Udham Singh Nagar
अनोखा प्रदर्शन: रुद्रपुर में बेटी बचाओ के नारे के साथ जूतों की माला पहनकर पति-पत्नी पहुंचे डीएम कार्यलय, बेटियों के लिए सुरक्षा की मांग।

रुद्रपुर – रुद्रपुर में बेटी बचाओ के नारे के साथ जूते की माला पहनकर डीएम ऑफिस में बाजपुर से ओमप्रकाश वर्मा पत्नी मीरा वर्मा के साथ पहुंचे। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बेटियों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि देश में बेटियों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने डीएम के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। ओमप्रकाश बाजपुर की एक पेपर मिल में कार्यरत हैं।
कर्मयोग एवं सहयोग साधना समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि अपने देश में सदियों से क्या अनादिकाल से आजतक ताकतवर के लिए स्वार्थवादी लूट तांत्रिक व्यवस्था बनाई जाती है और गरीबों, मजदूरों के लिए भ्रष्टाचारी शोषणवादी और पक्षपाती राजनीतिक व्यवस्था बनाई जा रही है। गरीब कमजोर वर्ग के लिए जन कल्याणवादी राजनीतिक व्यवस्था आज तक विकसित नहीं होने दी जा रही है। जिसके कारण वर्तमान समय की यह राजनीतिक व्यवस्था भी सर्वश्रेठ लोकतांत्रिक व्यवस्था व सभ्य समाज के लिए कलंक का टीका साबित हो रही है। आज भी सरकारें मासूम बेटिओं और महिलाओं के साथ लगातार हो रहे ब्लात्कार, हत्या, अत्याचार को नहीं रोक पा रहीं हैं।
पुलिस केसों का इन्वेस्टिगेशन सही से नहीं करती है। अपराधी अदालत से सुबूतों के अभाव में छूट जा रहे हैं। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी फांसी की सजा को उम्र कैद में बदल रहा है। सरकारें भी अपने स्वभाव बस पक्षपात के कारण अपनी स्वेक्षा से बलात्कारियों हत्यारों की सजा माफ कर रही हैं। इस अभियान को अपना आशीर्वाद देने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से बुराई भगाने का सबसे सस्ता, प्राचीन व कारगर हथियार “जूता” उठाना होगा !
Breakingnews
उत्तराखंड में यहां 2 महिला पुलिसकर्मियों को लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने कर दिया सस्पेंड

Rudrapur News : रूद्रपुर में एसएसपी का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
Table of Contents
2 महिला पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सस्पेंड
नाबालिग से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। महिला अपराधों के मामलों में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने ये कदम उठाया।
लापरवाही पर एसएसपी ने लिया एक्शन
जानकारी के अनुसार, 6 मई को एक महिला पुलिस कार्यालय पहुंची और अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की मां का आरोप है कि 17 अप्रैल को यश प्रताप सिंह नामक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।

क्षेत्राधिकारी पंतनगर डीआर वर्मा को सौंपी जांच
पीड़िता की मां ने बताया कि उसने मामले में कार्रवाई के लिए कई बार रूद्रपुर कोतवाली, पंतनगर कोतवाली और महिला हेल्प डेस्क में शिकायत देने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल जांच के आदेश दिए।
जांच में सामने आया कि महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला हेड कांस्टेबल पायल आर्या और महिला कांस्टेबल मंजू आर्या ने अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी पंतनगर डीआर वर्मा को सौंपी गई है।
Udham Singh Nagar
प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, शराब के प्याले में जहर मिलाकर उतारा मौत के घाट…

Kashipur News : काशीपुर के थाना आईटीआई पुलिस ने रिश्तों का कत्ल के रूप में सामने आई सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।
Table of Contents
प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या
काशीपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाकर मृतक कुलवंत का शव नहर से बरामद किया है।
दांपत्य जीवन में लंबे समय से चल रहा था तनाव
आपको बता दें कि यूपी के रामपुर जिले के कुलवंत सिंह का विवाह लगभग दस वर्ष पहले भोजपुर थाना क्षेत्र की गुड्डी से हुआ था। दंपती के तीन बच्चे बताए जा रहा हैं। कुलवंत को शराब की लत थी, जिससे दांपत्य जीवन में लंबे समय से तनाव चल रहा था। इसी दौरान गुड्डी का संपर्क मसवासी क्षेत्र के मोबाइल कारोबारी कपिल मौर्या उर्फ राहुल से हुआ और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

जांच में सामने आया कि गुड्डी ने पहले पति की गांव की जमीन करीब तीन लाख रुपये में बिकवा दी और उसमें से ढाई लाख रुपये लेकर काशीपुर के पैगा चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम धीमरखेड़ा में करीब 800 वर्ग फीट का प्लॉट खरीदा।
शराब के प्याले में जहर मिलाकर उतारा मौत के घाट
घटना से एक सप्ताह पहले वो वहीं झोपड़ी बनाकर रहने लगी। 25 अप्रैल को गुड्डी ने अपने पति को प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया। पहले से तय योजना के तहत उसके प्रेमी कपिल मौर्या ने शराब और सल्फास की व्यवस्था की। मौके पर पहुंचने पर कुलवंत को शराब में सल्फास मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
इसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को कार में रखकर तुमड़िया डैम से निकलने वाली बड़ी नहर में एनएच-74 बाईपास पुल से नीचे फेंक दिया। ताकि सबूत मिटाए जा सकें। घटना के बाद गुड्डी ससुराल पहुंचकर पति के बारे में पूछताछ करने लगी, जिससे परिवार को शक हुआ।
परिवार को शक होने पर हुआ मामले का खुलासा
कुलवंत की मां चंद्रवती ने एक मई को पुलिस में बेटे के लापता होने की तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर गुड्डी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान गुड्डी और उसके प्रेमी कपिल मौर्या ने पूरी साजिश कबूल कर ली जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एसडीआरएफ की मदद से नहर से शव बरामद कर लिया।
big news
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी, कलेक्ट्रेट के गेट पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन

Udham Singh Nagar : उत्तराखंड में एक बार फिर से पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेजी से उठने लगी है। इसे लेकर आज उधम सिंह नगर में कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन किया।
Table of Contents
रानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग
उधम सिंह नगर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक, कर्मचारी और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग सड़कों पर उतर (OPS Protest) आए। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
NMOPS के बैनर तले कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
उधम सिंह नगर में आज बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और विभिन्न विभागों के लोग एकत्र हुए, जहां पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन तेज होता नजर आया।

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन (OPS Protest) करते हुए सरकार के सामने अपनी मांगों को दोहराया और पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की अपील की।
एक कर्मचारी ने साइकिल चलाकर दिया खास संदेश
इस दौरान एक अलग पहल भी देखने को मिली, जहां एक कर्मचारी ने साइकिल चलाकर अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। सितारगंज से रुद्रपुर तक मोहित तिवारी ने साइकिल यात्रा कर लोगों और प्रशासन का ध्यान इस मुद्दे की ओर खींचने का प्रयास किया।
big news21 hours agoयमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक तीर्थयात्री की मौत, अभी तक यमुनोत्री में तीन भक्तों की जा चुकी जान
Chamoli23 hours agoबद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, पूजा-अर्चना कर लिया भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद
National4 hours agoमदर्स डे पर मां को भेजें दिल को छू लेने वाले शुभकामना संदेश, खुश हो जाएंगी आपकी मां
Haldwani24 hours agoचारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट, जगह-जगह चलाए जा रहे चेकिंग अभियान
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में आज फिर मौसम लेगा करवट, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Uttarkashi4 hours agoउत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप ने मार्निंग वाक कर रहे सहायक उद्योग अधिकारी को कुचला
National2 hours agoकौन हैं विजय थलापति ?, 6 दशकों का DMK व AIADMK के तिलिस्म को तोड़कर बने सीएम, जानें कैसे अभिनेता से बन गए नेता..






































