Pauri
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सीएम धामी ने “गढ़वाल लोकसभा” से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांकन के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में किया प्रतिभाग।

पौड़ी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को रामलीला मैदान, पौड़ी में “गढ़वाल लोकसभा” से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांकन के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरे देश में अबकी बार 400 पार की चर्चा है। देश ने हमेशा प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाले लोक सभा चुनाव को प्रचंड बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि 2019 से भी बड़ी जीत 2024 के लोक सभा चुनाव में हम सब मिलकर उत्तराखंड देवभूमि से देंगे। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने पर कार्य कर रहें हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस लोकसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओ पर कार्य जारी हैं। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर कार्य जारी है। बद्रीनाथ मास्टर प्लान पर कार्य चल रहा है। आज पहले के मुकाबले कुछ ही घंटो में ऋषिकेश से बद्रीनाथ एवं गढ़वाल के किसी भी क्षेत्र में पहुंचा जा सकता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रेल, रोड, हवाई कनेक्टीविटी बढ़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चार धाम का विकास हुआ है। केन्द्र एवं राज्य सरकार मिलकर निरंतर डबल इंजन की रफ्तार से कार्य कर रही हैं। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हुआ है, भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य, एवं CAA कानून लागू किया गया है, गरीब कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। उत्तराखंड के प्रत्येक व्यक्ति को यूसीसी लागू करने वाले प्रथम राज्य के नागरिक का गौरव प्राप्त है। हमारी सरकार ने चुनाव से पहले किए वादे को पूरा किया है। नकल विरोधी कानून लागू करने के बाद कई हज़ार नियुक्तियां दी गई हैं। नकल विरोधी कानून ने बच्चों की निराशा को दूर कर उनका मनोबल को बढ़ाने का काम किया है। राज्य की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने महिलाओं हेतु 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद को देखकर लगता है कि गढ़वाल लोकसभा से सारे रिकॉर्ड ध्वस्त होने वाले हैं।
अनिल बलूनी इस क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए भाजपा के प्रत्याशी को अधिक से अधिक वोट देकर विजय बनाएं।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि हम सब इस भूमि को देवभूमि मानते हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि का वोट राम मंदिर के विरोधियों को नहीं जाना चाहिए। यह वह भूमि है जहां देवताओं का वास है। और इस भूमि के शूरवीरों ने भारत की सरहद में जाकर मां भारती के संरक्षण में अपने प्राणों की आहूति दी है। कांग्रेस ने धारा 370 हटाने का विरोध किया, सर्जिकल स्ट्राइक के साक्ष्य मांगे। देवभूमि का एक भी वोट कांग्रेस जैसी निर्लज पार्टी को नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा प्रत्याशि अनिल बलूनी ने डॉपलर रडार, आईसीयू, ट्रेन अन्य सभी व्यवस्थाएं जनता को उपलब्ध करवाने का काम किया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अनिल बलूनी ने नियम के पद पर चलकर पार्टी ने जब जो आदेश दिया, तब उसका पालन किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ के कार्यकर्ता, स्वयंसेवक के रूप में उत्तराखंड क्षेत्र में समाज की सेवा की है। प्रधानमंत्री ने गरीबों को मुफ्त में राशन देने की गारंटी दी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने वैक्सीन बनाई और दुनियां तक वैक्सीन पहुंची है। उन्होंने कहा अनिल बलूनी को गढ़वाल लोक सभा से जीतकर प्रधानमंत्री को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
big news
Budget Session LIVE : विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन, सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार

Uttarakhand Budget Session LIVE Day 5 : भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। सदन की पांचवें दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार हैं।
भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र के पांचवे दिन की कार्रवाई शुरू
विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। पांचवे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज प्रश्नकाल में मंत्री गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा सदस्यओं के सवालों के जवाब देंगे। इसके साथ ही आज सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार हैं।

big news
बड़ी खबर : धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर बैन, श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी होगा लागू

Pauri News : उत्तराखंड के प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है। इसके साथ ही अब मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी लागू होगा।
Table of Contents
धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर बैन
नगर निगम द्वारा गुरूवार कोधारी देवी मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। महापौर आरती भंडारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब धारी देवी मंदिर क्षेत्र में मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है।

सामान रखने के लिए होगी लॉकर की व्यवस्था
बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि अब मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के सामान को रखने के लिए लॉकर की व्यवस्था भी की जाएगी। जो कि नगर निगम द्वारा लगाए जाएंगे। ये फैसला इस लिए लिया गया है ताकि दर्शन के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम होगा लागू
धामी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन लागू होने के साथ ही मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी लागू किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में मंदिर को अतिक्रमण मुक्त करने का फैसला भी लिया गया है। ताकि परिसर की धार्मिक गरिमा और स्वच्छता बनी रहे
big news
पौड़ी के जामलाखाल में गुलदार ने शख्स को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल में एक बार फिर गुलदार का आतंक देखने को मिला है। गुलदरा ने यहां एक व्यक्ति को निवाला बना लिया। हमले के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
पौड़ी के जामलाखाल में गुलदार ने शख्स को बनाया निवाला
पौड़ी में गुलदार ने एक शख्स को निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना पौड़ी वन प्रभाग से सटे घुड़दौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र की है। जहां सोमवार शाम गुलदार ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया। घटना की जानकारी के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
शाम को घर लौटते वक्त बनाया शिकार
मिली जानकारी के मुताबिक कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे जामलखाल निवासी प्रकाश लाल(47) अपने काम से घर को वापस लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गई।

देर तक घर ना लौटने पर परिजनों की खोजबीन पर चला पता
बताया जा रहा है कि देर शाम तक जब प्रकाश लाल घर नहीं पहंचे और ना ही उनसे कोई संपर्क हो पाया तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जिसके बाद पता चला कि गुलदार ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसीलदार, पटवारी समेत वन विभाग के कर्मचारियों 15 कर्मचारियों को पंचायत घर में बंधक बना दिया। ग्रामीणों की मांग है कि गुलदार को मारने के आदेश जारी किए जाएं।
Breakingnews9 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद हुई मंत्रिमंडल पहली बैठक समाप्त,16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
big news10 hours agoऋषिकेश में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
National7 hours agoचैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर क्या है कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त ?, जानें व्रत पारण और पूजा की पूरी विधि
big news5 hours agoहरिद्वार में रिश्वत लेती आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी 50 हजार की रिश्वत
National6 hours agoram navami 2026 : 26 या 27 मार्च कब है चैत्र रामनवमी ?, यहां जानें सही डेट
Pithoragarh9 hours agoचाची और चचेरे भाइयों संग मिलकर भाई ने की सगे भाई की हत्या, राज छुपाने के लिए जमीन में गाड़ दिया शव
almora4 hours agoअल्मोड़ा: ‘चार साल बेमिसाल’ के तहत बहुउद्देशीय शिविर, सेल्फी पॉइंट बना मुख्य आकर्षण
Udham Singh Nagar6 hours agoRUDRAPUR NEWS: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाली में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस




































