Connect with us

Breakingnews

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टनकपुर में 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया शिलान्यास, सीएम धामी ने जताया आभार।

Published

on

चम्पावत/टनकपुर – केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज टनकपुर में 2217 करोड़ की कुल 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर टनकपुर के गांधी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा तैयार करने के उद्देश्य से न केवल सड़कों और राजमार्गों का काम चल रहा है, बल्कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 87 विस्तार पर दीवारों का भी निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर जिले में सरयू और गोमदी नदी पर दो पुलों की मरम्मत का कार्य भी 5 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इन परियोजनाओं से न केवल पर्यटकों को लाभ होगा बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी आवागमन आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पर्यावरण को कोई नुकसान पहुंचाए बिना स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हम उत्तराखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि काठगोदाम से नैनीताल सड़क को 2-लेन पेव्ड शोल्डर के साथ चैड़ा करने से नैनीताल-मानसखंड मंदिरों तक कनेक्टिविटी में सुधार होगा। काशीपुर से रामनगर रोड के 4-लेन चैड़ीकरण से पर्यटकों के लिए जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और मानसखंड मंदिरों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। कांगारछीना से अल्मोडा मार्ग के 2 लेन चैड़ीकरण से न केवल बागेश्वर जाने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी बल्कि उनका समय भी बचेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग 309ए पर उडियारी बैंड से कांडा मार्ग के 2-लेन चैड़ीकरण और पुनर्वास से बागेश्वर में बागनाथ और बैजनाथ मंदिरों तक पहुंच आसान हो जाएगी। साथ ही बागेश्वर से पिथौरागढ़ तक का कठिन सफर बेहतर, सुरक्षित और समय की बचत होगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं क्षेत्र के लिए 2217 करोड़ रुपये की 8 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास करने पर केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मेरे लिए इन सभी परियोजनाओं का भूमि पूजन होना इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस क्षेत्र के विधायक के रूप में मैंने इन योजनाओं के भूमि पूजन का जो स्वप्न देखा था वह स्वप्न आज पूर्ण हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है। हम निरंतर इस दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सड़कें विकास की द्योतक हैं, ये वो पथ है जिस पर आगे बढ़कर सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड का स्वप्न साकार होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में प्रदेश में जिस स्तर पर सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है वह अभूतपूर्व है। राज्य में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व लोक निर्माण विभाग द्वारा मिलकर अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में विभाग के साथ बैठक कर प्रदेश में जारी सभी निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जारी विकास कार्यों की स्थिति संतोषजनक है और पूर्ण आशा है कि सभी योजनाएं तय समय पर पूर्ण हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि हमने चार धाम सड़क परियोजना की ही तरह मानसखंड कॉरिडोर को भी राज्य का फ्लैगशिप प्रोजेक्ट तय कर इस पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। हम प्रदेश में केवल नए मार्गों का ही निर्माण नहीं कर रहे बल्कि इन पर आवाजाही को सुरक्षित करने पर भी कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में हमारे सीमांत इलाकों तक सड़कों का नेटवर्क बन रहा है। सामरिक दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण इस सड़क नेटवर्क की जरुरत वर्षों से महसूस की जा रही थी और आज डबल इंजन की सरकार दशकों से लंबित कार्यों को पूर्ण करने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश धार्मिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण प्रदेश है। हमारे चारधाम, हमारे तीर्थ, हमारे मंदिर, हमारी आस्था के स्थान, ये सिर्फ दर्शन करने के स्थल ही नहीं हैं,ये हमारी हजारों वर्षों पुरानी सभ्यता की अमिट निशानियां हैं। भारत ने हर संकट का सामना करते हुए कैसे खुद को अटल रखा, ये उसकी साक्षी है। कोई भी देश अपने अतीत को मिटाकर, भुलाकर, कभी विकसित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हमें संतोष है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार में बीते 10 वर्षों में स्थितियां बदल गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चारधामों के साथ ही मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत मन्दिरों के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया है। जिसके तहत केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के साथ ही टनकपुर-पिथौरागढ़ की सड़क कनेक्टिविटी में सुधार के लिए चारधाम आल वेदर सड़क परियोजना पर वृहद स्तर पर कार्य चल रहा है। साथ ही दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जनसेवा को ध्येय मान कर कार्य कर रही है और हमारा लक्ष्य उत्तराखंड का सर्वांगीण विकास है। प्रधानमंत्री की अपेक्षा के अनुरुप हम उत्तराखण्ड को प्रत्येक क्षेत्र में आदर्श राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। हम जन-जन की आशाओं और आकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ दिन रात निरंतर कार्य कर रहे हैं। जबकि पूर्व की सरकारों ने वादों को पूरा करने की गारंटी देते हुए केवल वोटबैंक की राजनीति का हर वर्ग को छलने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश कह रहा है कि ‘मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी’। प्रधानमंत्री ने सड़कों के विकास, नए हवाई अड्डों का निर्माण, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों को मूल सुविधाएं देने की गारंटी दी है और सभी देख रहे हैं कि आज इनमें से अधिकतर गारंटियां पूरी हो रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार हर लाभार्थी तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य हर नागरिक का जीवन आसान बनाने का है और हम अपने इस प्रयास में सफल हो रहे हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि विगत 10 वर्षों में भारत का कायाकल्प हुआ है। दुनिया आज भारत का लोहा मान रही है। सांसद अजय टम्टा ने अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही चारधामों एवं मानसखंड मंदिर माला को जोड़ने हेतु बनाई जा रही सड़क परियोजनाओं एवं प्रस्तावित परियोजनाओं के बारे में अवगत कराया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breakingnews

Roorkee Pradeep Murder Case: 20 हजार के लिए ‘मिस्टर उत्तराखंड’ बना हत्यारा

Published

on

roorkee pradeep murder case

नहर किनारे हत्या का खुलासा, लूट के लिए की वारदात

Roorkee Pradeep Murder Case: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में नहर पटरी के पास मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। यह मामला शुरुआत में ब्लाइंड मर्डर माना जा रहा था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।

ये भी पढ़ें_ ROORKEE: गंगनहर के किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार से मिले दो शव, घटना के बाद इलाके में दहशत

Roorkee Pradeep Murder Case, पुलिस ने किया खुलासा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए गए। जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण सुराग मिला कि घटना वाले दिन मृतक को एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा गया था। इसी आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की तलाश तेज की और आखिरकार उसे हिरासत में ले लिया।

शराब के ठेके पर हुई मुलाकात, पैसों के लालच में की हत्या

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी मुलाकात मृतक से शराब के ठेके पर हुई थी। ठेका बंद मिलने पर दोनों शराब लेकर नहर किनारे एक बाग में बैठ गए। इसी दौरान आरोपी को पता चला कि मृतक के पास नकदी है। लालच में आकर उसने पहले प्रदीप का गला दबाया और फिर पास पड़े पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पैसे लेकर मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें_ Vikram Sharma Murde Case: शूटरों की मदद करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

मिस्टर उत्तराखंड निकला हत्यारा

बाद में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर, खून से सनी जैकेट और लूटी गई नकदी बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान विनायक त्यागी के रूप में हुई है, जो पहले “मिस्टर उत्तराखंड” का खिताब भी जीत चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading

Breakingnews

बाहर से आए नेताओं को अब बीजेपी बनाएगी सनातनी, जल्द शुरू करेगी प्रशिक्षण अभियान

Published

on

uttarakhand politics

Uttarakhand Politics: भाजपा में शामिल हुए नए नेताओं के लिए जल्द शुरू किया जाएगा प्रशिक्षण अभियान

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में बीजेपी बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। जल्द ही बीजेपी दूसरे दलों से बीजेपी में आए नेताओं को सनातन की ट्रेनिंग देने जा रही है।

बाहर से आए नेताओं को अब बीजेपी बनाएगी सनातनी

दूसरे दलों से बड़े पैमाने पर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को अब बीजेपी सनातन सिखाएगी। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में आने वालों को सनातन सिखाया जाएगा। इसको लेकर पार्टी राज्य स्तर पर जल्द प्रशिक्षण अभियान शुरू करने जा रही है।

ये भी पढ़ें_ हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में सड़कों पर सवर्ण समाज के लोग, रैली निकालकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बीजेपी जल्द शुरू करेगी प्रशिक्षण अभियान

प्रदेश महामंत्री का कहना है इन सभी नेताओं को अब सनातन की ट्रेनिंग के साथ ही भाजपा की रीति-नीति, कार्य, संस्कृति, हिंदुत्व राष्ट्रीयता विचारधारा से भी रूबरू कराया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों को छोड़कर भाजपा में कई नेता शामिल हुए थे।

विपक्षी से आए नेताओं को उसी के खिलाफ बनाएंगे हथियार

बीजेपी का दावा है कि 20 हजार के करीब नेता भाजपा में शामिल हुए। अब इन्हीं नेताओं को बीजेपी ट्रेनिंग देगी। इसके साथ ही अब विपक्ष के खिलाफ वहीं से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को हथियार बनाने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें_ Dehradun: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर दफ्तर में घुसकर हमला, भाजपा विधायक पर लगे आरोप

Continue Reading

Breakingnews

ROORKEE: गंगनहर के किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार से मिले दो शव, घटना के बाद इलाके में दहशत

Published

on

ROORKEE ACCIDENT NEWS

रुड़की (ROORKEE) : हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर किनारे झाड़ियों में क्षतिग्रस्त कार के अंदर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए. प्रारंभिक तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का माना जा रहा है, जबकि मामले की जांच जारी है.

गंगनहर के पास दुर्घटनाग्रस्त कार में दो शव मिलने से हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, शनिवार 21 फरवरी की सुबह राणा स्टील फैक्ट्री के पास गंगनहर पटरी किनारे झाड़ियों में एक सफेद रंग की कार (संख्या UK 17W 8001) क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी दिखाई दी. वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब कार पर पड़ी तो उन्हें शक हुआ और वे पास जाकर देखने लगे.

ये भी पढ़ें_ Shootout in Dehradun Silver City : देहरादून में फिर हुआ गोलीकांड, तिब्बती मार्केट के बाद राजपुर रोड पर युवक को मारी गोली

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

जब लोगों ने कार के अंदर झांका तो दो युवक मृत अवस्था में पड़े मिले. एक ही वाहन में दो शव मिलने से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. इसके बाद तुरंत चेतक मोबाइल के कांस्टेबल दिनेश चौहान और 112 पर घटना की सूचना दी गई.

पुलिस ने स्थानियों की मादा से शवों को निकाला बाहर

सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. उपनिरीक्षक राकेश डिमरी और पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद राहगीरों की मदद से दोनों शवों को कार से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से रुड़की के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया.

दोनों मृतक हैं रुड़की के रहने वाले

कुछ ही देर बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और मृतकों की पहचान की गई. रूबी पत्नी सचिन धीमान निवासी गणेशपुर रुड़की ने एक शव की पहचान अपने पति सचिन धीमान (38 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र धीमान के रूप में की. वहीं विकास त्यागी निवासी राजेंद्र नगर रुड़की ने दूसरे मृतक की पहचान अपने भाई अमन त्यागी (35 वर्ष) पुत्र ब्रजभूषण त्यागी के रूप में की.

ये भी पढ़ें_ Dehradun: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर दफ्तर में घुसकर हमला, भाजपा विधायक पर लगे आरोप

प्रथम दृष्टया मामला एक्सीडेंट का हो रहा प्रतीत

इसके बाद पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की. उपनिरीक्षक राकेश डिमरी और कांस्टेबल पुनीत को आवश्यक दस्तावेजों के साथ पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा गया. मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक रूप से मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है.

Continue Reading
Advertisement
nepal bus accident
International40 minutes ago

Nepal Bus Accident: त्रिशूली नदी में गिरी बस, न्यूज़ीलैण्ड के यात्री समेत 18 की मौत, 28 घायल

Omnitech Engineering IPO
Business44 minutes ago

Omnitech Engineering IPO: निवेश का सुनहरा मौका या जोखिम? जानें GMP, वित्तीय स्थिति और पूरी डिटेल्स..

WI vs ZIM Dream11 Prediction ICC T20 WC 2026
Cricket57 minutes ago

WI vs ZIM Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स..

pauri news
big news1 hour ago

पौड़ी में बड़ा सड़क हादसा, तोता घाटी में ट्रक पर बोल्डर गिरने से चालक की दर्दनाक मौत

dehradun news
Dehradun18 hours ago

डीजी आईटीबीपी ने सीएम धामी से की मुलाकात, सीमांत क्षेत्रों के विकास और सुरक्षा समन्वय पर हुई चर्चा

Dehradun News
Dehradun18 hours ago

संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम, ई-संस्कृत संभाषण शिविर का किया शुभारंभ

haridwar news
Haridwar19 hours ago

ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट वाले चालकों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, कई के काटे गए चालान

Dehradun News
Dehradun21 hours ago

सीएम धामी ने कैंप कार्यालय में सुना “मन की बात” कार्यक्रम, कहा- ये जनता से सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम

roorkee pradeep murder case
Breakingnews22 hours ago

Roorkee Pradeep Murder Case: 20 हजार के लिए ‘मिस्टर उत्तराखंड’ बना हत्यारा

TIGER ATTACK
Udham Singh Nagar22 hours ago

जसपुर में बाघ ने 15 साल के किशोर को बनाया निवाला, इलाके में दहशत का माहौल

vikram sharma murder case
Dehradun23 hours ago

Vikram Sharma Murde Case: शूटरों की मदद करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Uttarakhand News
Trending23 hours ago

ऊर्जा निगम की ओर से जारी बकाएदारों में टॉप पर मंत्री रेखा आर्या, 2.98 लाख रुपये बिजली बिल बकाया होने का खुलासा

rudrapur news police custody escaped
Udham Singh Nagar24 hours ago

Rudrapur news: कोर्ट में पेशी के दौरान फ़िल्मी स्टाइल में आरोपी फरार, आधे घंटे चला चोर पुलिस का खेल

DEHRADUN
Dehradun1 day ago

DEHRADUN: शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज, भाजपा विधायक समेत कई नामजद

uttarakhand politics
Breakingnews2 days ago

Breakingnews9 months ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews9 months ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews9 months ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews9 months ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews9 months ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews9 months ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews9 months ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews9 months ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews9 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital9 months ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime1 year ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun1 year ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh1 year ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime1 year ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun9 months ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews9 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime9 months ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun9 months ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli9 months ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime9 months ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag9 months ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun9 months ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun9 months ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun9 months ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun9 months ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun9 months ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag9 months ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital9 months ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime9 months ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Trending