Politics
UTTARAKHAND: खटीमा में हुआ सीएम धामी का भव्य अभिनंदन समारोह, जनता ने किया जोरदार स्वागत…

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खटीमा में आज भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विशाल रोड शो में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। धामी की लोकप्रियता का ये नज़ारा दर्शाता है कि वह उत्तराखंड में लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री धामी के साथ खटीमा के नागरिकों ने उत्साह और उमंग के साथ उनका स्वागत किया। जनता ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व को सराहा और उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की। समारोह में मुख्यमंत्री ने भी जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे और राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

#Uttarakhand #PuskarSinghDhami #Khatima #Road Show #Public Reception
big news
खत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत

Uttarakhand Politics : धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का आखिरकार शुभ मुहूर्त निकल ही गया है। महीनों तक चली चर्चाओं के बीच इसी नवरात्र में कैबिनेट विस्तार होने खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक चैत्र नवरात्रों में ही मंत्रियों की किस्मत खुल सकती है।
Table of Contents
खत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त
उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही चर्चाएं अब तेज होती नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच नवरात्रि के दौरान ही सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। वर्तमान में कैबिनेट में कई पद खाली हैं, जिन्हें जल्द भरे जाने की संभावना जताई जा रही है।
खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
सूत्रों के अनुसार, संभावित मंत्रियों के चयन में पिछले चार वर्षों के कार्यों और प्रदर्शन को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। इसके साथ ही करीब एक दर्जन दायित्वधारियों की नियुक्ति भी की जा सकती है। हाल के दिनों में पार्टी नेताओं के बीच बढ़ती बैठकों ने इन अटकलों को और मजबूती दी है।

काफी समय से राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही हैं और कई विधायक मंत्री बनने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार नवरात्रि का समय राजनीतिक दृष्टि से भी अहम साबित हो सकता है।
कैबिनेट विस्तार के जरिए बीजेपी बना सकती है आगामी चुनावों के लिए माहौल
बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में पहले से ही कुछ पद खाली थे, जबकि दो और पद बाद में रिक्त हो गए। फिलहाल कुल मिलाकर पांच स्थान खाली हैं, जिन्हें भरा जाना है। मुख्यमंत्री धामी और पार्टी नेतृत्व भी समय-समय पर विस्तार के संकेत दे चुके हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कैबिनेट विस्तार के जरिए पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी चुनावों के लिए माहौल तैयार करना चाहती है।
big news
बीजेपी में सब कुछ नहीं है ठीक !, अजेंद्र अजय की पोस्ट ने फिर उठाए सवाल, अपनी ही पार्टी को कह दिया…

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। ये मुश्किलें कोई और नहीं बल्कि उनकी ही पार्टी के नेता बढ़ा रहे हैं। बीते दिनों अरविंद पांडे ने सवाल उठाए थे जिसके बाद अजेंद्र अजय की पोस्ट सामने आने से बीजेपी में भूचाल ला दिया। अजेंद्र अजय ने एक बार फिर पोस्ट कर सनसनी मचा दी है।
Table of Contents
अजेंद्र अजय की पोस्ट ने फिर उठाए सवाल
एक बार फिर अजेंद्र अजय पार्टी के लिए परेशानियां खड़ी करते नजर आ रहे हैं। अजेंद्र अजय के राजनीति से मोहभंग वाले पोस्ट को लेकर अभी चर्चाएं थमी भी नहीं थी कि उन्होंने एक ओर पोस्ट कर सनसनी मचा दी है। सोशल मीडिया पर की गई उनकी पोस्ट ने विपक्ष को भी बैठे-विठाए मुद्दा दे दिया है।
अपनी ही पार्टी के प्रवक्ता को बताया आपराधिक इतिहास वाला
अजेंद्र अजय ने अपनी ही पार्टी के प्रवक्ता को आपराधिक इतिहास वाला बताया है। उन्होंने कहा है कि “सोशल मीडिया पर अपनी अभिव्यक्ति के पश्चात मुझे कई प्रकार से घेरने का प्रयास किया जा रहा है।
मेरे बारे में यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि मुझे श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष पद पर फिर से नियुक्त नहीं किया गया। इस कारण मैं नाराजगी व्यक्त कर रहा हूं। दूसरा, मेरे बारे में मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से यह भी प्रचारित करने की कोशिश हो रही है कि मैं फलां गुट का हूं। फलां का आदमी हूं। इसलिए मैं ऐसी बात कर रहा हूं।

यह भी कहा जा रहा है कि कोई पद पाने की लालसा में मेरे द्वारा ऐसी पोस्ट की जा रही हैं। पद की लालसा जैसी बातें फैलाने वाले सब जानते हैं कि मैंने बिना पद के भी कितने वर्षों तक पार्टी का कार्य किया है? मेरी किन विषयों को लेकर नाराजगी है, वो मैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी के अलावा अन्य स्तरों पर भी व्यक्त कर चुका हूं।
जिन विषयों को मेरे द्वारा उठाया गया है, वो मेरे व्यक्तिगत नहीं हैं। सार्वजनिक महत्व के हैं। उन सब विषयों को भी कुछ दस्तावेजों के प्राप्त होने के पश्चात सार्वजनिक करूंगा। आश्चर्य की बात यह है कि एक आपराधिक छवि का भाजपा प्रवक्ता आज किसी चैनल पर मुझे ज्ञान और उपदेश देता दिखा।”

बीजेपी के भीतर सिर फुटव्वल और बढ़ने वाली है – हरक सिंह
अपनी ही पार्टी के प्रवक्ता को आपराधिक छवि का बताने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। हालांकि अजेंद्र अजय ने अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया है। लेकिन चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया है उन्होंने कहा है कि भाजपा की यह अंदरूनी कलह बताती है कि आने वाले दिनों में बीजेपी के भीतर सिर फुटव्वल और बढ़ने वाली है।
big news
पांच राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, पंश्चिम बंगाल में दो फेज में होगा मतदान, जानें किस राज्य में कब होगी वोटिंग ?

West Bengal Election Dates : देश के पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने पंश्चिम बंगाल समेत पांचों राज्यों-केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।
Table of Contents
देश के पांच राज्यों में चुनावों की तारीखों का ऐलान
चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के लिए मतदान की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चीफ इलेक्शन कमीशनर ज्ञानेश कुमार ने बताया किआगामी विधानसभा चुनावों के लिए किस राज्य में कब और कितने चरण में मतदान संपन्न होगा।
पंश्चिम बंगाल में दो फेज में होगा मतदान
पंश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुईं हैं। बात करें पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों (West Bengal Election Dates) की तो यहां विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। सभी सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

जानें किस राज्य में कब होगी वोटिंग ?
देश के कई राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखें तय कर दी गई हैं। असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान 9 अप्रैल को होगा। तमिलनाडु में वोटिंग 23 अप्रैल को कराई जाएगी। वहीं पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होगा, जहां पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
| राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | मतदान की तारीख | चुनाव चरण | मतगणना की तारीख |
|---|---|---|---|
| असम | 9 अप्रैल | एक चरण | 4 मई |
| तमिलनाडु | 23 अप्रैल | एक चरण | 4 मई |
| पश्चिम बंगाल | 23 अप्रैल और 29 अप्रैल | दो चरण | 4 मई |
| केरल | 9 अप्रैल | एक चरण | 4 मई |
| पुडुचेरी | 9 अप्रैल | एक चरण | 4 मई |
Cricket14 hours agoलेजेंड्स लीग क्रिकेट में आज होगी मुंबई स्पार्टन्स बनाम रॉयल राइडर्स पंजाब के बीच रोमांचक जंग…
National15 hours agoहिंदू नववर्ष 2026 आज से शुरू, इस साल 12 नहीं होंगे 13 महीने, जानें ये शुभ संकेत या अशुभ
Dehradun13 hours agoसीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, शासकीय आवास पर किया हवन पूजन
big news12 hours agoमरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल
big news7 hours agoखत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
uttarakhand weather13 hours agoIMD का बड़ा अलर्ट, आज उत्तराखंड में मौसम बनेगा खतरनाक, बारिश, बर्फबारी के साथ ही तूफान का येलो अलर्ट
big news11 hours agoहल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों ने काफी देर तक किया पीछा, वीडियो वायरल
big news9 hours agoगंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की हुई घोषणा, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर होगा कपाट उद्घाटन










































