Nainital
नैनीताल कांड: आक्रोशित भीड़ ने निकाला जुलूस, पुलिस से हुई धक्कामुक्की….

नैनीताल: 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी उस्मान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस जघन्य अपराध के बाद शहर में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों के द्वारा व्यापक प्रदर्शन किया गया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।

घटना के अनुसार, 12 अप्रैल को आरोपी ठेकेदार उस्मान ने बालिका को बाजार से दो सौ रुपये का लालच देकर अपने घर बुलाया। वहां, गैराज में खड़ी एक कार में उसने दुष्कर्म किया। जब बालिका ने विरोध किया, तो आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और उसके मुंह में कपड़ा बांध दिया। बाद में आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता की बड़ी बहन को जब उसकी तबियत में बदलाव महसूस हुआ, तो उसने पहले नानी और फिर मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद, पीड़िता की मां ने मल्लीताल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना के बाद, मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों ने सड़कों पर उतरकर जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने नगरपालिका के पास सभा की और इसके बाद हाईकोर्ट की ओर मार्च किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ते गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई।

नैनीताल जिला प्रशासन ने पीड़िता की काउंसलिंग शुरू कर दी है और उसकी शिक्षा के लिए हॉस्टल वाले स्कूल में दाखिला दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मामले का संज्ञान लिया और पीड़िता को बेहतर शिक्षा व सुरक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

चिकित्सीय और मानसिक उपचार के बाद पीड़िता की स्थिति में सुधार आ रहा है। वह अब अपनी पसंदीदा चीजों, जैसे आइसक्रीम और चॉकलेट की मांग भी कर रही है, जो उसकी मानसिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।
नैनीताल में हुई इस घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। लोग आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे है।
Nainital
नैनीताल ममता शर्मसार, धनतेरस की सुबह बी डी पांडे अस्पताल के पीछे नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी

Nainital News : नैनीताल से आज सुबह मानवता को शर्मसार करने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। त्योहारों के उल्लास के बीच धनतेरस की सुबह मल्लीताल स्थित जिला अस्पताल के समीप स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय के गेट के पास एक नवजात भ्रूण मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ममता हुई शर्मसार, जिसने अपने ही नवजात को इस तरह सड़क पर छोड़ दिया।
Table of Contents
बी डी पांडे अस्पताल के पीछे नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी
आज सुबह बी.डी. पांडे जिला अस्पताल के समीप सड़क किनारे खड़ी टैक्सी कारों के बीच सफाई कर्मचारी ने भ्रूण पड़े होने की सूचना अस्पताल को दी। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
नवजात को अस्पताल के पीछे सड़क पर फेंककर ममता को किया शर्मसार
लोग बच्चों की प्राप्ति के लिए मंदिर-मस्जिद गुरुद्वारे में दुआ मांगते हैं। अस्पतालों के चक्कर काटते हैं, वहीं दूसरी तरफ किसी बेशर्म माँ अपने ही कलेजे को टुकड़े को अपने ही नवजात को अस्पताल के पीछे सड़क पर फेंककर ममता को शर्मसार कर दिया।
सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात दोषियों के खिलाफ तफ्तीश शुरू कर दी है। अस्पताल की विशेष मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर अस्पताल के भीतर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गहन चिकित्सकीय जांच की।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार देखने से स्पष्ट है कि मामला बिल्कुल ताजा है और कुछ ही समय पहले भ्रूण को यहां छोड़ा गया है। भ्रूण लगभग 6 से साढ़े 6 माह का था और नवजात की उपचार के दौरान मौत हुई थी। हालांकि भ्रूण अस्पताल परिसर के बाहर सड़क पर कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस अब सीसीटीवी और पिछले एक साल के अस्पताल रिकॉर्ड के आधार पर यह पता लगा रही है कि भ्रूण को यहां किसने छोड़ा।
पुलिस अब सीसीटीवी और पिछले एक साल के अस्पताल रिकॉर्ड के आधार पर यह पता लगा रही है कि भ्रूण को यहां किसने छोड़ा।
Nainital
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत

Nainital News : एक तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। नैनीताल जिले में लालकुआं और पंतनगर के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
Table of Contents
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा
लालकुआं और पंतनगर थाना क्षेत्र के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। नगला दवाईफार्मा के पास स्कूटी और कैंटर की टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है।
कैंटर की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत
जानकारी के मुताबिक स्कूटी संख्या UK04 AN 5112 पर सवार होकर दो युवक लालकुआं से किच्छा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नगला दवाईफार्मा के पास कैंटर संख्या UP25 FT 1983 से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में 21 वर्षीय चेतन बिष्ट, निवासी पश्चिमी दौलतपुर, काठगोदाम और 24 वर्षीय दीक्षित बिष्ट, निवासी भवाली की मौत हो गई।

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
Accident
नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत

Nainital Accident : नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। दीवार बनाने का काम कर रहे दो मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। जिस से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
Table of Contents
नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा
नैनीताल जिले के मेहरागांव में देर रात निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दीवार बनाने का काम कर रहे मजदूर अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में नेपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत
जानकारी के मुताबिक, मेहरागांव में दीवार निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा नीचे आ गिरा। मजदूर इसकी चपेट में आ गए और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई, जबकि तीसरा मजदूर घायल हो गया।

परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा कर जताया आक्रोश
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली ले जाया गया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा कर आक्रोश जताया।
पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को लिया हिरासत में
मामले में पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस निर्माण स्थल पर सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि काम के दौरान संभावित खतरे से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरती गई थीं या नहीं।
uttarakhand weather14 hours agoउत्तराखंड में दिवाली पर बदलेगा मौसम, पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार
Dehradun13 hours agoदिवाली से पहले ही देहरादून की हवा हुई खराब, AQI पहुंचा 100 के पार
National14 hours agoइस दिवाली मां लक्ष्मी बरसाएंगी विशेष कृपा! 30 साल बाद बन रहा ये शुभ संयोग
Dehradun13 hours agoजैनी की शिकायत पर हरक सिंह रावत के खिलाफ जांच शुरू, 23 साल के बेटे के DNA टेस्ट की मांग













































