार और कार्यकारी अधिकारी को सब रजिस्ट्रार नियुक्त किया जाएगा।
नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त रजिस्ट्रार और कर निरीक्षक को सब रजिस्ट्रार नियुक्त किया जाएगा।
छावनी क्षेत्रों में संबंधित CEO रजिस्ट्रार और रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर या सीईओ द्वारा अधिकृत अधिकारी को सब रजिस्ट्रार बनाया जाएगा।
रजिस्ट्रार जनरल और सब रजिस्ट्रार के कर्तव्यों की स्पष्टता:
रजिस्ट्रार जनरल के तहत, यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होती है तो मामला रजिस्ट्रार जनरल के पास जाएगा। सब रजिस्ट्रार के आदेशों के खिलाफ अपील करने के लिए भी रजिस्ट्रार जनरल से संपर्क किया जा सकेगा, जो 60 दिन के भीतर निपटारा करेंगे।
सब रजिस्ट्रार के कर्तव्यों में समय पर सभी दस्तावेजों और जानकारी की जांच करना, विवाह कानूनों का उल्लंघन करने वालों की सूचना पुलिस को देना और नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना लगाना शामिल है।
Breakingnews
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई विभागों के बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Dhami Cabinet : सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कई विभागों के बड़े प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज
उत्तराखंड सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आज सचिवालय में होगी। 4:25 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में राज्य के विकास, जनहित और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और फैसला होने की संभावना है। जुलाई महीने की यह पहली कैबिनेट बैठक होने के कारण इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कई विभागों के बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
सूत्रों के अनुसार बैठक के एजेंडे में स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा, ऊर्जा, खेल सहित कई विभागों से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं। सरकार इन विभागों की विभिन्न योजनाओं और नीतिगत मामलों पर अंतिम निर्णय ले सकती है। कई ऐसे प्रस्ताव भी हैं, जिनका सीधा असर आम जनता और सरकारी व्यवस्थाओं पर पड़ने की उम्मीद है।

बदला गया बैठक का समय
पहले यह बैठक सुबह 9 बजे आयोजित होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के कारण कार्यक्रम में बदलाव किया गया। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब कैबिनेट बैठक दोपहर 4:25 बजे सचिवालय में होगी।
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून में कल भी बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला

Dehradun News : लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। कल देहरादून जिले के कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
Table of Contents
देहरादून में कल भी बंद रहेंगे स्कूल
देहरादून में कल भी सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को देहरादून जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून में कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। संभावित खतरे को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है।
आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश
प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।
जिला प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के आसपास न जाएं और मौसम विभाग व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Dehradun
हवाला और संदिग्ध विदेशी मुद्रा लेनदेन पर देहरादून में ED का छापा, मौके पर मचा हड़ंकप

Dehradun ED Raid : देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। हवाला और संदिग्ध विदेशी मुद्रा लेनदेन की आशंका में ईडी ने देहरादून समेत ऋषिकेश में भी कई संस्थानों पर छापेमारी की है।
Table of Contents
हवाला और संदिग्ध विदेशी मुद्रा लेनदेन पर देहरादून में ED का छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हवाला और संदिग्ध विदेशी मुद्रा लेनदेन की आशंका में देहरादून, ऋषिकेश और दिल्ली में कई मनी चेंजिंग संस्थानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत की गई।
FFMC से जुड़ी कुछ संस्थाओं पर नियमों के उल्लंघन का आरोप
ईडी के अनुसार, जांच में लाइसेंसधारी फुल-फ्लेज्ड मनी चेंजर्स (FFMC) और उनसे जुड़ी कुछ संस्थाओं पर आरबीआई के नियमों और फेमा प्रावधानों के उल्लंघन का संदेह है। आरोप है कि बिना आवश्यक केवाईसी और निर्धारित दस्तावेजी प्रक्रिया का पालन किए विदेशी मुद्रा का लेनदेन किया जा रहा था।

तलाशी के दौरान 54.58 लाख रूपए हुए बरामद
तलाशी के दौरान ईडी ने करीब 54.58 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा, 33.98 लाख रुपये की भारतीय नकदी, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। कुल बरामदगी का मूल्य लगभग 88 लाख रुपये बताया गया है। मामले की जांच जारी है।
Haridwar22 hours agoभारी बारिश से हरिद्वार में जलभराव, सड़कें बनी तालाब, DM मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण
Dehradun22 hours agoहवाला और संदिग्ध विदेशी मुद्रा लेनदेन पर देहरादून में ED का छापा, मौके पर मचा हड़ंकप
uttarakhand weather1 hour agoउत्तराखंड में आज 3 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल भी बंद
Delhi17 hours agoदिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से सीएम धामी ने की मुलाकात, रेल कनेक्टिविटी पर हुई चर्चा
Ramnagar19 hours agoपिरूमदारा में बड़ा हादसा टला, डंपर निकालने पहुंची हाइड्रा घर में घुसी, मौके पर मचा हड़कंप
Breakingnews18 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में कल भी बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला
Cricket38 minutes agoमिडलसेक्स बनाम ससेक्स ड्रीम 11 प्रेडिक्शन: आज का T20 ब्लास्ट मैच 95
Business23 minutes agoLaser Power & Infra Ltd IPO: क्या आपको इस पॉवर सेक्टर आईपीओ में निवेश करना चाहिए? (विस्तृत विश्लेषण)











































